NCERT HISTORY, Class-12, Chapter-3 बंधुत्व जाति तथा वर्ग, आरंभिक समाज, (लगभग 600 ई.पूर्व 600 ईसवी तक)
1.महाभारत नामक महाकाव्य में कितने श्लोक हैं -
उत्तर - एक लाख से अधिक
2. महाभारत महाकाव्य की रचना कितने समय तक होती रही थी -
उत्तर - 1000 वर्ष तक (500ई. पूर्व से 500 ई. तक)
3. बी.एस सुकथांकर के नेतृत्व में, महाभारत का संस्करण तैयार करने का काम कब प्रारंभ हुआ -
उत्तर - 1919 में
4. इस परियोजना को पूरा करने में कितने वर्ष लगे -
उत्तर - 47 वर्ष
5. इतिहासकारों को परिवार और बंधुता संबंधी विचारों के विश्लेषण से क्या जानकारी मिलती है -
उत्तर -तत्कालीन लोगों की सोच का
6. छठी शताब्दी ई. पूर्व में समाज में किस प्रणाली का प्रचलन था -
उत्तर - पितृ-वंशिकता का
7. अपने गोत्र से बाहर विवाह करने को क्या कहा जाता था -
उत्तर - बहिर्विवाह
8. गोत्र समूह के मध्य विवाह को क्या कहते हैं -
उत्तर - अंतर्विवाह
9. नए नगरों के उदय होने से सामाजिक जीवन में जटिलता बढ़ी। विचारों के आदान-प्रदान से आरंभिक विश्वासों और परंपराओं पर प्रश्नचिन्ह भी लगाए गए। इसके जवाब में ब्राह्मणों ने अपने द्वारा स्थापित परंपराओं को बचाने के लिए क्या किया -

उत्तर - विभिन्न धर्म सूत्रों तथा अनुशासन की रचना की, जिनमें समाज के लिए विस्तृत आचार संहिताओं का निर्माण किया गया।
10. इनमें से सबसे महत्वपूर्ण - "मनुस्मृति" का संकलन कब किया गया -
उत्तर - 200 ई.पूर्व से 200 ई. के बीच
11. ब्राह्मणों का प्रचार सब जगह क्यों नहीं हो पाता था -
उत्तर - उपमहाद्वीप की क्षेत्रीय विभिन्नता और संचार की बाधाओं की वजह से
12. धर्मसूत्र और धर्मशास्त्र विवाह के कितने प्रकारों को मान्यता देते हैं -
उत्तर - आठ
13. गोत्रों का नामकरण किस प्रकार किया जाता था -
उत्तर - वैदिक ऋषियों के नाम पर

https://youtu.be/lb_eUFwR7tA
14. नामकरण गोत्रों के नाम के आधार पर किया जाता था, इसका प्रबल प्रमाण है -
उत्तर - सातवाहन शासकों के नामों का (द्वितीय शताब्दी ई.पूर्व से द्वितीय शताब्दी ई.तक) गौतमीपुत्र शातकर्णी, वशिष्टि पुत्र पुलुमावी इत्यादि से
15. सातवाहन राजाओं के नाम उनकी माताओं से लिए गए होते थे, किंतु उनके सिंहासनों का उत्तराधिकर किसे मिलता था -
उत्तर - केवल पिता अर्थात पुरुष को
16. निम्न कथनों पर विचार करें -
1. बौद्धग्रंथ मौर्यों को क्षत्रीय मानते हैं किन्तु ब्राह्मण निम्न कुल का।
2. शुंग, कण्व और सातवाहन ब्राह्मण कुल के थे।
उपरोक्त कथनों में से सत्य कथन चुनें -
A) केवल 1 सही
B) 1और 2 दोनों सही
C) केवल 2 सही
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - B)

17. इनमें से सत्य कथन चुनें -
1. वास्तव में राजनीतिक सत्ता का उपभोग हर वह व्यक्ति कर सकता था जो समर्थन और संसाधन जुटा सके।
2. राजत्व क्षत्रिय कुल में जन्म लेने पर शायद ही निर्भर करता था।
3. शकों को ब्राह्मणों ने म्लेच्छ, बर्बर तथा अन्यदेशीय कहा है, किंतु शक संस्कृतीय परिपाटी जानते थे
A) केवल 1 और 2
B) 1और 3
C) 2 और 3
D) इनमें से सभी
उत्तर - (B)
18. निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
1. गौतमीपुत्र श्रीशातकर्णी ने स्वयं को अनूठा ब्राह्मण बताया है।
2. सातवाहन ब्राह्मणीय परंपरा की चतुर्वणी व्यवस्था की मर्यादा को बनाए रखने का दावा करते थे, किंतु उन्होंने शकों (ब्राह्मण शास्त्र के अनुसार निम्न वर्ग) के परिवार के साथ विवाह संबंध स्थापित किए थे।
3. इस प्रकार वे अंतर्विवाह प्रणाली का पालन करते थे। उपरोक्त में से क्या सही है -
A) 1और 2
B) 1और 3
C) 2और 3
D) तीनों
उत्तर - D)
19. निम्नलिखित में से सत्य कथन चुने -
1. वर्ण जहां चार थे, वहीं जतियों की कोई निश्चित संख्या नहीं थी।
2. ब्रह्माणीय व्यवस्था से इतर जहां कहीं भी नए समुदायों से आमना-सामना हुआ, उनका जाति में वर्गीकरण कर दिया गया।
इनमें से सत्य है :
A)केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (C)
20. समान जाति समूह जो एक ही व्यवसाय करती थीं, किस संगठन में संगठित किया जाता था -
उत्तर - श्रेणियों में
21. पांचवी शताब्दी ईस्वी का मंदसौर अभिलेख किस श्रेणी का वर्णन करता है -
उत्तर - रेशम बुनकरों की श्रेणी जो लाट(गुजरात) से मंदसौर(म.प्र.) चले गए थे।
22. उस समय मंदसौर को क्या कहा जाता था -
उत्तर - दशपुर
23. श्रेणी की सदस्यता के लिए क्या आवश्यक था -
उत्तर - शिल्प में विशेषज्ञता की
24. यह आवश्यक नहीं था कि श्रेणी के सभी सदस्य समान रूप से व्यवसाय ही कर रहे हो -
उत्तर - सही
25. ब्राह्मणीय विचारों से अप्रभावित समुदायों को संस्कृत साहित्य में क्या कह कर वर्णन किया गया है -
उत्तर - असभ्य, म्लेच्छ, पशुवत, राक्षस इत्यादि नामों से
26. शवों की अंत्येष्टि और मृत पशुओं को छूने वालों को क्या कहा जाता था -
उत्तर - चांडाल
27. समाज में सबसे निम्न कोटि में किसे रखा जाता था -
उत्तर - चांडालों को
28. बौद्ध भिक्षु फाह्यान का कहना है कि "उन्हें सड़क पर चलते हुए करताल बजाकर अपने होने की सूचना देनी पड़ती थी, जिससे अन्य जन उन्हें देखने के दोष से बच जाएं", यह किन सामाजिक वर्ग के बारे में कहा गया है -
उत्तर - अस्पृश्यों अथवा चाण्डालों के बारे में
29. समाज में किसी जाति अथवा वर्ग को क्या स्थान अथवा प्रतिष्ठा दी जाएगी, यह इस बात पर निर्भर करता था कि -
उत्तर - सामाजिक संसाधनों पर उसका कितना नियंत्रण है।
30. स्त्रीधन से क्या तात्पर्य था -
उत्तर - विवाह के समय मिले उपहारों पर स्त्रियों का स्वामित्व माना जाता था।
31. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रंथ ब्राह्मण वणिक की स्थिति का वर्णन करता है -
A)महाभारत
B) रामायण
C) शिलप्पादिकारम,
D) मृच्छकटिकम्
उत्तर - (D)
32. 1. ह्वेनसांग के अनुसार वधिक(जल्लाद) और सफाई करने वालों को नगर से बाहर रहना पड़ता था।
2. मनुस्मृति के अनुसार पैतृक जायदाद पर माता-पिता की मृत्यु के बाद सर्वाधिक अधिकार ज्येष्ठ पुत्र का होता था।
3. बौद्धों ने जन्म के आधार पर सामाजिक प्रतिष्ठा को स्वीकार किया।
उपरोक्त में से सत्य कथन चुनें
A)1और 2
B) 1 और 3
C) 2और 3
D) केवल 3
उत्तर - (D)
33. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. महाभारत की रचना 200 ई.पूर्व से 200 ईसवी के मध्य की गई।
2. पुरातत्ववेत्ता बी.बी.लाल ने हस्तिनापुर का उत्खनन कराया।
3. महाभारत की कथा का केंद्र कुरु तथा पांचाल नामक राज्य थे।
उपरोक्त कथनों में से कौन-से कथन सत्य हैं
A) केवल 1
B) केवल 1 और 2
C) केवल 3
D)1, 2 और 3
उत्तर - (D)
34.1.द्रौपदी का पांच पांडवों के साथ विवाह बहुपति विवाह का एक उदाहरण है।
2. युद्ध अथवा संकट के समय स्त्रियों की कमी के कारण बहुपति प्रथा को अपनाया गया।
3. हिमालय क्षेत्र में आज भी बहुपति विवाह प्रचलन में है ।
4. तत्कालीन समय और बाद के कालों में बहुपति प्रथा का विरोध और समर्थन दोनों देखे जाते हैं।
उपरोक्त में से सत्य कथन चुनें -
उत्तर - A) 1, 2 और 3
B) 2, 3 और 4
C) 1, 2 और 4
D) उपरोक्त चारों
उत्तर - (D)
35. महाभारत को एक गतिशील ग्रंथ माना गया है, क्यों -
उत्तर - क्योंकि बाद के लेखकों ने भिन्न-भिन्न भाषाओं में लेखन एवं पुर्नव्याख्या की परंपरा को जारी रखा।
36. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. वी एस सुकथांकर के नेतृत्व में महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण लिखने की शुरुआत हुई।
2. सातवाहनों के अभिलेख पारिवारिक तथा वैवाहिक रिश्तो की जानकारी प्राप्त करने में मददगार हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं -
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) ना तो 1 और न 2
उत्तर - (C)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें