1. गुप्तकाल में मथुरा में वस्त्र की किस किस्म का उत्पादन होता था ?
उत्तर - सटक
2. रोम के साथ व्यापारिक संबंधों की समाप्ति के बाद भारतीयों ने किस क्षेत्र की ओर अपना ध्यान केंद्रित किया ?
उत्तर - दक्षिण-पुर्व एशिया
3. गुप्त काल में पुत्र प्राप्ति के लिए स्त्री का अपने पति के अतिरिक्त दूसरे के साथ संभोग करना क्या कहलाता था ?
उत्तर - क्षेत्रत
4. गुप्तकाल में सिलाई का कार्य करने वाले दर्जियों को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - सीवक
5. गुप्तकाल में युद्ध में प्राप्त तथा लूटी गयी संपत्ति का ब्यौरा रखने वाले अधिकारी को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - युक्त पुरुष
6. दामोदरपुर के ताम्रपत्र अभिलेख का संबंध किस गुप्त शासक से है ?
उत्तर - कुमारगुप्त प्रथम
7. गुप्त संवत् की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर - चंद्रगुप्त प्रथम
8. मध्य प्रदेश में स्थित एरण अभिलेख का संबंध किस शासक से है ?
उत्तर - समुद्रगुप्त
9. गुप्तों ने अपनी राजधानी कहां स्थापित की थी ?
उत्तर - पाटलिपुत्र
10. भीतरी स्तंभलेख का संबंध किस गुप्त शासक से है ?
उत्तर - स्कंदगुप्त
11. गुप्तों ने किस विदेशी जाति की सैनिक विशिष्टता और घुड़सवारी के ज्ञान के द्वारा अन्य शक्तियों पर अपना प्रभाव स्थापित किया ?
उत्तर - कुषाण
12. 'देवी चंद्रगुप्त' की रचना किसने की थी ?
उत्तर - विशाखदत्त
प्रश्न संख्या 13 से 17 तक के उत्तर सही या गलत के आधार पर हैं।
13. श्रीगुप्त और घटोत्कच गुप्तों के आरंभिक महत्वपूर्ण शासक थे।
उत्तर - सही
14. चंद्रगुप्त प्रथम ने पाटलिपुत्र को गुप्तों की राजधानी बनाया।
उत्तर - गलत
15. चंद्रगुप्त प्रथम की सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपलब्धि लिच्छवी राजकुमारी कुमारदेवी से विवाह मानी जाती है।
उत्तर - सही
16. इलाहाबाद के अशोक स्तम्भ पर समुद्रगुप्त के दरबारी हरिषेण ने उसकी विजय प्रशस्ति को उत्कीर्ण करवाया।
उत्तर - सही
17. चीनी यात्री ह्वेनसांग चंद्रगुप्त द्वितीय के शासन में भारत आया था।
उत्तर - गलत
18. 532 ई. में हूण आक्रमणकारी मिहिरकुल को किसने पराजित किया ?
उत्तर - यशोधर्मन विष्णुवर्धन
19. स्कंदगुप्त द्वारा 'शक्रादित्य' की उपाधि धारण किए जाने की जानकारी किस अभिलेख से मिलती है ?
उत्तर - कहोम अभिलेख
20. गुप्तकाल में आय-व्यय का ब्यौरा रखने वाला और लेखा विभाग का सर्वोच्च अधिकारी क्या कहलाता था ?
उत्तर - महाक्षपटलिक
21. दण्डपाशिक का संबंध गुप्तकाल में किस विभाग से था ?
उत्तर - पुलिस विभाग
22. गुप्तकाल में दान आदि से प्राप्त राजस्व को वसूलने वाले अधिकारी क्या कहलाते थे ?
उत्तर - गौल्मिक
23. गुप्तकाल में ब्राह्मणेतर वर्ग को अनुदान में दी जाने वाली भूमि को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - धर्मनिरपेक्ष
24. अनाज के रूप में दिए जाने वाले भूमि कर को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - मेय
25. गुप्तकाल में सौराष्ट्र, अवंति, मालवा आदि राज्यों को किस जाति द्वारा शासित माना जाता है ?
उत्तर - शुद्र
26. भूमि-राजस्व तथा भूमि-हस्तांतरण का लेखा-जोखा लिपिबद्ध करने वाले वर्ग के रूप में किसका उदय हुआ था ?
उत्तर - कायस्थ
27. भारत में सतीप्रथा का पहला प्रमाण कब का मिलता है ?
उत्तर - 510 ई.
28. भारत के सनातन धर्म में भक्ति तत्व का समावेश किस काल में हुआ ?
उत्तर - गुप्तकाल में
29. अर्द्धनारीश्वर की कल्पना हिंदू धर्म के किस मत में है ?
उत्तर - शैवमत
30. गुप्तकाल में मकरवाहिनी के रूप में किस देवी की पूजा शुरू हुई ?
उत्तर - गंगा
31. गुप्तकाल का सर्वाधिक आकर्षक व भव्य मंदिर कौन-सा है ?
उत्तर - देवगढ़ का खंडित दशावतार मंदिर
32. गुप्तकाल की सबसे प्रभावशाली मूर्ति वराह की मूर्ति है' यह कथन किसका है ?
उत्तर - ए. एल. बाशम
33. साढ़े सात फुट ऊंची और एक टन वजन वाली तांबे की बुद्ध प्रतिमा कहां से प्राप्त हुई ?
उत्तर - सुल्तानगंज (बिहार)
34. π का मान किसने लगभग 3.1416 के बराबर बताया ?
उत्तर - आर्यभट्ट
35. 'लघुजातक' एवं 'वृहत्जातक' नामक दो पंचांग-आधारित ग्रंथों की रचना किसने की ?
उत्तर - वाराहमिहिर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें