1. साहित्यिक, पुरातात्त्विक और विदेशी विवरण एक-दूसरे के अनुपूरक स्रोत के रूप में पहली बार किस काल के संदर्भ में उपलब्ध होते हैं ?
उत्तर - मौर्यकाल
2. मौर्यपूर्व के काल के लिए किस स्रोत से हमें सर्वाधिक जानकारी मिलती है ?
उत्तर - पुराण
3. प्रसिद्ध बौद्धधर्म ग्रंथ “ललितविस्तार" की रचना कहां हुई ?
उत्तर - नेपाल
4. गौतम बुद्ध के पूर्व जन्म की कथाओं को आधार बनाकर रचित जातकों की कुल संख्या कितनी है ?
उत्तर - 549
5. जैनों के धार्मिक ग्रंथों में सर्वाधिक प्राचीन कौन हैं ?
उत्तर - बारह अंग
6. 12वीं सदी में रचित 'परिशिष्ट पर्व' के रचयिता कौन थे ?
उत्तर - हेमचंद्र
7. भारतीय साहित्य में पहली बार किस ग्रंथ में ऐतिहासिकता की सम्पूर्ण झलक मिलती है ?
उत्तर - राजतरंगिणी
8. 'रत्नावली' नामक प्रसिद्ध नाटक की रचना किसने की थी ?
उत्तर - हर्ष
9. किस शासक ने राजकीय अभिलेखों को खुदवाने की परम्परा शुरू कर भारतीय इतिहास को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान किया ?
उत्तर - मौर्य सम्राट अशोक
10. भारत के किस प्राचीनतम अभिलेख में पहली बार संस्कृत भाषा का प्रयोग हुआ ?
उत्तर - रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
11. प्राचीन भारत के कौन-से अभिलेख प्रथम पठित अभिलेख हैं ?
उत्तर - अशोक के अभिलेख
12. प्राचीन भारत में सर्वाधिक स्वर्ण सिक्के किन शासकों ने जारी किए ?
उत्तर - गुप्त शासकों ने
13. हिन्द-यूनानी शासकों के संबंध में जानकारी के लिए हमें किस एकमात्र स्रोत पर निर्भर रहना पड़ता है ?
उत्तर - सिक्के
14. प्रसिद्ध देवगढ़ के मंदिर का निर्माण किस काल में हुआ था ?
उत्तर - गुप्त काल में
15. सांची और भरहुत के स्तूपों का निर्माण किस शासक के काल में हुआ था ?
उत्तर - मौर्य सम्राट अशोक के काल में
16. भारत की उत्तर-पश्चिम सीमांत की जातियों तथा भारत-ईरान-संबंधों की जानकारी किस यूनानी ग्रंथ से प्राप्त होती है ?
उत्तर - हिस्टोरिका
17. भारत आने वाला पहला ज्ञात चीनी यात्री कौन था ?
उत्तर - फाह्यान
18. हर्ष के शासनकाल में कौन-सा चीनी यात्री भारत आया था ?
उत्तर - ह्वेनसांग
19. ह्वेनसांग ने अपने यात्रा-वृत्तांत को किस नाम से प्रकाशित करवाया था ?
उत्तर - ता-तांग-सि-यू-की
20. 'तहकीक-ए-हिन्द' नामक ग्रंथ की रचना किसने की थी ?
उत्तर - अलबरुनी
21. हुमायूंनामा' की रचना किसने की थी ?
उत्तर - गुलबदन बेगम
22. 'जखीरत-उल-मलूक' तथा 'सहायफ' नामक प्रसिद्ध ग्रंथों से किनके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है ?
उत्तर - सूफी संत
23. मध्यकालीन भारत के सौंदर्य प्रसाधन एवं पकवानों के निर्माण के संबंध में किस ग्रंथ से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती हैं ?
उत्तर - किताब-ए-नियामतखाना-ए-नासिरशाही
24. 'फिक-ए-फिरोजशाही' में किस विषय का संकलन है ?
उत्तर - नागरिक एवं धार्मिक कानून
25. 1294 ई. में दक्षिण भारत में विजयनगर की यात्रा किसने की थी ?
उत्तर - निकोलो कोंटी
26. रूसी यात्री एथेनिसियस निकितिन ने किस वर्ष दक्षिण भारत की यात्रा की थी ?
उत्तर - 1470 ई.
27. पूर्व मुगलकाल में भारत की यात्रा करने वाला इल्बबतूता किस देश का निवासी था ?
उत्तर - मोरक्को
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें