सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्राचीन भारत का इतिहास : 3. सिंधु घाटी सभ्यता

1. हड़प्पा सभ्यता में कौन-सी दो मुख्य खाद्यान्न पाई जाती हैं ?
उत्तर - गेहूं और जौ

2. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सर्वाधिक हड़प्पा कालीन स्थलों का पता कहां से चलता है ? 
उत्तर - गुजरात

3. हड़प्पाकालीन शहरों एवं नगरों को किस प्रकार बांटा गया था ?
उत्तर -  आयताकार खण्डों में

4. मानव सभ्यता को इस काल से किन दो प्रमुख चीजों की प्राप्ति हुई ?
उत्तर - गेहूं और कपास

5. उत्तर हड़प्पा अवस्था काल के चिह्न किन नगरों से प्राप्त होते हैं ?
उत्तर - रंगपुर और रोजदी

6. सिंधु सभ्यता का समूचा क्षेत्र किस आकार का है ?
उत्तर - त्रिभुज के आकार का

7. हड़प्पा सभ्यता का पूरा क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर - 1,299,600 वर्ल्ड कि.मी.

8. अब तक हड़प्पा संस्कृति के लगभग कितने स्थलों का पता लग चुका है ?
उत्तर - 1000 स्थलों का

9. हड़प्पा और मोहनजोदड़ो किस नदी द्वारा जुड़े हुए थे ?
उत्तर - सिंधु

10. हडप्पा और मोहनजोदड़ो एक दूसरे से कितनी दूरी पर स्थित थे ?
उत्तर - 483 कि.मी.

11. हड़प्पा संस्कृति की मुख्य विशेषता क्या थी ?
उत्तर - नगर योजना प्रणाली

12. मोहनजोदड़ो का सबसे महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है ?
उत्तर - विशाल स्नानागार

13. मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत कौन सी है ?
उत्तर - अनाज रखने का कोठार

14. किस स्थल के प्राक्‌-हड़प्पा अवस्था से कूंड (हलरेखा) का पता चलता है ?
उत्तर - कालीबंगा

15. हड़प्पाई लोग किससे बने हल का प्रयोग करते थे ?
उत्तर - लकड़ी के

16. हड़प्पाई लोग फसल काटने के लिए हंसिये का प्रयोग करते थे, यह किस चीज का बना होता था ?
उत्तर - पत्थर का

17. सिंधु सभ्यता के लोग कितने किस्म का गेहूं और जौ उगाते थे ?
उत्तर - दो किस्म का

18. सबसे पहले कपास पैदा करने का श्रेय किन लोगों को जाता है ?
उत्तर - सिंधुवासियों को

19. कपास को यूनान के लोग किस नाम से पुकारते थे ?
उत्तर - सिंडन

20. बुने हुए सूती कपड़े का एक टुकड़ा कहां से मिला है ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो से

21. मेसोपोटामियाई अभिलेखों में सिंधु क्षेत्र का प्राचीन नाम क्‍या पाया जाता है ?
उत्तर - मेलुहा

22. मेसोपोटामिया के पुरालेखों में किन दो मध्यवर्ती व्यापार-केंद्रों का उल्लेख मिलता है ?
उत्तर - दिलमुन और माकन

23. हड़प्पा सभ्यता का शासन संभवत: किस वर्ग के हाथों में था ?
उत्तर - वणिक वर्ग के हाथों में

24. हड़प्पाई लिपि में कुल मिलाकर कितने चित्राक्षर (पिक्टोग्राफ) हैं ?
उत्तर - 250 से 400 तक

25. हडप्पा संस्कृति की सर्वोत्तम कलाक़ृतियां हैं उसकी मृण्मुद्राएं (सीलें)| अब तक लगभग कितनी सीलें प्राप्त हुई हैं ?
उत्तर - 2000

26. हड़प्पा संस्कृति के लगभग सभी मकान किस आकार में पाए गए हैं ?
उत्तर - आयताकार

27. हड़प्पा नगर की संरचना कितने किलोमीटर के घेरे में फैली हुई है ?
उत्तर - पांच किलोमीटर

28. ऐसा कौन-सा स्थल है जहां से उत्तर हड़प्पाई अवस्था में पकाई हुई ईंटों के प्रमाण मिले हैं ?
उत्तर - भगवानपुरा

29. चावल के उत्पादन के साक्ष्य कहां से प्राप्त होते हैं ?
उत्तर - रंगपुर एवं लोथल

30. भारत में सबसे बड़ा हड़प्पाकालीन स्थल था ?
उत्तर - धौलावीरा (गुजरात)

31. एकमात्र हड़प्पाकालीन स्थल जो त्रि-स्तरीय था ?
उत्तर - धौलावीरा

32. हड़प्पाकाल की ज्यादातर मुहरें किस प्रकार की होती थीं ?
उत्तर - वर्गाकार

33. किस व्यक्ति ने हड़प्पा एवं मोहनजोदडो को “एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वां राजधानियां” कहा है ?
उत्तर - पिग्गट

34. किन पुराविदों की मान्यता है कि सैंधव सभ्यता की उत्पत्ति मेसोपोटामिया की सुमेरियन सभ्यता से हुई थी ?
उत्तर - सर जॉन मार्शल, गार्डन चाइल्ड एवं व्हीलर

35. सैंधव सभ्यता के लोग किस धातु से परिचित नहीं थे ?
उत्तर - लोहा

36. किन सैंधव स्थलों से यज्ञीय वेदियां प्राप्त होती हैं ?
उत्तर - लोथल एवं कालीबंगा

37. सैंधव सभ्यता के किस स्थल से घोड़े के दांतों के पाये जाने का प्रमाण मिलता है ?
उत्तर - राणाघुण्डई

38. सैंधव सभ्यता के किस स्थल से घोड़े की हड्डियों के प्रमाण मिलते हैं ?
उत्तर - सुरकोटड़ा

39. मोहनजोदड़ो के निवासी अधिकांशत: किस जाति के थे ?
उत्तर - भूमध्य सागरीय

40. अधिकांश विद्वानों की धारणा के अनुसार सैंधव सभ्यता के निर्माता किस भाषा से संबंधित थे ?
उत्तर - द्रविड़

41. सैंधव स्थलों में किस जगह पर सर्वप्रथम कृषि के साक्ष्य उपलब्ध होते हैं ?
उत्तर - मेहरगढ़

42. सैंधव सभ्यता के एक स्थल को स्तूप टीला की संज्ञा दी गई है क्योंकि उस स्थल पर एक कुषाणकालीन स्तूप प्राप्त हुआ है वह स्थल है --
उत्तर - मोहनजोदड़ो

43. सैंधव संस्कृति के अंतर्गत प्रायः सभी मकान पीछे की गली में खुलते थे परन्तु इसका एक अपवाद कौन-सा स्थल है ?
उत्तर - लोथल

44. किस स्थल पर फर्श के निमित्त अलंकृत ईंटों का प्रयोग किया गया था ?
उत्तर - कालीबंगा

45. सैंघव सभ्यता का ऐसा कौन-सा पुरातात्त्विक स्थल है जो पुरातत्त्वविदों के मतानुसार सात बार उजड़ कर बसा था ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो

46. सैंधव सभ्यता के प्राय: सभी स्थलों से उत्खनन के दौरान मुहरें प्रचुर मात्रा में प्राप्त हुई हैं, परन्तु ऐसा कौन-सा पुरातात्तविक स्थल है जहां से एक भी मुहर प्राप्त नहीं हुई है ?
उत्तर - आलमगीरपुर

47. जिस टीले पर हड़प्पा का दुर्ग बना है उसे व्हीलर ने किस नाम से पुकारा है ?
उत्तर - माउण्ट ए-बी

48. किन इतिहासकारों का मत है कि “सैंधव सभ्यता विदेशी आक्रमण व आर्यों के आक्रमण से नष्ट हुई ?
उत्तर - गार्डन चाइल्ड एवं व्हीलर

49. किस इतिहासकार ने कहा है कि “जलवायु में हुए परिवर्तन के कारण यह सभ्यता नष्ट हुई" ?
उत्तर - अॉरेल स्टाइन

50. धौलावीरा के उत्तर में नगर का मध्यम भाग है। इसे क्या संज्ञा दी गयी थी ?
उत्तर - पुर
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NCERT HISTORY, Class-12, Chapter-3 बंधुत्व जाति तथा वर्ग, आरंभिक समाज, (लगभग 600 ई.पूर्व 600 ईसवी तक)

1.महाभारत नामक महाकाव्य में कितने श्लोक हैं - उत्तर - एक लाख से अधिक 2. महाभारत महाकाव्य की रचना कितने समय तक होती रही थी - उत्तर - 1000 वर्ष तक (500ई. पूर्व से 500 ई. तक) 3. बी.एस सुकथांकर के नेतृत्व में, महाभारत का संस्करण तैयार करने का काम कब प्रारंभ हुआ - उत्तर - 1919 में 4. इस परियोजना को पूरा करने में कितने वर्ष लगे - उत्तर - 47 वर्ष 5. इतिहासकारों को परिवार और बंधुता संबंधी विचारों के विश्लेषण से क्या जानकारी मिलती है - उत्तर -तत्कालीन लोगों की सोच का 6. छठी शताब्दी ई. पूर्व में समाज में किस प्रणाली का प्रचलन था - उत्तर - पितृ-वंशिकता का 7. अपने गोत्र से बाहर विवाह करने को क्या कहा जाता था - उत्तर - बहिर्विवाह 8. गोत्र समूह के मध्य विवाह को क्या कहते हैं - उत्तर - अंतर्विवाह 9. नए नगरों के उदय होने से सामाजिक जीवन में जटिलता बढ़ी। विचारों के आदान-प्रदान से आरंभिक विश्वासों और परंपराओं पर प्रश्नचिन्ह भी लगाए गए। इसके जवाब में ब्राह्मणों ने अपने द्वारा स्थापित परंपराओं को बचाने के लिए क्या किया - उत्तर -  विभिन्न धर्...

NCERT(Class 12, Chapter-1) भारतीय इतिहास के कुछ विषय-1, ईंटें, मनके तथा अस्थियां : हड़प्पा सभ्यता

1. हड़प्पा सभ्यता का काल निर्धारण कीजिए - उत्तर - 2600 से 1900 ईसवी पूर्व के बीच 2. हड़प्पा से पहले और बाद की सभ्यता को क्या नाम दिया गया है - उत्तर - आरंभिक हड़प्पा और परवर्ती हड़प्पा 3. हड़प्पा संस्कृति को क्या नाम दिया गया है- उत्तर - विकसित हड़प्पा संस्कृति 4. शब्द "चोलिस्तान" से क्या तात्पर्य है - उत्तर - थार रेगिस्तान से लगा हुआ पाकिस्तान का रेगिस्तानी क्षेत्र 5. विकसित हड़प्पा संस्कृति कहां पर पल्लवित हुई - उत्तर - जहां पहले से ही आरंभिक हड़प्पा संस्कृतियां विद्यमान थी। https://youtu.be/blhWM-WIZ7s 6. हड़प्पा सभ्यता की अर्थव्यवस्था का स्वरूप कैसा था -  उत्तर - जीवन निर्वाह के तरीकों पर आधारित अर्थव्यवस्था 7. हड़प्पा संस्कृति के लोगों के भोजन क्या थे - उत्तर - पेड़-पौधों से प्राप्त उत्पाद, जानवर तथा मछलियां https://youtu.be/S9p8DaOJVVQ 8. हड़प्पा स्थलों से किन प्रकार के अनाज मिले हैं - उत्तर - गेहूं, जौ, दाल, सफेद चना, तेल एवं गुजरात से कुछ बाजरे के दाने भी मिले हैं । 9. हड़प्पा स्थलों से किन पालतू जानवरों के स...

NCERT HISTORY Class-12(Chapter-2) राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएं

1. जेम्स प्रिंसेप नामक एक अंग्रेज अधिकारी ने सम्राट अशोक के अभिलेखों को कब पढ़ा था -  उत्तर - 1837 ई. में 2. जेम्स प्रिंसेप किस लिपि को पढ़ पाए थे - उत्तर - ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि को 3. शब्द "पियदस्सी" का क्या अर्थ है - उत्तर - मनोहर मुखाकृति वाला 4. शब्द "पियदस्सी" किसके लिए प्रयोग किया गया है - उत्तर - सम्राट अशोक के लिए 5. बौद्ध तथा जैन ग्रंथों में महाजनपदों की सूची एक-समान नहीं है। फिर भी कुछ के नाम प्राय: समान हैं। ये महाजनपद हैं  - उत्तर - मगध, वज्जि, कोशल, कुरु, पांचाल, गांधार और अवंति आदि। https://youtu.be/7D-tbnm_TGs 6. गणसंघ से क्या तात्पर्य होता है - उत्तर - जिसमें शासक वर्ग में कई लोगों का समूह कार्य करे। 7. धर्मशास्त्र नामक ग्रंथों के विषय क्या थे - उत्तर - शासक सहित अन्य के लिए नियमों का निर्धारण 8. मगध महाजनपद किस समय अस्तित्व में था - उत्तर - छठी से चौथी शताब्दी ई. पूर्व 9. मगध महाजनपद (आधुनिक बिहार) के अत्यधिक शक्तिशाली होने के क्या कारण थे - उत्तर - उपजाऊ भूमि,  लोहे की प्रचुरता (झारखंड स्थित खदानें) जिससे हथियार और उपकरण बनाना संभव ह...