दोस्तों, आज हमलोग संगम युग के बारे में पढ़ेंगे।
जिस समय संपूर्ण भारत में मौर्य अपना विस्तृत साम्राज्य स्थापित कर रहे थे, ठीक उसी समय सुदूर दक्षिण में कृष्णा एवं तुंगभद्रा नदियों के आसपास तीन छोटे-छोटे राज्य अस्तित्व में थे। मौर्य सम्राट अशोक के अभिलेखों, अर्थशास्त्र, क्लासिकल लेखकों के विवरण तथा तमिल साहित्य में इन राज्यों का उल्लेख चोल, चेर तथा पांड्य के रूप में मिलता है। इन राज्यों के रोम के साथ प्रत्यक्ष व्यापारिक संबंध थे।
तो आइए आज इन्हीं राज्यों के विषय में कुछ important facts पढ़ लें। वीडियो पसंद आए तो चैनल को सब्सक्राइब करें और अपने दोस्तों के साथ इस वीडियो को शेयर करें साथ ही अपने likes और comments के जरिए मुझे motivate भी जरूर करें। धन्यवाद
1. तीन संगम कितने वर्षों तक चले ?
उत्तर - 9,990 वर्षों तक
2. अशोक के अभिलेख में उल्लिखित चार दक्षिण भारतीय शक्तियों में से किस एक की पहचान अभी तक ठीक से नहीं हो पायी है ?
उत्तर - सातियपुत्र
3. आठवीं सदी में किसने संगम-साहित्य पर अपना भाष्य लिखा ?
उत्तर - इरय्यानार अगजोरूल
4. संगम-साहित्य के अंतर्गत प्रेमविषयक काव्य-संग्रह को क्या कहते हैं ?
उत्तर - अकम
5. संगम काल में मलैयार, पोरैयार, कुदावार इत्यादि नाम किस शासक शक्ति के लिए मिलता है ?
उत्तर - चेर
6. पुहार बंदरगाह का निर्माण किस चोल शासक ने किया था ?
उत्तर - करिकाल
7. संगम समाज में प्रचलित गंधर्व विवाह को तमिल साहित्य में क्या कहा गया है ?
उत्तर - कलवु
8. प्राचीन काल में दक्षिण भारत के एक प्रमुख तत्व श्रेष्ठ कोटि के रेशम को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - कलिंग
9. दक्षिण भारत में मुरुगन देवता को समर्पित महोत्सव को क्या कहा जाता है ?
उत्तर - वेलनाडल
10. प्राचीन भारत के प्रसिद्ध वासवसमुद्र बंदरगाह नगर को आजकल किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर - चेन्नई
11. दक्षिण भारत में किस देवता का मंदिर वर्जकोट्टम कहलाता था ?
उत्तर - इंद्र
12. कापालिक शैव संन्यासियों की चर्चा किस तमिल ग्रंथ में है ?
उत्तर - मणिमेकलै
13. संगम साहित्य में शहर की सड़कों के लिए किस शब्द का प्रयोग हुआ है ?
उत्तर - देरू
14. संगम साहित्य में राजा की सभा के लिए किस शब्द का प्रयोग हुआ है ?
उत्तर - नालवै
15. पुहार के व्यापारी कोवलन की कथा का वर्णन किस तमिल महाकाव्य में है ?
उत्तर - शिलप्पादिकारम
16. चेर, चोल एवं पाण्ड्य के शासनाधीन समस्त संगम क्षेत्र को क्या कहते थे ?
उत्तर - तमिल्हम
17. संगम साहित्य के अंतर्गत प्रसिद्ध तमिल व्याकरण ग्रंथ 'तोलकाप्पियम' की रचना किस संगम के दौरान की गई थी ?
उत्तर - द्वितीय संगम
18. दक्षिण भारत में किनके राज्य को 'तोण्डईमण्डलम्' कहा जाता था ?
उत्तर - चोल राज्य
19. संगम काल में ओर्रार किसे कहा जाता था ?
उत्तर - जासूसों को
20. संगम काल में सबसे बड़े मुखिया को क्या कहते थे ?
उत्तर - वेंतर
21. संगम काल में युद्ध से प्राप्त भेंट या लूट को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - इरई
22. संगम साहित्य में 'वेत्ची' शब्द का प्रयोग किस अर्थ में हुआ है ?
उत्तर - गो-हरण
23. संगम काल में कर-संग्राहक को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - वरियार
24. 'कूलावानेकन' शब्द का उपयोग संगम साहित्य में किस अर्थ में हुआ है ?
उत्तर - अनाज व्यापारियों का समूह
25. संगम काल में ग्राम प्रशासन को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - अम्बलम
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें