1. सांची क्या है ?
उत्तर - भोपाल से बीस मील दूर उत्तर-पूर्व की तरफ एक पहाड़ी की तलहटी में बसा एक गांव
2. यज्ञ किन उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु किए जाते थे ?
उत्तर - मवेशी, पुत्र, स्वास्थ्य एवं लंबी आयु हेतु
3. बौद्ध ग्रंथों से हमें तात्कालिक कितने प्रकार के संप्रदायों या चिन्तन परंपराओं का उल्लेख मिलता है -
उत्तर - 64 प्रकार के
4. बिहार स्थित वैशाली को पालि भाषा में क्या कहा जाता था -
उत्तर - वेस्ली
5. बुद्ध की शिक्षाओं का संकलन कब और कहां किया गया था -
उत्तर - बुद्ध की मृत्यु के बाद पांचवी-चौथी सदी ई. पूर्व में, वैशाली में
6. इस प्रकार के संकलन को क्या कहा गया -
उत्तर - त्रिपिटक
7. त्रिपिटक का क्या अर्थ है -
उत्तर - तीन टोकरियां
8. विनय पिटक में कौन-से विषय संकलित किए गए -
उत्तर - संघ या बौद्ध मठों में रहनेवालों के लिए नियमों का संग्रह
9. सुत्त पिटक में कौन-से विषय रखें गए -
उत्तर - बुद्ध की शिक्षाएं
10. अभिधम्म पिटक का विषय करता था -
उत्तर - दर्शन से जुड़े विषय
11. निम्न में से सत्य कथन चुनें -
1. प्रत्येक पिटक के अंदर कई ग्रंथ होते थे।
2. बाद के युगों में बौद्ध विद्वानों ने इन ग्रंथों पर टीकाएं लिखीं।
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1और 2 दोनों
(D) कोई नहीं
उत्तर - (C)
12. निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
1. ज्यादातर पुराने बौद्ध ग्रंथ पालि में है।
2. बाद के युगों में संस्कृत में भी बौद्ध ग्रंथ लिखे गए।
उपरोक्त में से सत्य कथन चुनें -
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (C)
13. निम्नलिखित कथनों की सत्यता को पहचानें -
1. आजीवक परंपरा के उपदेशकों को नियतिवादी कहते हैं।
2. नियतिवादी यह विश्वास करते हैं कि सबकुछ पूर्व-निर्धारित है।
3. लोकायत परंपरावादियों को सामान्यतः भौतिकवादी कहा जाता है।
उपरोक्त में से सत्य कथन चुनें -
(A) केवल 1
(B)1 और 2
(C) 1और 3
(D) इनमें से सभी
उत्तर - (D)
14. निम्न कथनों पर विचार करें -
1. अनेक दार्शनिक परंपराओं के ग्रंथ नष्ट हो गए हैं।
2. इनके बारे में जानकारी हमें अन्य परंपराओं से मिलती है।
इनमें से सत्य कथन चुनें -
(A)केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) कोई नहीं
उत्तर - (C)
15. तीर्थंकर का क्या अर्थ है -
उत्तर - वे महापुरुष जो पुरुषों और महिलाओं को जीवन की नदी के पार पहुंचाते हैं।
16. जैन साहित्यिक लेख किन भाषाओं में लिखे गए हैं -
उत्तर - प्राकृत, संस्कृत एवं तमिल भाषाओं में
17. बुद्ध के अधिकांश ग्रंथ कब लिखे गए -
उत्तर - उनकी मृत्यु के लगभग 100 वर्षों के बाद
https://youtu.be/l6oRTgYMYLo
18. बुद्ध का क्या अर्थ होता है -
उत्तर - वह, जिसे बोध अर्थात, ज्ञान प्राप्त हो गया हो।
19. निम्न कथनों पर विचार करें -
1. बुद्ध मानते थे कि समाज का निर्माण ईश्वर ने किया था।
2. निर्वाण का अर्थ था - अहं और इच्छा का खत्म हो जाना।
3. बुद्ध ने अपने शिष्य को अंतिम उपदेश के रूप में अपनी मुक्ति का रास्ता स्वयं ढूंढने का निर्देश दिया।
उपरोक्त में से सत्य कथन चुनें -
(A) केवल 1 और 2
(B) 2 और 3
(C) 1 और 3
(D) तीनों
उत्तर - (D)
20. बौद्ध संघ क्या होते थे -
उत्तर - बुद्ध के शिष्यों अथवा बौद्ध भिक्षुओं का एक दल या संस्था जो कि धम्म के शिक्षक होते थे।
21. किसके कहने पर बुद्ध ने महिलाओं को संघ में प्रवेश की अनुमति प्रदान की -
उत्तर - अपने प्रिय शिष्य आनंद के कहने पर
22. संघ में प्रवेश पाने वाली प्रथम महिला कौन थी -
उत्तर - उनकी उप-माता महाप्रजापति गौतमी
23. संघ की संचालन पद्धति गणों और संघों की परंपरा पर आधारित थी, इसका तात्पर्य था -
1. लोग बातचीत के माध्यम से एकमत होने की कोशिश करते थे।
2. बात न बनने पर मतदान द्वारा निर्णय लिए जाते थे।
उपरोक्त में से सत्य कथन हैं -
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (C)
24. थेरीगाथा क्या है -
उत्तर - सुत्त-पिटक से संबंधित एक बौद्ध ग्रंथ
25. थेरीगाथा से संबंधित "पुन्ना" नामक एक स्त्री द्वारा रचित पद्द की जानकारी हमें कहां से प्राप्त होती है -
उत्तर - मथुरा से प्राप्त लगभग तीसरी शताब्दी ई. के अभिलेख से
26. बौद्ध धर्म के तेजी से फैलने का क्या कारण था ?
1. लोग समकालीन धार्मिक प्रथाओं से असंतुष्ट थे।
2. उस समय तीव्रता से हो रहे सामाजिक परिवर्तनों से वे असमंजस में थे।
3. बौद्ध धर्म ने जन्मना श्रेष्ठता की बजाय अच्छे आचरण और मूल्यों को महत्व दिया।
4. छोटे और कमजोर वर्ग के प्रति मित्रता एवं करुणा के भाव।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं -
(A) केवल 1, 2 और 3
(B) 2, 3 और 4
(C) 1, 3 और 4
(D) इनमें से सभी सही हैं।
उत्तर - (D)
27. अशोक ने लुम्बिनी की यात्रा की -
उत्तर - बुद्ध के समय के लगभग दो सौ वर्ष के बाद
28. स्तूप बनाने में किन लोगों का योगदान होता था -
उत्तर - राजाओं, शिल्पकारों तथा व्यापारियों की श्रेणियों, सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों सहित भिक्षुओं एवं भिक्षुणियों का
29. निम्न कथनों पर विचार करें -
1. बौद्ध ग्रंथ अशोकावदान के अनुसार अशोक ने बुद्ध के अवशेषों के हिस्से हर महत्वपूर्ण शहर में बांट कर उनके ऊपर स्तूप बनाने का आदेश दिया।
2. ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी तक भरहुत, सांची, सारनाथ जैसे जगहों पर स्तूप बनाए जा चुके थे।
उपर्युक्त में से सत्य कथन चुनें -
(A) केवल 1
(B) दोनों
(C) केवल 2
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (B)
30. सांची क्यों बच गया जबकि अमरावती नष्ट हो गया -
उत्तर - क्योंकि जब तक सांची की खोज हुई तब तक विद्वान इस बात के महत्व को समझ चुके थे कि पुरातात्विक अवशेष को उठाकर ले जाने की बजाय खोज की मूल जगह पर ही संरक्षित किया जाना अधिक महत्वपूर्ण है।
31. बौद्ध धर्म से संबंधित मूर्तियों में कुछ सुंदर स्त्रियां तोरणद्वार के किनारे एक पेड़ पकड़ कर झूलती हुई दिखती हैं। यह कौन होती थीं -
उत्तर - संस्कृत भाषा में वर्णित शालभंजिका, जिनके छूने मात्र से वृक्षों में फूल खिल उठते थे और फल होने लगते थे।
32. बौद्ध मूर्तियों में वर्णित शालभंजिका
की मूर्तियों के बारे में विचार करें -
1. इसे एक शुभ प्रतीक माना जाता था और इसीलिए इसका प्रयोग स्तूप के अलंकरण में किया गया।
2. बौद्ध धर्म में आने वाले लोगों ने बुद्ध-पूर्व और बौद्ध धर्म से इतर दूसरे विश्वासों, प्रथाओं और धारणाओं से बौद्ध धर्म को समृद्ध किया।
सत्य कथन चुनें -
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (C)
33. निम्न कथनों पर विचार करें -
1. अजंता की गुफाओं की दीवारों पर चित्रित चित्रों में जातक कथाएं वर्णित हैं।
2. इनमें कलाकारों ने त्रिविम रूप देने के लिए आभाभेद तकनीक का प्रयोग किया, जिससे कि कुछ चित्र बिलकुल स्वाभाविक और सजीव लगते हैं।
उपरोक्त में से सत्य कथन बताएं -
(A)केवल 1
(B) केवल 2
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) कोई नहीं
उत्तर - (C)
34. जेम्स फर्गुसन ने सांची की कला का अध्ययन कर क्या निष्कर्ष निकाला था -
उत्तर - यही कि यह केवल वृक्ष और सर्प पूजा का केंद्र था।
35. निम्न कथन पर विचार करें -
(A) पुराणों की रचना संस्कृत श्लोकों के रूप में की गई थी, तथा इन्हें ऊंची आवाज में पढ़ा जाता था ताकि,
(R) महिलाएं और शूद्र जिन्हें वैदिक साहित्य पढ़ने-सुनने की अनुमति नहीं थी, पुराणों को सुन सकते थे।
(A) A और R दोनों सही है तथा R, A की व्याख्या करता है।
(B) A और R दोनों सही है परंतु R, A की व्याख्या नहीं करता है।
(C) A सही है, R गलत है।
(D) R सही है, A गलत है।
उत्तर - (A)
36. उत्तर प्रदेश स्थित देवगढ़ मंदिर किस सदी में बनाया गया -
उत्तर - पांचवी सदी
37. कृत्रिम गुफाओं में सबसे प्राचीन गुफाएं हैं -
उत्तर - तीसरी सदी में अशोक के आदेश से आजीवक संप्रदाय के संतों के लिए बनाई गई गुफाएं।
38. आठवीं सदी का कैलाशनाथ मंदिर किस प्रकार निर्मित किया गया था -
उत्तर - पूरी पहाड़ी को काटकर उसे मंदिर का रूप दे दिया गया था।
39. अनजाने को समझने की कोशिश पुरातत्त्ववेत्ता कैसे करते हैं -
उत्तर - परिचित के आधार पर अपरिचित को समझना
40. निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कीजिए -
मंदिर स्थान
महाबलीपुरम आंध्र प्रदेश
देवगढ़ उत्तर प्रदेश
कैलाशनाथ मंदिर तमिलनाडु
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित हैं
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1और 3
(D)1, 2 और 3
उत्तर - (B)
41. निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सही नहीं है -
(A) सांची और भरहुत के प्रारंभिक स्तूप बिना अलंकरण के हैं।
(B) अमरावती तथा पेशावर में शाह जी की ढेरी में स्तूपों में ताख तथा मूर्तियों के उत्कीर्णन के उदाहरण मिलते हैं।
(C) शालभंजिका की मूर्ति का संबंध अमरावती से है।
(D) बौद्ध धर्म से जुड़े पुरातन परंपरा के अनुयायी स्वयं को थेरवादी कहते थे।
उत्तर - (C)
42. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. स्तूप बनाने की परंपरा की शुरुआत बुद्ध काल से हुई।
2. स्तूपों को बनवाने के लिए भिक्षु , भिक्षुणियों द्वारा दान दिया जाता था।
