सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्राचीन भारत का इतिहास

1. किस शासक के समय में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था -
उत्तर - कालाशोक

2. पुराणों के अनुसार हर्यक वंश के शासकों में तीसरा प्रमुख शासक कौन हुआ -
उत्तर दर्शक

3. बिंबिसार के शासनकाल में किस क्षेत्र में साम्राज्य विस्तार की प्रवृत्ति का विकास होता है -
उत्तर- उत्तरी भारत

4. मगध साम्राज्य के संबंध में सत्य कथन चुने
-- पुराणों एवं महाकाव्यों के अनुसार इसकी स्थापना बृहद्रथ ने की।
-- महापद्मनंद ने इसे सर्वाधिक विस्तार प्रदान किया तथा सर्वक्षत्रांतक और एकराट की उपाधि धारण की ।
--  गिरीव्रज, राजगृह, पाटलिपुत्र और वैशाली क्रमशः इसकी चार राजधानियां बनी।
उत्तर- सभी सही है।

6. अवंती राज प्रद्योत के पिता का क्या नाम था -
उत्तर - पुणीक

7. नंद वंश के संबंध में सत्य कथन चुने -
-- इसकी स्थापना एसपी पूर्वी चौथी सदी में महापद्मनंद ने की।
-- बौद्ध साहित्य के अनुसार धनानंद किस वंश का अंतिम शासक था।
-- नंदों के समय कुरू, पांचाल, काशी, इक्ष्वाकु, मिथिला, हैहेय, अश्मक आदि अन्य स्वतंत्र राज्य थे।
उत्तर - सभी कथन सही है।

8. सुविशाख भारतीय इतिहास में किस कारण से उल्लेखनीय हैं - 
उत्तर - वह रुद्रदामन का राज्यपाल था।

9. सुमेलित करें
गाथा सप्तशती - हाल
बृहत्कथा - गुणाढ्य
कातंत्र - सर्ववर्मन

 10. पाणिनि रचित अष्टाध्याई के सूत्रों पर महाभाष्य लिखने वाले पतंजलि किसके समकालीन थे-
उत्तर - शुंग शासक पुष्यमित्र शुंग

11. प्राचीन भारत में शालभंजिका शब्द का उपयोग किसके लिए हुआ है -
उत्तर - बौद्ध स्तूपों के स्तंभों पर वृक्षों के नीचे शाखाओं को पकड़कर भंगिमा पूर्ण मुद्रा में खड़ी स्त्रियों की मूर्ति के लिए

12. इंडो ग्रीक शासक मिनांडर के लिए किन नामों का प्रयोग हुआ है -
उत्तर - पुष्पनिद्र,  अलीसन्निभ, यक्षकृमिश, महायज्ञ और मीनार

13. सुमेलित करें
शासक वंश - अंतिम शासक
शुंग - देवभूति
कण्व - सुशर्मा
हिंद-यवन - हर्मियस
शक - रूद्रसिंह तृतीय

14. शुंगो के शासनकाल में लड़कियों का विवाह 8 से 12 वर्ष की आयु में हो जाता था। इस बात की जानकारी किस ग्रंथ से प्राप्त होती है -
उत्तर - मनु स्मृति

15. क्षेमेंद्र ने किस ग्रंथ की रचना की थी -
उत्तर - अवदान कल्पलता

16. सुमेलित करें -
अयोध्या अभिलेख - धनदेव
बेसनगर लेख - हेलिओडोरस
नासिक गुहा लेख - उषावदात्त

17. किन ग्रंथों में शकों का उल्लेख हुआ है -
उत्तर - रामायण, महाभारत, महाभाष्य, कात्यायन स्मृति 
और पुराण

18. कुजुल कडफिसस ने किस प्रकार के सिक्के जारी किए -
उत्तर - ताम्र सिक्के

19. किस शासक ने महेश्वर की उपाधि धारण की -
उत्तर - विमा कडफिसस ने

20. एब्डगेसस तथा पकोरिस किस वंश के शासक थे -
उत्तर - पह्लव वंश के

21. किन गुफाओं का संबंध सातवाहन काल से है -
उत्तर - भज, कोण्डाने, पितलखोरा, बेडसा, नासिक और कन्हेरी

22. कर्नल मैकेंजी ने सर्वप्रथम इस स्तूप की खोज की ।यह सातवाहन कालीन स्तूपों में सर्वाधिक प्रसिद्ध था ।परंतु यह अब अपने मूल स्थान पर विनष्ट हो चुका है।यह कथन निम्न में से किस स्तूप के संबंध में है -
उत्तर - अमरावती

23. कलिंग राज खारवेल के संबंध में सत्य कथन चुने -
उत्तर - -- हाथीगुंफा अभिलेख खारवेल के राज्य काल का इतिहास जानने का एकमात्र स्रोत है।
-- वह कलिंग में चेदि वंश का तीसरा शासक था।
-- उसका राज्याभिषक 24 वर्ष की आयु में हुआ।
सभी कथन सही हैं।

24. मैरा के अभिलेख में किसका उल्लेख है -
उत्तर - माउस

25. मिलिंदपन्हो में कितने प्रकार के व्यवसायों का उल्लेख हुआ है -
उत्तर - 75

26. अशोक के अभिलेखों में कौन से पदों का उल्लेख मिलता है -
उत्तर - अमात्य, राजुक, धम्ममहामात्त

27. अशोक के अभिलेखों में किस पद का उल्लेख नहीं मिलता है -
उत्तर - पुरोहित

28. सुमेलित करें -
उत्तर - 320 ई. - गुप्त संवत की शुरुआत
350 से 375 ई.-  समुद्रगुप्त का राज्यारोहण
375 ई. से 415 ई. - चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का राज्यारोहण
375 ई.- समुद्रगुप्त की मृत्यु

29. किसी भारतीय एटिला कहा जाता है
उत्तर - मिहरकुल को

30. ऐसा विवाह जिसमें पिता सावधानीपूर्वक वेदज्ञ एवं शीलवान वर का चयन करने के बाद उसे अपने घर बुलाता था तथा उसकी पूजा करके वस्त्र आभूषण से सज्जित कन्या को उसे प्रदान करता था, को कहते थे -
उत्तर - ब्राह्म विवाह

31. मौर्यकालीन अशोक के अभिलेख में 'परीषा' शब्द का उल्लेख किसके लिए हुआ है -
उत्तर - मंत्रीपरिषद के लिए

32. हूणों के साथ लड़ाई के दौरान स्कंदगुप्त की मृत्यु किस वर्ष हुई -
उत्तर - 467 ई.

33. सुमेलित करें -
उत्तर - सुरकोटड़ा - जगपति जोशी
कालीबंगा - लाल एवं थार
हड़प्पा - दयाराम साहनी

34. सुमेलित करें - 
मुंडीगाक - दक्षिणी अफगनिस्तान
कुल्ली-  दक्षिणी बलूचिस्तान
आमरी - सिंधु
झोबर - बलूचिस्तान

35. विशाल सांडों की जुड़वा पैरों वाली विशिष्ट प्रकार की मृण्मूर्तियां किस सेंधव स्थल से प्राप्त हुई है -
उत्तर - कालीबंगा

36. सेंधव सभ्यता की नगर निर्माण योजना के संबंध में विचार करें -
-- नगरों में बड़ी-बड़ी सड़कों का जाल बिछा हुआ था और मुख्य सड़कें एक दूसरे को समकोण पर काटती थीं।
-- संपूर्ण नगर में छोटी तथा बड़ी नालियों का जाल बिछा हुआ था।
-- नगर में नागरिकों के आवासीय गृह सड़क के दोनों ओर एक सुनियोजित प्रणाली के आधार पर बनाए जाते थे।
-- सैंधव नगरों के गृहों के अधिकतम द्वार तथा खिड़कियां गलियों की ओर खुलती थीं।
उत्तर - सभी कथन सही है।

37. सैंडल सभ्यता की अर्थव्यवस्था के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
-- अर्थव्यवस्था में कृषि का प्रमुख स्थान प्राप्त था।
-- इस समय अंतर्देशीय तथा अंतरराष्ट्रीय दोनों व्यापार प्रचलित था।
--इस समय माफ की कायदों के गुणज में थे।
उत्तर - सभी कथन सही है।

38. सेंधव निवासियों के धार्मिक जीवन में कौन से तत्व विद्यमान थे -
उत्तर - मातृ देवी की पूजा, लिंग एवं योनि की पूजा, पशु पक्षी वृक्ष एवं नाग की पूजा

39. सर जॉन मार्शल, गार्डन चाइल्ड, मार्टिमर व्हीलर, डीएच गार्डन सैंधव सभ्यता का उद्भव विदेशी तत्वों से बताते हैं और वे सैंधव सभ्यता के तत्वों को किस सभ्यता से लिया गया बताते हैं -
उत्तर - सुमेर की सभ्यता

40. सिंधु सभ्यता के उत्तरी छोर और दक्षिणी छोर के बीच की दूरी 1400 किलोमीटर है। इन दोनों छोरों पर कौनसे स्थल स्थित हैं -
उत्तर - रहमान ढेरी और भगत राव

41. सिंधु सभ्यता की लिपि के संबंध में प्रारंभिक जानकारी किस वर्ष प्राप्त हुई थी -
उत्तर - 1853 ई.

42. सैंधव लिपी के संबंध में सत्य कथन चुने -
उत्तर -- सैंधव लिपी की खोज 1923 ईस्वी में पूरी हुई।
-- इस लिपि में मूलभूत 62 चिन्ह हैं।
-- हंटर के अनुसार यह लिपी सुमेर और एलम की लिपियों से मिलती-जुलती है।
सभी कथन सत्य है।

43. 'आर्यों का आदि देश यूरोप में हंगरी, ऑस्ट्रिया, बोहेमिया वाला प्रदेश या डेन्यूब नदी की घाटी था' -- यह कथन किसका है -
उत्तर - डॉक्टर गाइल्स

44. ऋग्वैदिक काल के राजा सुदास के संबंध में सत्य कथन चुने -
-- उसने सबसे पहले विश्वामित्र के परामर्श से निर्मित 10 राजाओं के संघ को पराजित किया।
-- सुदास ने अविनों, पक्थों, भलानसों तथा विषाणिनों को भी पराजित कर दिया।
-- मेड की अध्यक्षता में लड़ने वाले अज, शिग्रु तथा यक्ष भी उसके हाथों पराजित हुए।

45. किन ऋषियों के नाम पर ऋग्वेद के वंश मंडलों की रचना हुई है -
उत्तर - विश्वामित्र, कामदेव, अत्रि, वशिष्ठ इत्यादि

46. उत्खनन के आधार पर किन संस्कृतियों को
 ऋग्वैदिक काल के समकालीन माना जाता है -
उत्तर -- काले और लाल मृदभांड की संस्कृति
-- तांबे के जखीरों और गेरूए रंग के मृदभांड की संस्कृति
-- मगध की लाल मृदभांड की संस्कृति
उत्तर - सभी सही हैं।
47. सुमेलित करें -
उत्तर - परिवार का प्रमुख - कुलप
दुर्ग का अधीक्षक - पुरष
पंच निर्णय - मध्यमशी

48. आर्यों द्वारा कौन-कौन से वस्त्र धारण किए जाते थे -
उत्तर - उत्तरीय, अधिवास, और अधोवस्त्र

49. सिर पर धारण की जाने वाली पगड़ी को आर्य क्या कहते थे -
उत्तर - उष्णीस

50. ऋग्वैदिक वैदिक काल के संबंध में सत्य कथन चुनें - 
-- इस काल में स्त्रियां माथे पर टीका यानी कि क्रम्ब धारण करती थी ।
-- प्रत्येक माता-पिता की अभिलाषा पुत्री की अपेक्षा पुत्र प्राप्त करने की होती थी।
-- इस काल में सत्य के लिए ऋत शब्द का प्रयोग होता था।
उत्तर - सभी कथन सही है।

51. ऋग्वैदिक काल के किस राजा को अतिथिग्व की उपाधि दी गई थी -
उत्तर - दिवोदास

52. रिग वैदिक काल की अर्थव्यवस्था के संबंध में सत्य कथन चुने -
उत्तर - इस समय की अर्थव्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था थी।
-- गेहूं तथा जौ प्रमुख कृषि उत्पाद थे।
-- इस समय गण एवं व्रात नामक व्यापारिक संघ अस्तित्व में थे।
उत्तर - सभी कथन सही हैं।

53. ऋग्वैदिक आर्यों द्वारा देवताओं का जो विभाजन किया गया था उसका प्रमुख आधार क्या था -
उत्तर - प्रकृति

54. ऋग्वेद के कितने श्लोकों में कृषि शब्द का उल्लेख है -
उत्तर - 24

55. ऋग्वैदिक काल में अनार्यों के लिए कौन-से विशेषण प्रयुक्त हुए हैं -
उत्तर - अदेवयु, अब्रह्मन, अयज्वन, अनासः, मृध्रवाचः इत्यादि

56. किस अनाज का ऋग्वेद में उल्लेख किया गया है -
उत्तर - जौ

57. वैदिक काल में अंतरिक्ष के देवता कौन थे -
इंद्र, रुद्र और पर्जन्य

58. ब्राह्मण धर्म के संबंध में कौन से कथन सत्य हैं -
-- वह भक्ति में विश्वास करता है।
-- वह पुराणों की सत्ता में विश्वास करता है।
-- वह देवी देवताओं के विविध स्वरूपों में विश्वास करता है।
उत्तर - सभी कथन सही हैं।
59. बौद्धों की महायान शाखा के संबंध में सत्य कथन चुने -
-- यह मत दृष्टिगत माध्यमों की सत्ता के नहीं होने की शिक्षा देता है।
--  यह मत असंख्य बुद्ध एवं बोधिसत्वों में विश्वास करता है।
उत्तर - सभी कथन सत्य है।
60. किस शब्द का ऋग्वेद में सबसे अधिक बार उल्लेख हुआ है -
उत्तर - कृष्टि

61. सिंधु घाटी सभ्यता की लिपियों को अभी तक नहीं पढ़ा जा सका है। फिर भी वहां वर्ग - विभाजन का स्पष्ट स्वरूप दृष्टिगोचर होता है । सैंधव सभ्यता के वर्ग विभाजन का स्पष्ट आधार निम्न में से क्या है -
उत्तर - मृदभांड

62. नायधम्म-कहा क्या है -
उत्तर - महावीर की शिक्षाओं पर आधारित ग्रंथ

63. मौर्य सम्राट अशोक भारत का पहला ऐसा शासक था जिसने अपने शासनकाल में अभिलेखों की व्यापक स्तर पर स्थापना की। बताइए कि किन स्थलों पर अशोक के अभिलेख आर्मेइक लिपि में मिले हैं -
उत्तर - पाटलिपुत्र और काबुल

64. भूदान का पहला अभिलेखीय प्रमाण किस समय का मिलता है -
उत्तर - ई.पू.100

65. दक्षिण भारत में संगम युग में कन्या की पूजा होती थी जिसका संबंध किससे था -
उत्तर - पत्नी पूजा से

66. प्रसिद्ध बौद्ध दार्शनिक असंग ने किन ग्रंथों की रचना की -
उत्तर - महायान संग्रह, योगाचार भूमिशास्त्र, महायान सूत्रालंकार

67. निम्नलिखित महाजनपदों एवं उनकी राजधानियों को सुमेलित करें -
महाजनपद - राजधानी
शूरसेन - मथुरा
अश्मक - प्रतिष्ठान
मत्स्य - विराटनगर
मल्ल - कुशीनगर

68. कौन सा दर्शन षड्दर्शनों में सर्वाधिक प्राचीन है -
उत्तर - कर्ममीमांसा दर्शन

69. किस स्मृति में यह व्यवस्था दी गई की पुत्र की उत्पत्ति के बिना पति की मृत्यु के बाद विधवा पत्नी ही उत्तराधिकारिणी होगी -
उत्तर याज्ञवल्क्य स्मृति

70. सूत्र काल में ब्राह्मणों को किन जातियों की कन्याओं के साथ विवाह की अनुमति प्राप्त थी -
उत्तर - ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र

71. प्रारंभिक भागवत का प्रमुख लक्षण क्या था - 
उत्तर - भक्ति, ज्ञान और कर्म

72. जैन धर्म के संबंध में सत्य कथन चुनें -
-- यह वेदांत दर्शन की मान्यताओं के निकट है।
-- इस धर्म के अनुसार आत्मा नाम की कोई चीज नहीं है।

73. तैत्तिरीय आरण्यक में रुद्र की भगिनी के रूप में किसका उल्लेख हुआ है -
उत्तर - अम्बिका

74. किन प्रचारकों को अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए विदेशों में भेजा -
उत्तर - महारक्षित, महेंद्र, सोन, उत्तरा

75. शिशुनाग वंश शासक काल अशोक के समय पौध की दूसरी संगीति का आयोजन हुआ इस संगीति के आयोजन का मुख्य कारण क्या था -
उत्तर - स्वाथविरवादियों एवं महासंधिकों का विवाद

76. अस्पृश्यता का स्पष्ट रूप से प्रकटीकरण किस कालखंड में हुआ -
उत्तर - उत्तर गुप्तकाल

77. "मनुष्य प्रकृति के नियमों के अधीन है" - यह किस संप्रदाय का तर्क है -
उत्तर - आजीवक संप्रदाय

78. ऋग्वेद में किन दो जैन तीर्थंकरों का उल्लेख मिलता है -
उत्तर - ऋषभदेव और अरिष्ठनेमी

79. ई.पू. छठी शताब्दी में हुए धार्मिक आंदोलन के कौन -कौन से कारण थे -
उत्तर - वैदिक कर्मकांड ओं का कष्टकर तथा अत्यधिक खर्चीला हो जाना
-- यज्ञों में शक्ति, समय तथा धन का अपव्यय
-- धर्म में अंधविश्वासों तथा रूढ़ियों का वर्चस्व
-- कृषक एवं व्यापारी वर्ग का असंतोष
सभी सही हैं

80. जैन धर्म में ज्ञान के कौन-कौन से साधन हैं -
मति, श्रुति, अवधि, मन और कैवल्य

81. बौद्ध धर्म का संपूर्ण सार किसमें निहित है -
उत्तर - चार आर्यसत्य में

82. कौन से भिक्षु बुद्ध के समकालीन थे  -
उत्तर - सारिपुत्र, मोगल्लान, महाकस्पस, आनंद, उपाली और अनिरुद्ध

83. बौद्धों के पवित्र धार्मिक ग्रंथों से संबंधित निकाय कौन-कौन से हैं -
उत्तर - दिघ्घनिकाय, खुद्दक निकाय, संयुक्तनिकाय, अंगुत्तर निकाय आदि

84. किस ग्रंथ का संबंध बौद्धों की महायान शाखा से है -
उत्तर - सधर्म पुण्डरीक, सम्माधिराज और दश भूमिस्वर

85. बुद्ध घोष द्वारा लिखित "विशुद्धमग्ग" शीर्षक ग्रंथ का प्रतिपाद्य विषय क्या है -
उत्तर - बौद्धों का दार्शनिक सिद्धांत

86. त्रिपिटकों के भाष्य के रूप में किस ग्रंथ की रचना की गई -
उत्तर - अट्ठकथा

87. प्राचीन काल में चीन में बौद्ध धर्म के तीव्र गति से प्रसारित होने के क्या कारण थे -
उत्तर - योग्य एवं अनुशासित धर्म प्रचारकों का चीन में निवास
- चीन के राजाओं द्वारा बौद्ध धर्म को पर्याप्त संरक्षण
- लाओ त्से तुंग आदि उदार वादियों द्वारा बौद्ध धर्म के नियमों एवं आचरणों की सराहना

88. किस ब्राह्मण ग्रंथ में शिव के लिए "ईशाण" उपाधि का प्रयोग किया गया है -
 उत्तर - कौशितिकी ब्राह्मण

89. भागवत संप्रदाय की विचारधारा में सृष्टि के छह आदर्शवादी गुण कौन-कौन से हैं - 
उत्तर - ज्ञान, ऐश्र्वर्य, भक्ति, बल, वीर्य और तेजस

90. निम्न में से वासुदेव के पुत्र कौन - कौन थे -
उत्तर - संकर्षण, प्रद्युम्न, सांब इत्यादि

91. विष्णु के प्रथम चार अवतारों का सही क्रम प्रदर्शित करें -
उत्तर - मत्स्य, कूर्म, वराह और नरसिंह

92. लकुलिश द्वारा स्थापित पाशुपत संप्रदाय किस धर्म से संबंधित था -
उत्तर - शैव धर्म

93. भैरव किस संप्रदाय के प्रमुख आराध्य हैं - 
उत्तर - कापालिक

94. महाभारत में किसके द्वारा आद्या कात्यायनी की आराधना का उल्लेख है -
उत्तर - अर्जुन
https://dailylife2day.wordpress.com/2020/04/02/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8/
95. "सूर्य ब्रह्म का अभिन्न है और वह समस्त जगत का कारण है" -- यह उल्लेख निम्न में से किस ग्रंथ में हुआ है -
उत्तर - तैत्तिरीय उपनिषद में
96. संगम काल में मंत्रियों को क्या कहा जाता था - उत्तर - अमैच्चार

97. संगम कालीन शासक करिकाल का संबंध किस राजवंश से था -
उत्तर - चोल

98. संगम काल में युद्ध की उद्घोषणा किस प्रकार की जाती थी -
उत्तर - शत्रुओं के पशुओं की चोरी करके

99. संगमकालीन "वारियम" शब्द का क्या अर्थ था -
उत्तर - राजस्व प्रदान करने वाली क्षेत्रीय इकाई से

100. संगम काल में विदेशी व्यापार के विकसित होने में किस कारक को सर्वाधिक सहायक माना जा सकता है -
उत्तर - विदेशों से अधिक मांग की जाने वाली वस्तुओं का अतिरिक्त उत्पादन करना





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NCERT HISTORY, Class-12, Chapter-3 बंधुत्व जाति तथा वर्ग, आरंभिक समाज, (लगभग 600 ई.पूर्व 600 ईसवी तक)

1.महाभारत नामक महाकाव्य में कितने श्लोक हैं - उत्तर - एक लाख से अधिक 2. महाभारत महाकाव्य की रचना कितने समय तक होती रही थी - उत्तर - 1000 वर्ष तक (500ई. पूर्व से 500 ई. तक) 3. बी.एस सुकथांकर के नेतृत्व में, महाभारत का संस्करण तैयार करने का काम कब प्रारंभ हुआ - उत्तर - 1919 में 4. इस परियोजना को पूरा करने में कितने वर्ष लगे - उत्तर - 47 वर्ष 5. इतिहासकारों को परिवार और बंधुता संबंधी विचारों के विश्लेषण से क्या जानकारी मिलती है - उत्तर -तत्कालीन लोगों की सोच का 6. छठी शताब्दी ई. पूर्व में समाज में किस प्रणाली का प्रचलन था - उत्तर - पितृ-वंशिकता का 7. अपने गोत्र से बाहर विवाह करने को क्या कहा जाता था - उत्तर - बहिर्विवाह 8. गोत्र समूह के मध्य विवाह को क्या कहते हैं - उत्तर - अंतर्विवाह 9. नए नगरों के उदय होने से सामाजिक जीवन में जटिलता बढ़ी। विचारों के आदान-प्रदान से आरंभिक विश्वासों और परंपराओं पर प्रश्नचिन्ह भी लगाए गए। इसके जवाब में ब्राह्मणों ने अपने द्वारा स्थापित परंपराओं को बचाने के लिए क्या किया - उत्तर -  विभिन्न धर्...

NCERT(Class 12, Chapter-1) भारतीय इतिहास के कुछ विषय-1, ईंटें, मनके तथा अस्थियां : हड़प्पा सभ्यता

1. हड़प्पा सभ्यता का काल निर्धारण कीजिए - उत्तर - 2600 से 1900 ईसवी पूर्व के बीच 2. हड़प्पा से पहले और बाद की सभ्यता को क्या नाम दिया गया है - उत्तर - आरंभिक हड़प्पा और परवर्ती हड़प्पा 3. हड़प्पा संस्कृति को क्या नाम दिया गया है- उत्तर - विकसित हड़प्पा संस्कृति 4. शब्द "चोलिस्तान" से क्या तात्पर्य है - उत्तर - थार रेगिस्तान से लगा हुआ पाकिस्तान का रेगिस्तानी क्षेत्र 5. विकसित हड़प्पा संस्कृति कहां पर पल्लवित हुई - उत्तर - जहां पहले से ही आरंभिक हड़प्पा संस्कृतियां विद्यमान थी। https://youtu.be/blhWM-WIZ7s 6. हड़प्पा सभ्यता की अर्थव्यवस्था का स्वरूप कैसा था -  उत्तर - जीवन निर्वाह के तरीकों पर आधारित अर्थव्यवस्था 7. हड़प्पा संस्कृति के लोगों के भोजन क्या थे - उत्तर - पेड़-पौधों से प्राप्त उत्पाद, जानवर तथा मछलियां https://youtu.be/S9p8DaOJVVQ 8. हड़प्पा स्थलों से किन प्रकार के अनाज मिले हैं - उत्तर - गेहूं, जौ, दाल, सफेद चना, तेल एवं गुजरात से कुछ बाजरे के दाने भी मिले हैं । 9. हड़प्पा स्थलों से किन पालतू जानवरों के स...

NCERT HISTORY Class-12(Chapter-2) राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएं

1. जेम्स प्रिंसेप नामक एक अंग्रेज अधिकारी ने सम्राट अशोक के अभिलेखों को कब पढ़ा था -  उत्तर - 1837 ई. में 2. जेम्स प्रिंसेप किस लिपि को पढ़ पाए थे - उत्तर - ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि को 3. शब्द "पियदस्सी" का क्या अर्थ है - उत्तर - मनोहर मुखाकृति वाला 4. शब्द "पियदस्सी" किसके लिए प्रयोग किया गया है - उत्तर - सम्राट अशोक के लिए 5. बौद्ध तथा जैन ग्रंथों में महाजनपदों की सूची एक-समान नहीं है। फिर भी कुछ के नाम प्राय: समान हैं। ये महाजनपद हैं  - उत्तर - मगध, वज्जि, कोशल, कुरु, पांचाल, गांधार और अवंति आदि। https://youtu.be/7D-tbnm_TGs 6. गणसंघ से क्या तात्पर्य होता है - उत्तर - जिसमें शासक वर्ग में कई लोगों का समूह कार्य करे। 7. धर्मशास्त्र नामक ग्रंथों के विषय क्या थे - उत्तर - शासक सहित अन्य के लिए नियमों का निर्धारण 8. मगध महाजनपद किस समय अस्तित्व में था - उत्तर - छठी से चौथी शताब्दी ई. पूर्व 9. मगध महाजनपद (आधुनिक बिहार) के अत्यधिक शक्तिशाली होने के क्या कारण थे - उत्तर - उपजाऊ भूमि,  लोहे की प्रचुरता (झारखंड स्थित खदानें) जिससे हथियार और उपकरण बनाना संभव ह...