1. आठ उत्तरवर्ती गुप्त शासकों का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है ?
उत्तर - अपसाढ़ अभिलेख
2. गुजरात के वल्लभी स्वतंत्र मैत्रक राज्य की स्थापना किसने की ?
उत्तर - भट्टार्क
3. गुजरात के गुर्जर राज्य की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर - हरिश्चंद्र
4. गोपचंद्र एवं समाचारदेव का संबंध किस शासक वंश से था ?
उत्तर - बंगाल का गौड़ वंश
5. सालस्तम्भ द्वारा कामरूपराज्य में नए राजवंश की स्थापना के पूर्व वहां किस वंश का शासन था ?
उत्तर - वर्मन वंश
6. कन्नौज के मौखरी वंश का अंतिम शासक कौन था ?
उत्तर - ग्रहवर्मन
7. हर्षवर्धन पुष्यभूति वंश का शासक था और उसके समय पुष्यभूतियों की राजधानी कहां थी ?
उत्तर - कन्नौज
8. 'सुप्रभातस्त्रोत' नामक पुस्तक की रचना किसने की थी ?
उत्तर - हर्षवर्धन
9. 631 ई. का मधुवन ताम्रपत्र लेख किस शासक के संबंध में जानकारी देता है ?
उत्तर - हर्षवर्धन
10. हर्षवर्द्धन और चालुक्य शासक पुलकेशिन् द्वितीय के बीच किस वर्ष युद्ध हुआ ?
उत्तर - 634 ई.
11. हर्षवर्द्धन द्वारा प्रत्येक पांच वर्ष पर 'महामोक्ष परिषद्' का आयोजन किस स्थल पर होता था ?
उत्तर - दानक्षेत्र (प्रयाग)
12. गुप्तोत्तर काल में चरवाहों के गांव क्या कहलाते थे ?
उत्तर - घोष
13. गुप्तोत्तर काल में सामान्य भू-राजस्व (भाग) की दर क्या थी ?
उत्तर - 1/6 भाग
14. गुप्तोत्तर काल में केंद्रीय प्रशासन द्वारा विदेशी आक्रमणों या उपद्रवों से रक्षा के लिए कौन-सा कर लिया जाता था ?
उत्तर - मल्लकर एवं तुरुष्क दण्ड
15. पश्चिम भारत में प्राप्त गुप्तोत्तर काल के सीढ़ीदार कुओं को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - वापी
16. याज्ञवल्क्य स्मृति और बृहस्पति स्मृति में भूमि-स्वामित्व के कितने स्तर का उल्लेख है ?
उत्तर - चार
17. गुप्तोत्तर काल में कर का सबसे अधिक दबाव किस क्षेत्र पर था ?
उत्तर - कश्मीर
18. गुप्तोत्तर काल में कर्ण सुवर्ण को किन शासकों ने अपनी राजधानी बनाया ?
उत्तर - गौड़ों ने
19. गुप्तोत्तर काल में आदिवासियों के गांव को क्या कहते थे ?
उत्तर - पालि
20. गुप्तोत्तर काल में स्थायी कृषकों से लिए जाने वाले कर को क्या कहते थे ?
उत्तर - उद्रंग
प्रश्न संख्या 21 से 25 तक का उत्तर सही अथवा गलत पर आधारित है।
21. हर्षवर्द्धन ने 'महाराजाधिराज' की उपाधि धारण नहीं की।
उत्तर - सही
22. गुप्तकाल में निवास-योग्य भूमि को 'वस्तु' कहा जाता था।
उत्तर - सही
23. 'ब्रह्मदेय' एवं 'अग्रहार' भूमि ब्राह्मण एवं ब्राह्मणेतर वर्गों को समान अधिकार के साथ दिए जाते थे।
उत्तर - गलत
24. 'कृषि पराशर' में खगोलीय प्रेक्षण पर आधारित मौसम-संबंधी ज्ञान का उल्लेख है।
उत्तर - सही
25. हर्षवर्द्धन का अंतिम अभियान कश्मीर के विरुद्ध हुआ था।
उत्तर - गलत
https://teacherdidi.blogspot.com/2020/10/4.html
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें