सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

NCERT(Class 12, Chapter-1) भारतीय इतिहास के कुछ विषय-1, ईंटें, मनके तथा अस्थियां : हड़प्पा सभ्यता

1. हड़प्पा सभ्यता का काल निर्धारण कीजिए -
उत्तर - 2600 से 1900 ईसवी पूर्व के बीच

2. हड़प्पा से पहले और बाद की सभ्यता को क्या नाम दिया गया है -
उत्तर - आरंभिक हड़प्पा और परवर्ती हड़प्पा

3. हड़प्पा संस्कृति को क्या नाम दिया गया है-
उत्तर - विकसित हड़प्पा संस्कृति

4. शब्द "चोलिस्तान" से क्या तात्पर्य है -
उत्तर - थार रेगिस्तान से लगा हुआ पाकिस्तान का रेगिस्तानी क्षेत्र

5. विकसित हड़प्पा संस्कृति कहां पर पल्लवित हुई -
उत्तर - जहां पहले से ही आरंभिक हड़प्पा संस्कृतियां विद्यमान थी।

https://youtu.be/blhWM-WIZ7s

6. हड़प्पा सभ्यता की अर्थव्यवस्था का स्वरूप कैसा था - 
उत्तर - जीवन निर्वाह के तरीकों पर आधारित अर्थव्यवस्था

7. हड़प्पा संस्कृति के लोगों के भोजन क्या थे -
उत्तर - पेड़-पौधों से प्राप्त उत्पाद, जानवर तथा मछलियां

https://youtu.be/S9p8DaOJVVQ


8. हड़प्पा स्थलों से किन प्रकार के अनाज मिले हैं -
उत्तर - गेहूं, जौ, दाल, सफेद चना, तेल एवं गुजरात से कुछ बाजरे के दाने भी मिले हैं ।

9. हड़प्पा स्थलों से किन पालतू जानवरों के साक्ष्य मिले हैं -
उत्तर - मवेशी, भेड़, बकरी, भैंस तथा सुअर के

https://youtu.be/7D-tbnm_TGs

10. किन जंगली जानवरों के साक्ष्य मिले हैं -
उत्तर - वराह (सूअर), हिरण तथा घड़ियाल

11. खेत जोतने के लिए किस जानवर का प्रयोग करते थे -
उत्तर - बैलों का

12. मिट्टी के हल के प्रतिरूप कहां से मिले हैं -
उत्तर - चोलिस्तान और बनावली (जिंद, हरियाणा) से

13. किस आरंभिक हड़प्पा स्तर से जुते हुए खेत का साक्ष्य मिला है -
उत्तर - कालीबंगा (राजस्थान) से

14. किस आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि हड़प्पा सभ्यता में एक साथ दो अलग-अलग फसलें उगाई जाती थी -
उत्तर - कालीबंगा में मिले एक जुते हुए खेत में हल रेखाओं के समूह एक दूसरे को समकोण पर काटते हुए मिले हैं।

15. अधिकांश हड़प्पा क्षेत्र कृषि की दृष्टि से किन क्षेत्रों में स्थित हैं -
उत्तर - अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में

16. नहरों के अवशेष कहां से मिले हैं -
उत्तर - अफगानिस्तान में शोर्तुघई नामक हड़प्पा स्थल से

17. जल संचयन हेतु जलाशयों के साक्ष्य कहां से मिले हैं  -
उत्तर - धोलावीरा (गुजरात) से

18. हड़प्पा सभ्यता में सबसे प्रसिद्ध पुरा-स्थल कौन सा है -
उत्तर - मोहनजोदड़ो

19. हड़प्पा बस्तियां कितने भागों में विभाजित है -
उत्तर - दो भागों में, (पहला छोटा लेकिन ऊंचाई पर बनाया गया दुर्ग और दूसरा बड़ा, लेकिन नीचे बनाया गया शहर)

20. हड़प्पा सभ्यता के भवनों में प्रयुक्त ईंटों की माप क्या थी -
उत्तर - एक निश्चित अनुपात के, यानी लंबाई और चौड़ाई, ऊंचाई की क्रमशः चार गुनी और दुगनी होती थी।

21. हड़प्पा सभ्यता में नालियों के निर्माण के संबंध में सत्य कथन चुने -
- नियोजित जल निकास प्रणाली हड़प्पा की अनूठी विशिष्ताटओं में से एक थी ।
- सड़कों तथा नालियों को लगभग एक 'ग्रीड पद्धति' में बनाया गया था और यह एक दूसरे को समकोण पर काटती थी ।
- संभवत पहले नालियों के साथ गलियों को बनाया गया था फिर उनके अगल-बगल आवासों का निर्माण किया गया था ।
उत्तर - सभी कथन सही है।

22. प्रत्येक घर की कम से कम एक दीवार को अनिवार्यतः गली की नाली से क्यों जोड़ा गया था -
उत्तर - घरों के गंदे पानी के निकासी हेतु

23. किन हड़प्पा-स्थलों में पूरी बस्ती किलेबंद थी -
उत्तर - धोलावीरा तथा लोथल (गुजरात) की

24. विद्वानों के एक अनुमान के अनुसार मोहनजोदड़ो में कुल कितने कुंए मिले हैं -
उत्तर - 700 कुंए


25. कौन से दो वृहत् सार्वजनिक स्थल मिले हैं -
उत्तर - अन्नागार एवं स्नानागार

26. विशाल स्नानागार का क्या प्रयोजन था -
उत्तर - संभवत किसी विशेष अनुष्ठानिक स्नान के लिए

27. हर घर में अनिवार्य रूप से -
उत्तर - ईंटों के फर्श से बना अपना स्नानघर होता था।

28. हड़प्पा संस्कृति में सामाजिक भिन्नता का अनुमान कैसे लगाया जाता है -
- दो भागों में निर्मित बस्तियों (ऊंचे तथा नीची) से।
-  शवाधान पद्धति (कुछ शवाधान गर्त की सतहों पर ईटों की चिनाई की गई थी), साथ ही कब्रों में मृदभांड तथा आभूषणों का मिलना।
-  दैनिक उपयोग की वस्तुएं दुर्लभ पदार्थों से बनी हुई मिली है।
- महंगी तथा दुर्लभ वस्तुएं शहरी क्षेत्रों विशेषकर हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो में ही व्यापक रूप से मिली है।
उत्तर - सभी कथन सही है।

29. मोहनजोदड़ो का क्षेत्रफल कितना था -
उत्तर - 125 हेक्टेयर (सबसे बड़ी बस्ती)

30. सबसे छोटी बस्ती (चन्हूदड़ों) का क्षेत्रफल कितना था -
उत्तर - 7 हेक्टेयर

 31. किस तरह के शिल्पकार्यों के साक्ष्य मिले हैं -
उत्तर - मनके बनाना, शंख की कटाई, धातुकर्म, मुहर-निर्माण तथा बाट बनाना

32. मनके बनाने के कारखाने कहां स्थित थे -
उत्तर - चन्हूदड़ो, लोथल और धोलावीरा में

33. शंख से बनी चूड़ियां, करछियां तथा पच्चीकारी निर्माण के केंद्र कहां स्थित थे -
उत्तर -  नागेश्वर तथा बालाकोट में जो कि समुद्र तट के समीप स्थित थे।

34. स्थल मार्गों द्वारा परिवहन का महत्वपूर्ण साधन क्या था -
उत्तर - बैलगाड़ी

35. सुमेलित करें -
  उत्तर -        स्थान   -   आयातित-वस्तुएं
            अफगानिस्तान के शोर्तुघई से - लाजवर्द मणि
    गुजरात के लोथल और भड़ौच से -कार्नेलियन पत्थर 
    दक्षिणी राजस्थान तथा उत्तरी गुजरात से - सेलखड़ी 
                            राजस्थान से - धातु 
                        राजस्थान के खेतड़ी से - तांबा
                       दक्षिण भारत से - सोना

36. राजस्थान के खेतड़ी क्षेत्र के संबंध में विचार करें -
उत्तर - 
- खेतड़ी में मिले साक्ष्यों को पुरातत्वविदों ने गणेश्वर- जोधपुर संस्कृति का नाम दिया है।
- इस संस्कृति के मृदभांड अन्य हड़प्पाई मृदभांडों से भिन्न एवं विशिष्ट थे।
- तांबे के विशाल संपदा से संपन्न खेतड़ी क्षेत्र के निवासी अन्य हड़प्पा सभ्यता के लोगों को तांबा भेजते थे।
सभी कथन सही है।

37. पुरातात्विक खोज इंगित करती है कि अरब-प्रायद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर स्थित ओमान से भी तांबा मंगाया जाता था । ओमानी तांबा और खेतड़ी तांबे में किस आधार पर समानता है -
उत्तर - दोनों में ही निकेल के अंश मिले हैं, साथ ही ओमान में हड़प्पा का बना मर्तबान भी मिला है।

38. मेसोपोटामिया के लोग मेलूहा को क्या कहते थे - 
उत्तर - नाविकों का देश


39. शब्द "मेलूहा" से क्या तात्पर्य है -
उत्तर - हड़प्पाई क्षेत्र

40. किस देश के स्थानीय बाट हड़प्पाई मानक का अनुसरण करते थे -
उत्तर - दिलमुन (बहरीन) के

41. लंबी दूरी के संपर्कों को सुविधाजनक बनाने के लिए क्या प्रयोग किया जाता था -
उत्तर - मोहरों तथा मुद्रांकणों का

42. हड़प्पाई लिपि दाईं से बाईं ओर लिखी जाती थी, यह अनुमान किस आधार पर लगाया गया है -
उत्तर - मुहरों पर दाईं ओर चौड़ा अंतराल और बाईं ओर यह संकुचित है।

43. हड़प्पा के किन लेखों को अब तक पढ़ लिया गया है -
उत्तर - एक भी नहीं।

44. क्या हड़प्पा लिपि वर्णमालीय है -
उत्तर - संभवतः नहीं।

45. हड़प्पा लिपि में चिन्हों की संख्या कितनी है -
उत्तर - लगभग 375 से 400 के बीच।

46. हड़प्पा स्थलों के विनिमय बाट किससे बनाए जाते थे -
उत्तर - चर्ट नामक पत्थर से

47. हड़प्पा संस्कृति में शासक एवं सत्ता का अनुमान किस आधार पर लगाया जाता है -
- हड़प्पाई पुरावस्तुओं में असाधारण एकरूपता 
- विशेष स्थानों पर भिन्न-भिन्न कारणों एवं आवश्यकता से बस्तियों की स्थापना 
- ईंटें बनाने तथा विशाल दीवारें एवं चबूतरे बनाने के लिए श्रम का संगठन 
उत्तर - सभी सही हैं।

48. एक पत्थर की मूर्ति को पुरोहित राजा की संज्ञा किस आधार पर दी गई है - मेसोपोटामिया के इतिहास से प्रेरित होकर

49. कुछ पुरातत्वविद् यह मानते हैं कि हड़प्पाई समाज में शासक वर्ग नहीं थे, जबकि कुछ मानते हैं कि -
उत्तर - यहां एक नहीं अनेक शासक थे।

50. अनेक शासक होने के तर्क का क्या आधार है -
उत्तर - यही कि किसी एक समुदाय या शासक वर्ग द्वारा ऐसा जटिल निर्णय लेना और एकरुपता से कार्यान्वयन किया जाना संभव नहीं था।

51. 1800 ईसा पूर्व तक चोलिस्तान क्षेत्रों में अधिकांश विकसित हड़प्पा क्षेत्रों को त्याग दिया गया । अब किन स्थानों पर नई बस्तियां बनी -
उत्तर - गुजरात, हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में

52. अब -------- जीवनशैली त्यागकर -------- जीवनशैली की ओर लोग उन्मुख हुए -
उत्तर - शहरी, ग्रामीण

53. हड़प्पा सभ्यता के विनाश के संभवतः क्या कारण थे -
उत्तर - जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, अत्यधिक बाढ़, नदियों का सुख जाना/मार्ग बदल लेना, भूमि का अत्यधिक उपयोग
सभी सही हैं।

54. किन आधारों पर यह कहा जाता है कि हड़प्पा सभ्यता का अंत नहीं बल्कि, परिवर्तन हुआ था अर्थात, एकीकरण के तत्वों का लोप हुआ था -
उत्तर - मुहरों लिपि विशिष्ट मनकों तथा मृदभांडों का लोप,
- मानकीकृत बाट के स्थान पर स्थानीय बाटों का प्रयोग 
- शहरों के पतन तथा परित्याग

55. जनरल कनिंघम कौन थे -
उत्तर - भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के प्रथम डायरेक्टर

56. पुरातात्विक पुरा-स्थलों का निर्माण किस प्रकार होता है -
उत्तर - वस्तुओं और संरचनाओं के निर्माण, प्रयोग और फिर उन्हें त्याग दिए जाने का निरीक्षण करके

57. सर जॉन मार्शल कौन थे -
उत्तर - भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के डायरेक्टर जनरल

58. कुछ हड़प्पा स्थलों से कपास के टुकड़े मिले हैं किंतु फिर भी पहनावे के विषय में जानने के लिए हमें मूर्तियों में चित्रण पर ही निर्भर रहना पड़ता है, क्यों -
उत्तर - क्योंकि भारतीय उपमहाद्वीप उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पड़ता है जहां जैविक वस्तुएं सामान्यतः सड़ जाती हैं।

59. शर्मन किसे कहा गया है -
उत्तर - वे महिलाएं और पुरुष जो जादुई तथा इलाज की शक्ति होने, तथा दूसरी दुनिया से संपर्क साधने के सामर्थ्य का दावा करते हैं।

60. पशुपति किस देवता को कहा गया है -
उत्तर -जानवरों एवं मवेशियों के स्वामी को

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NCERT HISTORY, Class-12, Chapter-3 बंधुत्व जाति तथा वर्ग, आरंभिक समाज, (लगभग 600 ई.पूर्व 600 ईसवी तक)

1.महाभारत नामक महाकाव्य में कितने श्लोक हैं - उत्तर - एक लाख से अधिक 2. महाभारत महाकाव्य की रचना कितने समय तक होती रही थी - उत्तर - 1000 वर्ष तक (500ई. पूर्व से 500 ई. तक) 3. बी.एस सुकथांकर के नेतृत्व में, महाभारत का संस्करण तैयार करने का काम कब प्रारंभ हुआ - उत्तर - 1919 में 4. इस परियोजना को पूरा करने में कितने वर्ष लगे - उत्तर - 47 वर्ष 5. इतिहासकारों को परिवार और बंधुता संबंधी विचारों के विश्लेषण से क्या जानकारी मिलती है - उत्तर -तत्कालीन लोगों की सोच का 6. छठी शताब्दी ई. पूर्व में समाज में किस प्रणाली का प्रचलन था - उत्तर - पितृ-वंशिकता का 7. अपने गोत्र से बाहर विवाह करने को क्या कहा जाता था - उत्तर - बहिर्विवाह 8. गोत्र समूह के मध्य विवाह को क्या कहते हैं - उत्तर - अंतर्विवाह 9. नए नगरों के उदय होने से सामाजिक जीवन में जटिलता बढ़ी। विचारों के आदान-प्रदान से आरंभिक विश्वासों और परंपराओं पर प्रश्नचिन्ह भी लगाए गए। इसके जवाब में ब्राह्मणों ने अपने द्वारा स्थापित परंपराओं को बचाने के लिए क्या किया - उत्तर -  विभिन्न धर्...

NCERT HISTORY Class-12(Chapter-2) राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएं

1. जेम्स प्रिंसेप नामक एक अंग्रेज अधिकारी ने सम्राट अशोक के अभिलेखों को कब पढ़ा था -  उत्तर - 1837 ई. में 2. जेम्स प्रिंसेप किस लिपि को पढ़ पाए थे - उत्तर - ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि को 3. शब्द "पियदस्सी" का क्या अर्थ है - उत्तर - मनोहर मुखाकृति वाला 4. शब्द "पियदस्सी" किसके लिए प्रयोग किया गया है - उत्तर - सम्राट अशोक के लिए 5. बौद्ध तथा जैन ग्रंथों में महाजनपदों की सूची एक-समान नहीं है। फिर भी कुछ के नाम प्राय: समान हैं। ये महाजनपद हैं  - उत्तर - मगध, वज्जि, कोशल, कुरु, पांचाल, गांधार और अवंति आदि। https://youtu.be/7D-tbnm_TGs 6. गणसंघ से क्या तात्पर्य होता है - उत्तर - जिसमें शासक वर्ग में कई लोगों का समूह कार्य करे। 7. धर्मशास्त्र नामक ग्रंथों के विषय क्या थे - उत्तर - शासक सहित अन्य के लिए नियमों का निर्धारण 8. मगध महाजनपद किस समय अस्तित्व में था - उत्तर - छठी से चौथी शताब्दी ई. पूर्व 9. मगध महाजनपद (आधुनिक बिहार) के अत्यधिक शक्तिशाली होने के क्या कारण थे - उत्तर - उपजाऊ भूमि,  लोहे की प्रचुरता (झारखंड स्थित खदानें) जिससे हथियार और उपकरण बनाना संभव ह...