NCERT HISTORY Class-12, Chapter-5 यात्रियों के नजरिए (समाज के बारे में उनकी समझ : लगभग दसवीं से सत्रहवीं सदी तक)
1. अब्दुल रज्जाक समरकंदी कहां से आया था और
उसने कहां का इतिहास का इतिहास लिखा था ?
उत्तर - हेरात से आया था और उसने विजयनगर का इतिहास लिखा था।
2. अतीत को जानने के लिए किन विदेशी यात्रियों के वृतांतों को विशेष महत्व दिया गया है ?
उत्तर - उज़्बेकिस्तान का अलबरूनी (11 वीं शताब्दी), मोरक्को का इब्नबतूता (चौदहवीं शताब्दी) तथा फ्रांस का फ्रांस्वा बर्नियर (17वीं शताब्दी)
3. निम्नखित कथन किसके बारे में कहे जा रहे हैं ?
1. 1342 ई. में सुल्तान और उसके बीच की गलतफहमी दूर होने के बाद उसे राजकीय सेवा में पुनर्स्थापित किया गया और सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक के दूत के रूप में मंगोल शासक के पास चीन जाने का आदेश मिला।
2. हमें यह ध्यान में रखना होगा कि यह विश्व यात्री चौदहवीं शताब्दी में यात्राएं कर रहा था जब आज की तुलना में यात्रा करना अधिक कठिन तथा जोखिम भरा कार्य था।
(A) इब्नबतूता (B) अलबरुनी (C) फ्रांस्वा बर्नियर (D) बर्नी
उत्तर - (A)
4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. जाति व्यवस्था के मामले में ब्राह्मणवादी व्याख्या को मानने के बावजूद अलबरूनी ने पवित्रता की मान्यता को अस्वीकार किया।
2. उसके अनुसार जाति व्यवस्था में सन्निहित पवित्रता की अवधारणा प्रकृति के नियमों के विरुद्ध थी।
उपयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?
(A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (C)
5. निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
1. पान और नारियल इब्नबतूता के लिए विस्मयकारी वस्तुएं थी।
2. वह दिल्ली को भारत का सबसे बड़ा तथा विशाल
आबादी वाला शहर बताता है।
उपर्युक्त में से सत्य कथन चुनें -
(A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (C)
6. इब्नबतूता के अनुसार कौन-सा शहर आकार में दिल्ली को चुनौती देता था ?
उत्तर - दौलताबाद (महाराष्ट्र)
7. इब्नबतूता के अनुसार भारत में दो प्रकार की डाक व्यवस्था थी -
(A) अश्व डाक और हस्ती डाक व्यवस्था
(B) जहाज डाक और पक्षी डाक व्यवस्था
(C) अश्व डाक और पैदल डाक व्यवस्था
(D) पैदल डाक और हस्ती डाक व्यवस्था
उत्तर - (C)
8. भारतीय डाक व्यवस्था पर विचार करें -
1. इब्नबतूता के अनुसार पैदल डाक व्यवस्था अश्व डाक व्यवस्था से अधिक तीव्र होती है।
2. पैदल डाक व्यवस्था का प्रयोग अक्सर खुरासान के फलों के परिवहन के लिए किया जाता है, जिन्हें भारत में बहुत पसंद
किया जाता है।
(A) केवल 1 (B) केवल 2 (C) 1 और 2 दोनों (D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (B)
9. सुमेलित करें -
(a) उलूक - 1. पैदल डाक व्यवस्था के प्रति तीन
मील अवस्थान
(b) दावा - 2. भूमि-विहीन श्रमिक
(c) बलाहार - 3. बर्नीयर
(d) ट्रैवल्स इन द मुगल एंपायर - 4. अश्व डाक
व्यवस्था
(A) a-4, b-1, c-2, d-3
(B) a-4, b-3, c-1, d-2
(C) a-2, b-3, c-1,d-4
(D) a-1, b-2, c-3, d-4
उत्तर -
10. 1. ऐसा प्रतीत होता है कि बर्नीयर अपने उद्धरणों द्वारा राज्य और समाज में प्रचलित तत्कालीन विवादों में भाग ले रहा था।
2. भारत से संबंधित अपने और धर्मों द्वारा वह यूरोप के निजी स्वामित्व के विरोधियों को चेतावनी दे रहा था।
उपरोक्त कथनों की सत्यता का परीक्षण कीजिए -
(A) केवल 1 सत्य है।
(B) केवल 2 सत्य है।
(C) दोनों कथन सत्य है।
(D) न तो 1 और न ही 2 सत्य है।
उत्तर - (C)
11. पेलसर्ट नामक एक डच यात्री ने 17वीं शताब्दी के आरंभिक दशकों में लोगों की गरीबी एवं दुखद स्थिति के लिए किसे उत्तरदायी माना है ?
उत्तर - राज्य को
12. बर्नियर ने भारतीय समाज में किस वर्ग की अनुपस्थिति को रेखांकित किया है ?
उत्तर - मध्यमवर्ग की
13. कथन : बर्नियर के विवरणों ने 18वीं शताब्दी के पश्चिमी विचारकों को प्रभावित
किया।
कारण : इन विवरणों के आधार पर फ्रांसीसी दार्शनिक मॉन्टेस्क्यु ने निरंकुशतावाद के सिद्धांत को विकसित किया।
(A) 'कथन' और 'कारण' दोनों सत्य हैं और 'कारण,''कथन' की सही व्याख्या करता है।
(B) 'कथन' और 'कारण' दोनों सत्य हैं और 'कारण' 'कथन' की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) 'कथन' सही है, 'कारण' गलत है।
(D) 'कारण' सही है, 'कथन' गलत है।
उत्तर - (A)
14. निम्न कथनों पर विचार करें -
1. भारतीय समाज को समझने में भाषा, धर्म तथा अभिमान जैसे अवरोधों के बावजूद अलबरूनी अपने लेखन के लिए वेदों, पुराणों, भगवद्गीता, पतंजलि की कृतियां
तथा मनुस्मृति आदि पर पूर्णतः आश्रित रहा।
2. जाति व्यवस्था के संबंध में ब्रह्मणवादी व्याख्या को मानने के बावजूद अलबरूनी ने पवित्रता की मान्यता को अस्वीकार कर दिया।
उपरोक्त में से सत्य कथन चुनें -
(A) केवल 1 सही
(B) केवल 2 सही
(C) न तो 1 सही और न ही 2
(D) दोनों सही
उत्तर - (D)
15. 1. उसका कहना था कि संसार की प्रत्येक वस्तु
या जीव जो अपवित्र हो जाती है वह पुनः पवित्र हो सकती है।
2. वह जोर देता है कि यदि ऐसा न होता तो पृथ्वी पर जीवन असंभव होता।
3. वह जाति व्यवस्था में निहित और पवित्रता की अवधारणा को प्रकृति के नियमों के विरुद्ध मानता था।
उपर्युक्त कथन किस व्यक्ति के बारे में कहे गए हैं ?
(A) टे्वर्नीयर (B) बर्नीयर (C) इब्नबतूता
(D) अलबरूनी
उत्तर - (D)
16. भारतीय इतिहासकारों ने इब्नबतूता के
विवरणों का प्रयोग किस हेतु किया है ?
उत्तर - भारतीय उपमहाद्वीप की आर्थिक समृद्धि
की जानकारी हेतु
17. बर्नियर और इब्नबतूता के वृत्तांतों में मूल अंतर यह है कि -
(A) बर्नीयर जहां अपने देश के बुद्धिजीवियों की नाराज़गी का ध्यान रखते हुए लिख रहा था,
तो वहीं इब्नबतूता ने अपने लेखन में केवल अपने कौतूहल और भारत के अनूठेपन को ही महत्व दिया।
(B) बर्नीयर के लेखों में भारत के प्रति नकारात्मकता ज्यादा है वहीं, इब्नबतूता ने तथ्यों
को भी स्थान दिया है।
(C) उपरोक्त दोनों
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
18. अलबरूनी द्वारा रचित 'किताब-उल-हिंद' के संदर्भ में निम्नलिखित प्रश्नों पर विचार कीजिए -
1. यह अरबी भाषा में लिखी गई है।
2. सामान्यतः इसके प्रत्येक अध्याय की शुरुआत
प्रश्न से की गई है।
3. इसमें अलबरूनी ने खगोल तथा चिकित्सा संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की है।
उपयुक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(A) केवल 1 और 2 (B) केवल 2 और 3
(C) केवल 3 (D) 1,2 और 3
उत्तर - (D)
19. लगभग पांचवी-छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व में अस्तित्व में आए शब्द "हिंदू" के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. यह फारसी भाषा का शब्द है।
2. इसका प्रयोग सिंधु नदी के पश्चिम क्षेत्र के
लिए होता था।
3. यह सामाजिक तथा धार्मिक पहचान के रूप में जाना जाता था।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं ?
(A) केवल 1 (B) केवल 1 और 2
(C) केवल 2 और 3 (D) 1, 2 और 3
उत्तर - (C)
20. 'रिहला' निम्नलिखित में से किस यात्री का यात्रा-वृत्तांत है ?
(A) अब्दुर्रज्जाक (B) इब्नबतूता (C) मनूची
(D) ट्रेवर्नियर
उत्तर - (B)
21. इब्नबतूता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
1. उसने चौदहवीं शताब्दी के भारतीय समाज की जानकारी दी।
2. उसका जन्म तैंजियर में हुआ था।
3. उत्तर अपने यात्रा-वृत्तांत में लिखा कि हिन्दुस्तान में राजमार्ग पूर्णतः सुरक्षित थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही है ?
(A) केवल 1 और 2 (B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3 (D) 1, 2 और 3
उत्तर - (A)
22. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
यात्री विशेषता
1. बारबोसा। - उत्तर भारत के समाज व व्यापार
का वर्णन
2. ट्रेवर्नियर - भारत की तुलना ईरान तथा आटोमन साम्राज्य से की।
3. मनूची। - कभी यूरोप वापस नहीं गया, भारत में ही बस गया।
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं ?
(A) केवल 1 (B) केवल 1 और 2
(C) केवल 2 और 3 (D) केवल 1 और 3
23. इब्नबतूता द्वारा भारत के विषय में किए गए वर्णन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
(A) बाजार सामाजिक तथा आर्थिक गतिविधियों
के केंद्र थे।
(B) भारतीय कृषि के इतना अधिक उत्पादनकारी होने कारण सुलतानों द्वारा नहरों का निर्माण कराकर सिंचाई की उचित व्यवस्था करना था।
(C) भारतीय माल की मध्य एशिया तथा दक्षिण- पूर्वी एशिया में मांग थी।
(D) भारतीय सूती कपड़ा, महीन मलमल, रेशम, जारी तथा साटन का निर्यात किया जाता है।
उत्तर - (B)
24. इब्नबतूता दिल्ली के किस शासक के शासनकाल का वर्णन करता है ?
(A) मुहम्मद बिन तुगलक (B) औरंगजेब
(C) इल्लतुतमिश (D) फिरोज शाह तुगलक
25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कृषि योग्य भूमि का एक बड़ा हिस्सा भी
श्रमिकों के अभाव में कृषि विहीन रह गया।
2. शिल्पकारों को अपने उत्पादों को बेहतर
बनाने के लिए राज्य द्वारा प्रोत्साहन नहीं दिया जाता था।
3. बंगाल का विशाल राज्य रेशम, कपास तथा नील उत्पादन के मामले में मिस्र से भी आगे था।
उपर्युक्त विवरण निम्नलिखित में से किस यात्री के यात्रा-वृत्तांत से संबंधित है ?
(A) ट्रेवर्नियर (B) मनूची (C) बर्नियर (D) इब्नबतूता
उत्तर - (C)
26. निम्नलिखित में से किस यात्री ने मुगलकालीन शहरों को 'शिविर नगर' की संज्ञा दी ?
(A) टॉमस रो (B) बर्नियर (C) मनूची (D) फ्रांसिस्को
पेलसर्ट
उत्तर - (B)
27. निम्नलिखित में से किस यात्री ने सती बालिका का मार्मिक विवरण प्रस्तुत किया ?
(A) बर्नियर (B) मनूची (C) एडवर्ड टेरी (D) जॉन लॉयर
उत्तर - (A)
28. इब्नबतूता तथा विभिन्न यात्रियों द्वारा
महिलाओं की स्थिति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. दासियों को गुप्तचर व्यवस्था से जोड़ा गया था।
2. वे कृषि तथा कृषि से इतर होनेवाले उत्पादन
में महत्वपूर्ण स्थान रखती थीं।
3. वे व्यापारिक गतिविधियों से भी जुड़ी हुई थीं।
(A) केवल 1 (B) केवल 1 और 2 (C) केवल 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर - (D)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें