सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

NCERT HISTORY Class-12(Chapter-2) राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएं

1. जेम्स प्रिंसेप नामक एक अंग्रेज अधिकारी ने सम्राट अशोक के अभिलेखों को कब पढ़ा था - 
उत्तर - 1837 ई. में
2. जेम्स प्रिंसेप किस लिपि को पढ़ पाए थे -
उत्तर - ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि को

3. शब्द "पियदस्सी" का क्या अर्थ है -
उत्तर - मनोहर मुखाकृति वाला

4. शब्द "पियदस्सी" किसके लिए प्रयोग किया गया है -
उत्तर - सम्राट अशोक के लिए

5. बौद्ध तथा जैन ग्रंथों में महाजनपदों की सूची एक-समान नहीं है। फिर भी कुछ के नाम प्राय: समान हैं। ये महाजनपद हैं  -
उत्तर - मगध, वज्जि, कोशल, कुरु, पांचाल, गांधार और अवंति आदि।

https://youtu.be/7D-tbnm_TGs

6. गणसंघ से क्या तात्पर्य होता है -
उत्तर - जिसमें शासक वर्ग में कई लोगों का समूह कार्य करे।

7. धर्मशास्त्र नामक ग्रंथों के विषय क्या थे -
उत्तर - शासक सहित अन्य के लिए नियमों का निर्धारण

8. मगध महाजनपद किस समय अस्तित्व में था -
उत्तर - छठी से चौथी शताब्दी ई. पूर्व

9. मगध महाजनपद (आधुनिक बिहार) के अत्यधिक शक्तिशाली होने के क्या कारण थे -
उत्तर - उपजाऊ भूमि,
 लोहे की प्रचुरता (झारखंड स्थित खदानें) जिससे हथियार और उपकरण बनाना संभव हो सका, 
प्रचूर वन्यजीव-संपदा जिनसे सेना के लिए हाथियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो पाती थी,
 गंगा एवं उसकी सहायक नदियों से सस्ता और सुलभ यातायात,
 कुशल, शक्तिशाली और महत्वाकांक्षी शासक
उत्तर -  इनमें से सभी

10. वर्तमान राजगृह का प्राकृतिक नाम क्या था -
उत्तर - 'राजगाह' यानी राजाओं का घर

11. पाटलिपुत्र को मगध की राजधानी कब बनाया गया -
उत्तर - चौथी शताब्दी ईस्वी पूर्व में
12. शब्द "ओलिगार्की" समूह शासन से क्या तात्पर्य है -
उत्तर -  जहां सत्ता पुरुषों के एक समूह के हाथ में होती है (जैसे कि रोमन गणराज्य)

13. अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा में लिखे गए हैं - 
उत्तर- प्राकृत


14. अशोक के पश्चिमोत्तर में मिले अभिलेख किस भाषा एवं लिपि में लिखे गए हैं -
उत्तर - यूनानी भाषा और आर्मेइक लिपि

15. प्राकृत के अधिकांश अभिलेख किस लिपि में लिखे गए हैं -
उत्तर - ब्राह्मी लिपि में

16. पश्चिमोत्तर के कुछ अभिलेख किस लिपि में लिखे गए थे -
उत्तर - खरोष्ठी लिपि में

17. अफगानिस्तान से मिले अभिलेखों में किस भाषा और लिपि का प्रयोग किया गया था -
उत्तर - यूनानी भाषा और आर्मेइक लिपि

18. मौर्य साम्राज्य के इतिहास की रचना के लिए किन स्रोतों का प्रयोग किया गया है -
- पुरातात्विक प्रमाण (जैसे की मूर्ति कला)
- साहित्यिक प्रमाण जैसे कि मेगास्थनीज की इंडिका, - चाणक्य का अर्थशास्त्र, परवर्ती बौद्ध, जैन एवं पौराणिक ग्रंथों तथा संस्कृत वाड्म्य
इनमें से सही कथन है -a) केवल 1
 b) 1 और 2 
c) 1,2और 3
d)इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (C)

19. शब्द 'ओलिगार्की' रोमन साम्राज्य के लिए प्रयुक्त होता है । भारत के संदर्भ में यह किससे संबंधित है -
उत्तर - वज्जि, मल्ल इत्यादि गणसंघों से जहां व्यक्तियों का समूह शासन करता था।

20. मौर्य काल के इतिहास निर्माण हेतु उपलब्ध समस्त स्रोतों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण और मूल्यवान स्रोत क्या है - 
उत्तर - पत्थरों एवं स्तंभों पर मिले अशोक के अभिलेख
21. संभवत: हमने भारतीय इतिहास के समस्त काल-खंडों के साक्ष्य एवं स्रोत जुटा लिए हैं परंतु सबसे अधिक प्रमाणिक इतिहास किस काल खंड के स्रोतों को माना जाता है और क्यों -
उत्तर - मौर्य काल के, क्योंकि लगभग इसी समय से पुरातात्विक और साहित्यिक स्रोतों में एकरूपता दिखने लगती हैं।

22. अशोक के धम्म के प्रचार का विषय क्या था -
उत्तर - a) बड़ों के प्रति आदर, 
b) सन्यासियों एवं ब्राह्मणों के प्रति उदारता
 c) सेवकों और  के दासों साथ उदार व्यवहार
d) दूसरे के धर्मों एवं परंपराओं का आदर
उत्तर - ( D)

23. मौर्य राजधानी के कितने राजनीतिक केंद्र थे -
उत्तर - पांच

24. राजधानी पाटलिपुत्र के अतिरिक्त मौर्य साम्राज्य के अन्य चार प्रांतीय केंद्र भी थे ।  इनमें से प्रांतीय केंद्र निम्न हैं -
उत्तर - तक्षशिला, उज्जैयिनी, तोसली और सुवर्णगिरि

25. निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए - 1. लंबी दूरी वाले महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग पर तक्षशिला और उज्जियिनी जैसे प्रांतीय केंद्र स्थित थे।
2. दक्षिण में सोने के पहाड़ अर्थात सुवर्णगिरि (कर्नाटक) स्थित था।
 उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं 
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) दोनों में से कोई नहीं
उत्तर - (C)

26. मेगास्थनीज ने सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक समिति और कितनी उप समितियों का उल्लेख किया है -
उत्तर - a) एक
b) तीन
c) पांच
d) छह
उत्तर - (D)

27. सुमेलित करें -
सैन्य उप-समितिया   -    कार्य
1. पहली - यातायात और खानपान का संचालन
2. दूसरी - नौसेना का संचालन
3. तीसरी - रथारोहियों का संचालन
4. चौथी - हाथियों का संचालन
5. पांचवी - पैदल सैनिकों का संचालन
6. छठी - आश्वारोहियों का संचालन
A)1-c, 2-d, 3-a, 4-b, 5-e, 6-f
B)1-b, 2-a, 3-e, 4-f, 5-c, 6-d
C)1-b, 2-a, 3-d, 4-c, 5-f, 6-e
D)1-c, 2-d, 3-a, 4-b, 5-f, 6-e
उत्तर - (B)
28. धम्म प्रचार के पीछे अशोक का क्या उद्देश्य था -
1.वह अपने साम्राज्य को अखंड बनाना चाहता था ।
2.धम्म के माध्यम से लोगों का जीवन इस संसार में और इसके बाद के संसार में अच्छा रहेगा ।
3.वह सर्वत्र अपनी प्रशंसा चाहता था।
उपरोक्त में से सही कथन चुनें -
A) केवल 1
B)1 और 3
C) 1, 2 और 3 सभी
D)1और 2
उत्तर - (D)

29. धम्म के प्रचार के लिए नियुक्त अधिकारियों को क्या कहा जाता था 
A) सर्वक्षत्रांतक 
B)दंडपाशिक
C) महामात्य
D) महामना
उत्तर - (C)

30. सम्राट अशोक के अभिलेखों को पढ़ा गया - 
A) औपनिवेशिक भारत में
B) स्वतंत्र भारत में
C) पश्चिमोत्तर भारत में
D) इनमें से कहीं नहीं
उत्तर - (A)

31. इतिहासकारों एवं राष्ट्रवादी नेताओं ने अशोक को प्रेरणा का स्रोत माना -
1. क्योंकि अन्य राजाओं की अपेक्षा अशोक उन्हें एक बहुत शक्तिशाली और परिश्रमी शासक लगे।
2.  वह उन राजाओं की अपेक्षा अत्यंत विनित थे।
3. अभिलेखों पर लिखे संदेश अन्य शासकों के अभिलेखों के समान थे।
A) केवल 1
B) 1और 3
C)1 और 2
D) 1, 2 और 3 सभी
उत्तर - (C)

32. मौर्योत्तर काल में दक्कन और तमिलकम (तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल) के कुछ हिस्से में कुछ समृद्ध सरदारियों जैसे कि - चोल, चेर और पाण्डेय का उदय हुआ। इन सरदारियों से क्या तात्पर्य था -
A)सम्राट के उत्तराधिकारी
B) राज्य के अधिकारी
C) सामान्य जनता
D)सीमांत प्रांत में बसी कबीलाई जनजाति
उत्तर - (D)

33. ऐसा प्रतीत होता है कि मौर्य शासकों के सीमांत प्रांत में बसे ये कबीलाई सरदार अपने शासन में कुछ हद तक स्वतंत्र रहे। मौर्य शासकों ने इन्हें कैसे नियंत्रित किया था -
1. उन्हें उनके क्षेत्रों में कर वसूली का अधिकार देकर (कर का कुछ भाग तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें राजा को सैन्य मदद देनी पड़ती थी)
2. उन्हें उनके आपसी मामलों को स्वयं सुलझाने की छूट देकर
A) केवल 1
B)केवल 2
C) दोनों
D) कोई नहीं
उत्तर - (C)

34. सातवाहन शासकों का शासन क्षेत्र कौन सा था -
उत्तर - मध्य और पश्चिम भारत के क्षेत्र

35.  शक शासक का मूल स्थान क्या था -
उत्तर - मध्य एशिया

36.  शक शासक किन क्षेत्रों में शासन कर रहे थे -
उत्तर -  पश्चिमोत्तर और पश्चिम भारत मे

37. कुषाण शासक अपने नाम के आगे कौन सी उपाधि लगाते थे -
उत्तर - A)देव तुल्य, 
B)देवपुत्र,
 C)देवांनाम
 D)स्वर्ग पुत्र
उत्तर - B)

38. कुषाण शासक अपने नामों के साथ देवपुत्र की उपाधि क्यों लगाते थे -
उत्तर - 1. वे स्वयं को प्रजा के सामने देवतुल्य प्रस्तुत करना चाहते थे 
2.उनकी उत्पत्ति देवताओं से हुई थी
3. वे संभवत उन चीनी शासकों से प्रेरित थे जो स्वयं को स्वर्गपुत्र कहते थे।
उपरोक्त में से सही कथन चुने -
A)केवल 1और 2
B)1और 3
C)1,2 और 3 सभी
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (B)

39. राजाओं ने दिव्य स्थितियों का दावा क्यों किया - उत्तर - अन्य लोगों से उच्च स्थिति प्राप्त करने हेतु

40. गुप्त काल के प्रशस्ति पत्रों को इतिहास निर्माण के एक स्त्रोत  के रूप में प्रयोग करने में क्या कठिनाई है -
उत्तर - यह कवियों द्वारा अपने राजा या स्वामी की प्रशंसा में लिखी गई है जिनमें तथ्यात्मक प्रमाणों की अपेक्षा काव्यात्मक विवरण की अधिकता है।

41. कुषाण शासकों की विशालकाय मूर्तियां कहां लगाई गई है -
उत्तर - उत्तर प्रदेश में मथुरा के पास माट एवं अफगानिस्तान के देवस्थान पर

42. जातक कथाएं और पंचतंत्र मूलत: क्या हैं -
उत्तर - 1. इनके स्रोत मौखिक किस्से-कहानियां हैं जिन्हें बाद में लिपिबद्ध किया गया।
2. जातक कथाएं पहली सहस्राब्दी ईसवी के मध्य में पाली भाषा में लिखी गई।
A)केवल 1
B)केवल 2
C) दोनों
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर -C)

43. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
1. गंगा और कावेरी के उर्वर कछारी क्षेत्रों में लोहे के फाल वाली हलों का प्रयोग छठी शताब्दी ई. पूर्व से ही शुरू हो गया था ।
2. पंजाब और राजस्थान जैसे अर्धशुष्क क्षेत्रों में लोहे के हल का प्रयोग बीसवीं सदी में शुरू हुआ ।
3. पूर्वोत्तर और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों ने खेती के लिए कुदाल का प्रयोग किया।
 इनमें से सही कथन चुने :
A)1और 2
B)2और 3
C)1और 3
D)सभी
उत्तर - (D)

44. खेती की उपज बढ़ाने के लिए किन तरीकों का प्रयोग किया गया -
1.लोहे के फाल वाले हलों का प्रयोग करके भूमि की जुताई
2. गंगा की घाटी में धान की रोपाई
3. कुओं, तालाबों और नहरों का प्रयोग
A)1और 2
B)2और 3
C)1और 3
D)ये सभी
उत्तर - D)

45. पाली भाषा में छोटे किसानों और जमींदारों के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है -
उत्तर - गहपति

46. निम्न दक्षिण भारतीय सामाजिक वर्गों को सम्मिलित करें -
बड़े जमींदार - वेल्लालर
 हलवाहा  -  उल्वर 
    दास   -   अणिमई
46. मनुस्मृति की रचना हुई थी -
उत्तर - दूसरी शताब्दी ई. पूर्व से दूसरी शताब्दी ईस्वी के बीच

47. मनुस्मृति में तत्कालीन सीमा संबंधी विवादों का क्या हल बताया गया है -
उत्तर - सीमाओं की पहचान के लिए राख,  भूसी, पत्थर, कोयला, रेत, गाय के गोबर इत्यादि जमीन में गाड़ कर गुप्त निशान बनाना

48. अशोक के अभिलेखों में प्रयुक्त शब्द 'पतिवेदक' का क्या अर्थ है -
उत्तर - A) ऋणदाता
B) अन्नदाता
C) संवाददाता
D) स्वयं सम्राट
उत्तर - (C)

49. हर्षचरित किस काल का ग्रंथ है
A)दूसरी शताब्दी ईस्वी 
B)छठी शताब्दी ईस्वी 
C)लगभग सातवीं शताब्दी ईस्वी
D) लगभग प्रथम शताब्दी
उत्तर - C)
50. भूमिदान के प्रमाण किस समय से मिलने लगते हैं -
उत्तर - ईस्वी की आरंभिक शताब्दियों से ही

51. निम्नलिखित कथनों के संबंध में विचार करें -
1.भूमिदानों के उल्लेख पत्थर अथवा ताम्रपत्रों पर खुदे मिले हैं।
 2. यह साधारणतः धार्मिक संस्थाओं एवं ब्राह्मणों को दिए गए थे
3. आरंभिक अभिलेख संस्कृत में किंतु, सातवीं शताब्दी से तमिल और तेलुगु में भी मिले हैं।
A)केवल 1
B)केवल 2
C)सभी
D) कोई नहीं
उत्तर - (C)

52. संस्कृत धर्मशास्त्र बताते हैं कि महिलाओं को भूमि पर स्वतंत्र अधिकार नहीं था किंतु, वह एकमात्र अपवाद महिला कौन-सी थी जो भूमि की स्वामिनी थी और उसने भूमिदान भी किया था -
उत्तर - प्रभावती गुप्त

53. शासक वंश द्वारा भूमि दान क्यों किए गए-
1.नए क्षेत्रों में कृषि को प्रोत्साहित करने की एक रणनीति के तहत 
2.अपनी शक्ति का आडंबर प्रस्तुत कर समर्थक जुटाने तथा अपनी दुर्बल होती स्थिति को छिपाने की कोशिश के तहत
A)केवल 1
B)केवल 2
C) दोनों
D) कोई नहीं
उत्तर - (C)
54. श्रेणियों के संबंध में विचार करें -
1. यह उत्पादकों एवं व्यापारियों के संघ थे।
2. श्रेणीयां पहले कच्चा माल खरीदती थी, फिर उनसे सामान तैयार कर बाजार में बेच देती थी 
3. नगरवासी संभ्रांत जनों के लिए शिल्पकारों के संघ लौह-उपकरण भी बनाते थे।
उपरोक्त में से सत्य कथन चुनें ंं
A)1 और 2
B)2और 3
C) तीनों सही है
D) कोई नहीं
उत्तर - (C)

55. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. ह्वेनसांग के आने तक पाटलिपुत्र खंडहर बन चुका था 
2.पुहार समुद्र तट पर बसा एक नगर था 
3. छठी शताब्दी ई. पूर्व में मथुरा व्यवसायिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र था।
 उपर्युक्त में से कौन सा कथन सही है -
A)केवल 1
B)केवल 1और 2
C)केवल 2और 3
D)1, 2 और 3
उत्तर - (D)

56. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
1. चौथी शताब्दी ई. पूर्व तक पाटलिपुत्र मौर्य साम्राज्य की राजधानी के साथ-साथ एशिया के सबसे बड़े नगरों में से एक बन गया था ।
2.पशुपालक, संग्राहक, शिकारी, मछुआरे, शिल्पकारों, तथा घुमक्कड़ आदि पर अधिकारियों एवं सामंतों का नियंत्रण होता था ।
3. पुलिस तथा सैन्य अधिकारियों को आग्रहर गांवों में प्रवेश की अनुमति थी।
सत्य कथन चुनिए
A) केवल 1
B)1और 2
C)1और 3
D)सभी
उत्तर - (A)

57. प्रभावती गुप्त के संबंध में विचार करें -
1.वह चंद्रगुप्त द्वितीय की पुत्री थी ।
2. उसका विवाह दक्कन पठार के वाकाटक परिवार में हुआ था।
उपरोक्त में से सत्य कथन चुनें
A)केवल 1
B)केवल 2
C) दोनों
D) कोई नहीं
उत्तर - (C)

58. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
1. दूसरी शताब्दी ईस्वी तक नगरों के कुछ शासनेत्तर
धनाढ्य वर्गों ने भी भूमी के दान दिए।
2. नगरीय क्षेत्रों से उत्तरी काले पॉलिश वाले मृदभांड (UBPW) मिले हैं जिनका प्रयोग संभवत अमीर लोग किया करते थे ।
इनमें से कौन-सा कथन सही हैं -
A)केवल 1
B) केवल 2
C) दोनों
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (C)

59. निम्न कथनों पर विचार करें -
1. छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व तक मध्य एशिया और उससे आगे के क्षेत्र भू-मार्गो से जुड़ गए थे।
2. जल मार्ग अरब सागर से होते हुए उत्तरी अफ्रीका, पश्चिम एशिया तथा बंगाल की खाड़ी से चीन और दक्षिण पूर्व एशिया तक फैला था।
3. शासकों ने इन मार्गों पर नियंत्रण स्थापित किया तथा व्यापारियों की सुरक्षा के बदले उनसे धन वसूले।
सत्य कथन चुने -
A)केवल 1और 3
B) केवल 2 और 3
C)1और 2
D)सभी
उत्तर - (D)

60. अधिक धनी और सफल व्यापारियों को तमिल भाषा में "मसत्थुवन" कहते थे । प्राकृत भाषा में इन्हें क्या कहते थे -
उत्तर - सत्थवाह और शेट्टी

61. "पेरिप्लस ऑफ एरीथृयन सी" (लगभग प्रथम शताब्दी ईस्वी) के अनुसार तमिलनाडु के कोडुमनाल में किस उद्योग के पुरातात्विक साक्ष्य मिले हैं -
उत्तर - कम तथा अधिक मूल्यवान पत्थरों से बनाए जाने वाले मूंगा उद्योग के
62. लिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1.कनिष्क के सिक्कों पर अग्रभाग में राजा तथा पृष्ठ भाग में देवता का अंकन है।
2. मौर्य काल के एक स्थानीय राज्यपाल पुष्य गुप्त ने सुदर्शन झील का निर्माण कराया था और क्रमशः शक शासक रुद्रदामन तथा पांचवी सदी के गुप्त वंश के एक शासक ने इस झील की मरम्मत करवाई थी।
3. राजाओं द्वारा अत्यधिक कर वसूली से त्रस्त होकर आमतौर पर किसान जंगलों में भाग जाया करते थे।
 इनमें से सही कथन कौन हैं -
A)1और 2
B)2 और 3
C)1, 2 और 3
D)1और 3
उत्तर - (C)
63. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
1.काली मिर्च, मसाले, कपड़े और जड़ी-बूटियों की रोमन साम्राज्य में भारी मांग थी।
2. आहत सिक्के (छठी शताब्दी ई. पूर्व में) सबसे पहले चांदी और तांबे के ढ़ाले और प्रयोग किए गए।
3. शासकों की प्रतिमा और नाम वाले सिक्के सबसे पहले हिंदी यूनानी शासकों ने जारी किए।
 उपरोक्त में से सही उत्तर है -
A)1और 2
B)2और 3
C)1और 3
D) तीनों
उत्तर - (D)

64. सोने के सबसे शुद्ध सिक्के किन शासकों ने जारी किए -
उत्तर - गुप्त शासकों ने

65. सोने के सिक्के सबसे पहले किन शासकों ने जारी किए -
उत्तर - कुषाण शासकों ने (प्रथम शताब्दी ईस्वी में)

66. कुषाणों द्वारा जारी किए गए सोने के सिक्के तत्कालीन किन देशों के शासकों द्वारा जारी किए गए सिक्कों से आकार और वजन में समान थे -
उत्तर - रोमन सम्राटों तथा ईरान के पार्थियन शासकों से

67. दक्षिण भारत के पुरास्थलों से किस देश के सिक्के बड़ी मात्रा में मिले हैं -
उत्तर - रोमन सिक्के

68. पंजाब हरियाणा जैसे क्षेत्रों के यौधेय (प्रथम शताब्दी ईस्वी) कबायली गणराज्यों द्वारा जारी किए गए सिक्के हजारों की संख्या में मिले हैं। यह किस धातु के हैं -
उत्तर - तांबा

69. छठी शताब्दी ईस्वी से सोने के सिक्के मिलने कम हो गए थे। इससे यह अनुमान लगाया जाता है कि -
उत्तर - रोमन साम्राज्य के पतन होने के कारण दूरवर्ती व्यापार में कमी आई और आर्थिक संपन्नता में भी कमी आई।

70. किस लिपि को आधुनिक भारतीय भाषा में प्रयुक्त सभी लिपियों का मूल माना जाता है -
उत्तर - ब्राह्मी लिपि को

71. अशोक के सभी अभिलेखों पर अशोक का नाम नहीं लिखा है फिर भी, पुरातत्वविदों ने इसकी पहचान कैसे की -
उत्तर - इन अभिलेखों में प्रयुक्त विषय, शैली, भाषा और पुरालिपिविज्ञान में समानता होने के आधार पर

72. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
1. अभिलेखों में राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुद्दे ही मिलते हैं, इनमें साधारण वर्गों के दैनिक जीवन, सुख-दुख एवं कम महत्व के विषयों का उल्लेख नहीं है।
2. हालांकि हाल के दशकों में इतिहासकारों में सामाजिक हाशिए पर खड़े समुदायों के जीवन के बारे में जानने की रुचि बढ़ी है।
सत्य कथन चुने -
A) केवल 1
B) केवल 2
C) दोनों
D) कोई नहीं
उत्तर - (C)
73. निम्न कथनों पर अपने विचार व्यक्त करें -
1. आहत सिक्के तांबे और चांदी में ढाले गए।
2. ब्राह्मणों को दान की गई भूमि को अग्रहार कहते थे।
3. प्रयाग प्रशस्ति संस्कृत भाषा में लिखी गई।
उपरोक्त में से सत्य कथन चुनें - 
A)1और 2
B) 2और 3
C)1और 3
D) सभी सही हैं।
उत्तर - (D)
74. निम्नलिखित में से सत्य कथन चुनें -
1. तमिल संगम साहित्य में ग्रामीण समाज में विभिन्नताओं का उल्लेख है जो कि भूमि के स्वामित्व, भ्रम और नई प्रौद्योगिकी के उपयोग पर आधारित था।
2.चौथी शताब्दी ई. में गुप्त साम्राज्य के उदय के साथ ही सामंतवाद का भी उदय हुआ।
A) केवल 1
B)केवल 2
C) दोनों
D) कोई नहीं
उत्तर - (C)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NCERT HISTORY, Class-12, Chapter-3 बंधुत्व जाति तथा वर्ग, आरंभिक समाज, (लगभग 600 ई.पूर्व 600 ईसवी तक)

1.महाभारत नामक महाकाव्य में कितने श्लोक हैं - उत्तर - एक लाख से अधिक 2. महाभारत महाकाव्य की रचना कितने समय तक होती रही थी - उत्तर - 1000 वर्ष तक (500ई. पूर्व से 500 ई. तक) 3. बी.एस सुकथांकर के नेतृत्व में, महाभारत का संस्करण तैयार करने का काम कब प्रारंभ हुआ - उत्तर - 1919 में 4. इस परियोजना को पूरा करने में कितने वर्ष लगे - उत्तर - 47 वर्ष 5. इतिहासकारों को परिवार और बंधुता संबंधी विचारों के विश्लेषण से क्या जानकारी मिलती है - उत्तर -तत्कालीन लोगों की सोच का 6. छठी शताब्दी ई. पूर्व में समाज में किस प्रणाली का प्रचलन था - उत्तर - पितृ-वंशिकता का 7. अपने गोत्र से बाहर विवाह करने को क्या कहा जाता था - उत्तर - बहिर्विवाह 8. गोत्र समूह के मध्य विवाह को क्या कहते हैं - उत्तर - अंतर्विवाह 9. नए नगरों के उदय होने से सामाजिक जीवन में जटिलता बढ़ी। विचारों के आदान-प्रदान से आरंभिक विश्वासों और परंपराओं पर प्रश्नचिन्ह भी लगाए गए। इसके जवाब में ब्राह्मणों ने अपने द्वारा स्थापित परंपराओं को बचाने के लिए क्या किया - उत्तर -  विभिन्न धर्...

NCERT(Class 12, Chapter-1) भारतीय इतिहास के कुछ विषय-1, ईंटें, मनके तथा अस्थियां : हड़प्पा सभ्यता

1. हड़प्पा सभ्यता का काल निर्धारण कीजिए - उत्तर - 2600 से 1900 ईसवी पूर्व के बीच 2. हड़प्पा से पहले और बाद की सभ्यता को क्या नाम दिया गया है - उत्तर - आरंभिक हड़प्पा और परवर्ती हड़प्पा 3. हड़प्पा संस्कृति को क्या नाम दिया गया है- उत्तर - विकसित हड़प्पा संस्कृति 4. शब्द "चोलिस्तान" से क्या तात्पर्य है - उत्तर - थार रेगिस्तान से लगा हुआ पाकिस्तान का रेगिस्तानी क्षेत्र 5. विकसित हड़प्पा संस्कृति कहां पर पल्लवित हुई - उत्तर - जहां पहले से ही आरंभिक हड़प्पा संस्कृतियां विद्यमान थी। https://youtu.be/blhWM-WIZ7s 6. हड़प्पा सभ्यता की अर्थव्यवस्था का स्वरूप कैसा था -  उत्तर - जीवन निर्वाह के तरीकों पर आधारित अर्थव्यवस्था 7. हड़प्पा संस्कृति के लोगों के भोजन क्या थे - उत्तर - पेड़-पौधों से प्राप्त उत्पाद, जानवर तथा मछलियां https://youtu.be/S9p8DaOJVVQ 8. हड़प्पा स्थलों से किन प्रकार के अनाज मिले हैं - उत्तर - गेहूं, जौ, दाल, सफेद चना, तेल एवं गुजरात से कुछ बाजरे के दाने भी मिले हैं । 9. हड़प्पा स्थलों से किन पालतू जानवरों के स...