1. महावीर का जन्म 540 ईसा पूर्व के लगभग वैशाली में कहां हुआ था ?
उत्तर -- कुण्डग्राम में
2. बौद्ध एवं जैन-साहित्य में महावीर स्वामी को क्या कहा गया है ?
उत्तर -- निगण्ठ-नाथपुत्र
3. जैन धर्म में सर्वप्रथम विभेद किसने उत्पन्न किया था ?
उत्तर -- जामालि
4. जैन धर्म का महत्त्वपूर्ण ग्रंथ जो संस्कृत में लिखा गया है, कौन-सा है ?
उत्तर -- कल्पसूत्र
5. जैन मतावलम्बियों ने किस आम बोल-चाल की भाषा को अपनाया ?
उत्तर -- प्राकृत
6. मथुरा एवं उज्जैन किस धर्म के प्रधान केन्द्र थे ?
उत्तर -- जैनधर्म
7. किस जैन ग्रंथ में महावीर के कठोर तपश्चर्या एवं कायाक्लेश का बड़ा ही रोचक विवरण मिलता है ?
उत्तर -- आचारांग सूत्र
8. जैन धर्म की द्वितीय संगीति का अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर -- देवर्धि क्षमा श्रवण
9. किस जैन संगीति में जैन धर्म के महत्त्वपूर्ण 12 अंगों का प्रणयन किया गया ?
उत्तर -- प्रथम जैन संगीति
10. 'आजीवक' नामक नए सम्प्रदाय की स्थापना की थी ?
उत्तर - मक्खलिपुत्त गोशाल
11. दिगम्बर सम्प्रदाय में ऐसा कौन सा एक उप-सम्प्रदाय हुआ जो मूर्तिपूजा का विरोधी था ?
उत्तर - तारण पंथ
12. पार्श्वनाथ के अनुयायी क्या कहलाते थे ?
उत्तर - निग्रंथ
13. पार्श्वनाथ ने जिस धर्म का प्रतिपादन किया वह था -
उत्तर - जिनकल्प
14. जैन प्रकीर्णों की संख्या कितनी है ?
उत्तर - दस
15. महावीर स्वामी का सर्वप्रथम अनुयायी कौन बना था ?
उत्तर - दामाद जामालि
16. जैन धर्म मुख्यतः किस वर्ग तक सीमित रहा ?
उत्तर - व्यापारी वर्ग
17. महावीर द्वारा शिक्षित किए गए मूल सिद्धांतों को कितने ग्रंथों में संकलित किया गया था ?
उत्तर - चौदह ग्रंथों में
18. महावीर स्वामी द्वारा शिक्षित किए गए मूल सिद्धांतों को बारह अंगों में किनके द्वारा संकलित किया गया ?
उत्तर - सम्भूति विजय और भद्रबाहु द्वारा
19. जैन धर्म के 12 अंगों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण अंग कौन से हैं ?
उत्तर - आचारांग सूत्र एवं भगवती सूत्र
20. 'निर्युक्ति' नामक जैन ग्रंथ के लेखक थे -
उत्तर - भद्रबाहु
21. जैन धर्म में कितने प्रकार के ज्ञान का उल्लेख मिलता है ?
उत्तर - 5 प्रकार के
22. जैन धर्म ग्रंथों को अंतिम रूप से किस संगीति में संकलित कर लिपिबद्ध किया गया था ?
उत्तर - द्वितीय जैन संगीति
23. ऋग्वेद के श्लोंकों में किन तीर्थंकरों के नामों का स्पष्ट उल्लेख हुआ ?
उत्तर - ऋषभ एवं अरिष्टनेमि
24. 'कल्पसूत्र' नामक महत्त्वपूर्ण ग्रंथ की रचना किसने की थी ?
उत्तर - भद्रबाहु ने
25. दक्षिण में जैन धर्म के प्रसार का श्रेय किसे दिया जाता है ?
उत्तर - भद्रबाहु एवं चन्द्रगुप्त मौर्य को
26. जैन परम्परा के अनुसार ऐसे कौन-से आचार्य हुए जो श्वेताम्बर एवं दिगम्बर दोनों अनुयायियों के श्रद्धेय थे ?
उत्तर - उमास्वामी
27. मोक्ष या निर्वाण के उपरांत जीव जीवन-मरण के चक्र से मुक्त होकर अनन्त ज्ञान, अनन्त दर्शन, अनन्त वीर्य तथा अनन्त सुख को प्राप्त हो जाता है। इसे जैन धर्म में क्या कहा गया है ?
उत्तर - अंत चटुष्ट्य
28. जैन धर्म में त्रिरत्नों का पालन करने से कर्मों का जीव की ओर बहाव रुक जाता है जिसे कहा जाता है :
उत्तर - संवर
29. जैन धर्म में त्रिरत्नों का पालन से जब जीव में पहले से किये गये कर्म का प्रभाव समाप्त होने लगता है तो उसे कहा जाता है :
उत्तर - निर्जरा
30. किसके राजप्रसाद में महावीर स्वामी को निर्वाण प्राप्त हुआ था ?
उत्तर - मल्लराजा सस्तिपाल
31. देक्षिण भारत में जैन धर्म का प्रचार किन राजाओं के काल में सर्वाधिक हुआ ?
उत्तर - राष्ट्र कूटों के समय
32. गौतम बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के समीप लुम्बिनी वन में हुआ था। जिसका आधुनिक नाम है -
उत्तर - रूमिन्देई
33. गौतम बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश किस स्थान पर दिये ?
उत्तर - श्रावस्ती
34. विज्ञानवाद (योगाचार) की स्थापना ईसा की तीसरी शताब्दी में किसने की थी ?
उत्तर - मैत्रेयनाथ ने
35. 7वीं शताब्दी के करीब बौद्ध धर्म में तंत्र-मंत्र का प्रभाव बढ़ने लगा, जिसके परिणामस्वरूप एक नए सम्प्रदाय का उदय हुआ, जो था -
उत्तर - वज्रयान
36. संघ में प्रवेश पाने को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - उपसम्पदा
37. बुद्ध द्वारा स्थापित संघ की सभा में प्रस्ताव पाठ को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - अनुसावन
38. किस स्थल पर बुद्ध ने सर्वप्रथम तपस्या की थी ?
उत्तर - उरुवेला
39. बुद्ध की सर्वाधिक मूर्तियों का निर्माण किस कला के अंतर्गत हुआ है ?
उत्तर - गांधार कला
40. मौर्योत्तर काल में कनिष्क के समय तक कितने बौद्ध पंथों का उदय हो चुका था ?
उत्तर - करीब 18 बौद्ध पंथों का
41. सर्वप्रथम किस शासक के द्वारा चलाये गए सिक्कों पर बुद्ध की मूर्ति के बने होने के संकेत मिलते हैं ?
उत्तर - कनिष्क
42. किस स्थान पर बुद्ध ने 5 संन्यासियों के साथ संघ की स्थापना की ?
उत्तर - सारनाथ
43. बुद्ध की सबसे पहली जीवनी का उल्लेख हुआ है :
उत्तर - ललित विस्तार में
44. कालांतर में हीनयान सम्प्रदाय किन दो भागों में विभाजित हुआ था ?
उत्तर - वैभाषिक एवं सौत्रांतिक
45. बुद्ध के उपदेशों का सार एवं उनकी सम्पूर्ण शिक्षाओं का आधार-स्तम्भ है -
उत्तर - प्रतीत्य समुत्पाद
46. गौतम बुद्ध ने किसके अनुरोध पर संघ में महिलाओं को प्रवेश दिया ?
उत्तर - आनन्द के अनुरोध पर
47. सांसारिक दुुखों से मुक्ति हेतु बुद्ध ने किस मार्ग की बात कही ?
उत्तर - अष्टांगिक मार्ग
48. बुद्ध ने किस मार्ग का उपदेश देते हुए कहा है कि मनुष्य को सभी प्रकार के आकर्षण एवं कायाक्लेश से बचना चाहिए ?
उत्तर - मध्यम मार्ग का
49. वज़यान सम्प्रदाय के सिद्धांत किन ग्रंथों में मिलते हैं ?
उत्तर - मंजूश्रीमूलकल्प एवं गुहा समाज
50. बुद्ध का अंतिम वर्षाकाल कहां बीता था ?
उत्तर - वैशाली में
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें