सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Class 9, NCERT MCQS, Chapter-1, भारत: आकार और स्थिति

1. भारत के भूभाग का कुल क्षेत्रफल कितना है ? 
उत्तर - 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर

2. भारत का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार कितना है ?
उत्तर - 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तर अक्षांश एवं 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्व देशांतर तक

3. भारत के दक्षिणतम बिंदु का नाम बताएं -
उत्तर - इंदिरा पॉइंट

4. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है ?
उत्तर - 2.4%

5. भारत की स्थलीय सीमा रेखा कितनी है ?
उत्तर - 15200 किलोमीटर

6. भारत के समुद्री तट रेखा कितने किलोमीटर में फैली है ?
उत्तर - भारत की समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार दीप समूह तथा लक्ष्यद्वीप द्वीपसमूह समूह के साथ 7516•6 किलोमीटर है।

7. भारत का मानक याम्योत्तर क्या है ?
उत्तर - गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है। अतः, 82°30' पूर्वी देशांतर को भारत का मानक याम्योत्तर माना गया है, जो कि यूपी में मिर्जापुर से गुजरती है।


8. स्वेज नहर से किस वर्ष मार्ग खोला गया ?
उत्तर - सन् 1869 में

9. इससे यूरोप और भारत के बीच की दूरी पर क्या प्रभाव पड़ा ? 
उत्तर - नहर के खुल जाने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी 7000 किलोमीटर कम हो गई है।

10. सन् 1947 से पूर्व भारत के राज्यों की प्रकृति बताएं - 
उत्तर - 1947 से पूर्व भारत में दो प्रकार के राज्य थे---प्रांत और रियासत

11. पाक जलसंधि कहां स्थित है ?
उत्तर - पाक जलसंधि या पार्क स्ट्रेट भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है।

12. मन्नार की खाड़ी कहां स्थित है ?
उत्तर - भारत और श्रीलंका के बीच

13. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है ?
उत्तर - सातवां

14. निम्न कथनों पर विचार करें - 
   1. रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील और आस्ट्रेलिया आदि देश क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं।       2. 97°25' पूर्वी देशांतर भारत का सबसे पूर्वी       देशांतर है।
(A) A और R[और दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या करता है।
(B) Aऔर R दोनों सही है लेकन R की सही व्याख्या नहीं करता है। 
(C) A सही है और R गलत है।
(D) R सही है और A गलत है।
उत्तर - (B)

15. अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीपसमूहों के नाम बताएं ---
उत्तर - लक्षद्वीप तथा अंडमान निकोबार

16. कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं ?
उत्तर - श्रीलंका तथा मालदीव

17. भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश कौन सा है ?
उत्तर - 37•6'

18. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है ?
(A) राजस्थान (B) छत्तीसगढ़ (C) त्रिपुरा (D) उड़ीसा
उत्तर - (D)

19. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा सा है ?
(A) 97°25' पूर्व (B) 77°6' पूर्व (C) 68°7' पूर्व (D) 82°32' पूर्व
उत्तर - (A)

20. निम्न में से किस देश के साथ भारत की सीमा नहीं लगती ?
(A) भूटान (B) ताजिकिस्तान (C) बांग्लादेश (D) नेपाल
(B)

21. भारत का सबसे पूर्वी एवं पश्चिमी देशांतर क्या है ?
उत्तर -  68°7' एवं 97°25'

22. भारत की तट रखा लगभग कितनी लंबी है ?
(A) 7517 km (B) 7072 (C) 8025 km (D) 9030
उत्तर - (A)

23. भारत के दो अंतिम अक्षांश देशांतर के बीच मापी गई दूरी क्या है ?
(A)2933 (B) 3235 (C)2025 (D)3629
उत्तर - (A)

24. भारत के दो अंतिम अक्षांश बिंदुओं के बीच मापी गई दूरी क्या है ?
(A) 3214 km (B) 3612 km (C) 3714 km (D) 3325 km
उत्तर - (A)

25. भारत कौन-से गोलार्ध में स्थित है ?
(A) उत्तरी गोलार्ध (D) पूर्वी गोलार्ध (C) पश्चिमी गोलार्ध (D)दक्षिणी गोलार्ध
उत्तर - (A)

26. भारत की तटरेखा लगभग कितनी लंबी है ?
(A) 7213 km (B) 3214 km (C) 7517 km (D) 7516 km
उत्तर - (C)

27. भारत के उत्तर-पश्चिम, उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी सीमा पर कौन सा पर्वत स्थित है ?
उत्तर - नवीनतम वलित पर्वत

28. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य हैं ?नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
  1.भारत देश उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
   2. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर 80°7' है।
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1और 2 दोनों
(D) ना तो 1 और ना ही 2
उत्तर - (A)

29. भारत के संदर्भ में दिए गए कथनों पर विचार कीजिए - 
1. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 3% है।  2. भारत के उत्तर-पूर्वी सीमा पर भ्रंशोत्थ पर्वत अवस्थित है।
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1और 2 दोनों
(D)  न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (D)
30. पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश तीन राज्यों में फैला हुआ है। इसके विभिन्न जिलों और उसकी अवस्थियों के संबंध में नीचे दिए गए युग्मों को सुमेलित कीजिए -
1. यनम   -   आंध्रप्रदेश
2. कराईकल - तमिलनाडु
3. माहे       -       केरल
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर - (D)

31. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ समुद्री सीमा को भी स्पर्श करते हैं ?(A) राजस्थान (B) गुजरात (C) मिजोरम  (D) पश्चिम बंगाल
(A) केवल 1, 2 और 4
(B) 1,3 और 4
(C) केवल 1 और 2
(D) केवल 2 और 4
उत्तर - (D)
32. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत देश की लंबाई उत्तर से दक्षिण की ओर       पूर्व  से पश्चिम की अपेक्षा अधिक है।
2. भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15200 किलोमीटर है।
 निम्नलिखित कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (C)

33. निम्न कथनों पर विचार :
  1. भारतीय भूखंड एशिया महाद्वीप के पूर्व-पश्चिम के मध्य में स्थित है।
  2. भारतीय भूभाग एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है।
निम्न कूटों की सहायता से सत्य कथन चुनें -
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C)1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (C)

34. निम्न कथनों की सत्यता जांचें :
  1. भारत का विश्व के देशों के साथ संपर्क युगों पुराना है।
   2. यह संबंध भू-भागों की अपेक्षा समुद्री जल मार्गों से था।
(A) केवल 1 सही
(B) केवल 2 सही
(C) 1 और 2 दोनों सही
(D) दोनों गलत
उत्तर - (A)

35. निम्न में से सत्य कथन चुने :
   1. वायसराय द्वारा नियुक्त अंग्रेज अधिकारी प्रांतों        पर शासन करते थे।
   2. रियासतों का शासन स्थानीय शासकों द्वारा             अंग्रेजी शासकों के नाम से पैतृकता के आधार         पर स्वायत्तता से किया जाता था।
   3. मालदीव, लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित          है।
(A) केवल 1
(B) 1 और 3
(C) 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर - (D)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NCERT HISTORY, Class-12, Chapter-3 बंधुत्व जाति तथा वर्ग, आरंभिक समाज, (लगभग 600 ई.पूर्व 600 ईसवी तक)

1.महाभारत नामक महाकाव्य में कितने श्लोक हैं - उत्तर - एक लाख से अधिक 2. महाभारत महाकाव्य की रचना कितने समय तक होती रही थी - उत्तर - 1000 वर्ष तक (500ई. पूर्व से 500 ई. तक) 3. बी.एस सुकथांकर के नेतृत्व में, महाभारत का संस्करण तैयार करने का काम कब प्रारंभ हुआ - उत्तर - 1919 में 4. इस परियोजना को पूरा करने में कितने वर्ष लगे - उत्तर - 47 वर्ष 5. इतिहासकारों को परिवार और बंधुता संबंधी विचारों के विश्लेषण से क्या जानकारी मिलती है - उत्तर -तत्कालीन लोगों की सोच का 6. छठी शताब्दी ई. पूर्व में समाज में किस प्रणाली का प्रचलन था - उत्तर - पितृ-वंशिकता का 7. अपने गोत्र से बाहर विवाह करने को क्या कहा जाता था - उत्तर - बहिर्विवाह 8. गोत्र समूह के मध्य विवाह को क्या कहते हैं - उत्तर - अंतर्विवाह 9. नए नगरों के उदय होने से सामाजिक जीवन में जटिलता बढ़ी। विचारों के आदान-प्रदान से आरंभिक विश्वासों और परंपराओं पर प्रश्नचिन्ह भी लगाए गए। इसके जवाब में ब्राह्मणों ने अपने द्वारा स्थापित परंपराओं को बचाने के लिए क्या किया - उत्तर -  विभिन्न धर्...

NCERT(Class 12, Chapter-1) भारतीय इतिहास के कुछ विषय-1, ईंटें, मनके तथा अस्थियां : हड़प्पा सभ्यता

1. हड़प्पा सभ्यता का काल निर्धारण कीजिए - उत्तर - 2600 से 1900 ईसवी पूर्व के बीच 2. हड़प्पा से पहले और बाद की सभ्यता को क्या नाम दिया गया है - उत्तर - आरंभिक हड़प्पा और परवर्ती हड़प्पा 3. हड़प्पा संस्कृति को क्या नाम दिया गया है- उत्तर - विकसित हड़प्पा संस्कृति 4. शब्द "चोलिस्तान" से क्या तात्पर्य है - उत्तर - थार रेगिस्तान से लगा हुआ पाकिस्तान का रेगिस्तानी क्षेत्र 5. विकसित हड़प्पा संस्कृति कहां पर पल्लवित हुई - उत्तर - जहां पहले से ही आरंभिक हड़प्पा संस्कृतियां विद्यमान थी। https://youtu.be/blhWM-WIZ7s 6. हड़प्पा सभ्यता की अर्थव्यवस्था का स्वरूप कैसा था -  उत्तर - जीवन निर्वाह के तरीकों पर आधारित अर्थव्यवस्था 7. हड़प्पा संस्कृति के लोगों के भोजन क्या थे - उत्तर - पेड़-पौधों से प्राप्त उत्पाद, जानवर तथा मछलियां https://youtu.be/S9p8DaOJVVQ 8. हड़प्पा स्थलों से किन प्रकार के अनाज मिले हैं - उत्तर - गेहूं, जौ, दाल, सफेद चना, तेल एवं गुजरात से कुछ बाजरे के दाने भी मिले हैं । 9. हड़प्पा स्थलों से किन पालतू जानवरों के स...

NCERT HISTORY Class-12(Chapter-2) राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएं

1. जेम्स प्रिंसेप नामक एक अंग्रेज अधिकारी ने सम्राट अशोक के अभिलेखों को कब पढ़ा था -  उत्तर - 1837 ई. में 2. जेम्स प्रिंसेप किस लिपि को पढ़ पाए थे - उत्तर - ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि को 3. शब्द "पियदस्सी" का क्या अर्थ है - उत्तर - मनोहर मुखाकृति वाला 4. शब्द "पियदस्सी" किसके लिए प्रयोग किया गया है - उत्तर - सम्राट अशोक के लिए 5. बौद्ध तथा जैन ग्रंथों में महाजनपदों की सूची एक-समान नहीं है। फिर भी कुछ के नाम प्राय: समान हैं। ये महाजनपद हैं  - उत्तर - मगध, वज्जि, कोशल, कुरु, पांचाल, गांधार और अवंति आदि। https://youtu.be/7D-tbnm_TGs 6. गणसंघ से क्या तात्पर्य होता है - उत्तर - जिसमें शासक वर्ग में कई लोगों का समूह कार्य करे। 7. धर्मशास्त्र नामक ग्रंथों के विषय क्या थे - उत्तर - शासक सहित अन्य के लिए नियमों का निर्धारण 8. मगध महाजनपद किस समय अस्तित्व में था - उत्तर - छठी से चौथी शताब्दी ई. पूर्व 9. मगध महाजनपद (आधुनिक बिहार) के अत्यधिक शक्तिशाली होने के क्या कारण थे - उत्तर - उपजाऊ भूमि,  लोहे की प्रचुरता (झारखंड स्थित खदानें) जिससे हथियार और उपकरण बनाना संभव ह...