3. स्पतू में हर्मिका से निकले मस्तूल को यष्टि कहते थे।
उपर्युक्त कथन में से कौन-सा/ से कथन सही है/हैं -
(A) केवल 1
(B) केवल 1 और 2
(C) 1, 2 और 3
(D) 2 और 3
उत्तर - (D)
43. बौद्ध दर्शन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. बौद्ध दर्शन के अनुसार विश्व नित्य व स्थाई है। 2. विश्व आत्माविहीन है।
3. बुद्ध ने जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति, आत्मज्ञान और निर्माण के लिए व्यक्ति केंद्रित हस्तक्षेप और सम्यक कर्म की कल्पना की।
4. तपस्या और विषयासक्ति के बीच मध्य मार्ग अपनाकर मनुष्य दुनिया के दुखों से मुक्ति पा सकता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं -
(A)1, 2 और 3
(B)2, 3 और 4
(C) 1, 2 और 4
(D) 1, 3 और 4
उत्तर - (B)
44. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. बौद्ध धर्म के प्रारंभिक परंपराओं में भगवान का होना या न होना अप्रासंगिक था।
2. थेरी गाथा में जातक कथाओं का संकलन मिलता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है -
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (A)
45. निम्नलिखित में से किसके लिए "श्रमण" शब्द का प्रयोग किया जाता था ?
(A) शिल्पी वर्ग से संबंधित लोग
(B) प्रशासनिक अधिकारियों का एक वर्ग
(C) ऐसे व्यक्ति जिन्होंने सांसारिक जीवन को त्याग दिया हो।
(D) विदेशों से व्यापार करने वाले व्यापारी
उत्तर - (C)
46. निम्नलिखित सिद्धांतों पर विचार कीजिए :
1. संपूर्ण विश्व प्राणवान है।
2. जन्म और पुनर्जन्म का चक्र कर्म द्वारा निर्धारित होता है।
3. कर्म के चक्र से मुक्ति के लिए तपस्या की आवश्यकता होती है।
यह सिद्धांत किस संप्रदाय से संबंधित है -
(A)जैन धर्म
(B) लोकायत
(C) नियतिवादी
(D) थेरवादी
उत्तर - (A)
47. निम्नलिखित विशेषताओं पर विचार कीजिए :
1. अजीत केसकंबलिन इसके प्रमुख विद्वान थे।
2. इसे सामान्यतः भौतिकवादी संप्रदाय माना जाता है।
उपर्युक्त विशेषताएं निम्नलिखित में से किस संप्रदाय से संबंधित है ?
(A) लोकायत
(B) आजीवक
(C) नवयान
(D) वज्रयान
उत्तर - (A)
48. बौद्ध धर्म के त्रिपिटकों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
त्रिपिटक विषय
1. विनय पिटक दर्शन
2. सुत्त पिटक बुद्ध की शिक्षाएं
3. अभीधम्म पिटक नियमों का संग्रह
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर - (B)
49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. बुद्ध के किसी भी संभाषण को उनके जीवनकाल में नहीं लिखा गया।
2. दीपवंश तथा महावंश की रचना श्रीलंका में हुई।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C)1 और 2 दोनों
(D) ना तो 1 और न 2
उत्तर - (C)
50. कुटागारशालाओं का संबंध निम्नलिखित में से किससे है ?
(A) जैन शिक्षा केंद्र
(B) बौद्ध भिक्षुओं का वर्षा ऋतु में ठहरने का स्थान
(C) वाद विवाद से संबंधित बौद्ध स्थल
(D) ऋषि-मुनियों के आश्रम स्थल
उत्तर - (C)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें