NCERT HISTORY, Class-12, Chapter-3 बंधुत्व जाति तथा वर्ग, आरंभिक समाज, (लगभग 600 ई.पूर्व 600 ईसवी तक)
1.महाभारत नामक महाकाव्य में कितने श्लोक हैं - उत्तर - एक लाख से अधिक 2. महाभारत महाकाव्य की रचना कितने समय तक होती रही थी - उत्तर - 1000 वर्ष तक (500ई. पूर्व से 500 ई. तक) 3. बी.एस सुकथांकर के नेतृत्व में, महाभारत का संस्करण तैयार करने का काम कब प्रारंभ हुआ - उत्तर - 1919 में 4. इस परियोजना को पूरा करने में कितने वर्ष लगे - उत्तर - 47 वर्ष 5. इतिहासकारों को परिवार और बंधुता संबंधी विचारों के विश्लेषण से क्या जानकारी मिलती है - उत्तर -तत्कालीन लोगों की सोच का 6. छठी शताब्दी ई. पूर्व में समाज में किस प्रणाली का प्रचलन था - उत्तर - पितृ-वंशिकता का 7. अपने गोत्र से बाहर विवाह करने को क्या कहा जाता था - उत्तर - बहिर्विवाह 8. गोत्र समूह के मध्य विवाह को क्या कहते हैं - उत्तर - अंतर्विवाह 9. नए नगरों के उदय होने से सामाजिक जीवन में जटिलता बढ़ी। विचारों के आदान-प्रदान से आरंभिक विश्वासों और परंपराओं पर प्रश्नचिन्ह भी लगाए गए। इसके जवाब में ब्राह्मणों ने अपने द्वारा स्थापित परंपराओं को बचाने के लिए क्या किया - उत्तर - विभिन्न धर्...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें