1. किस तुर्क ने लूटमार की नीति छोड़कर भारत में स्थाई राजनीतिक शासन की स्थापना की नीति अपनाई ?
उत्तर - कुतुबुद्दीन ऐबक
2. महमूद गजनवी के भारत अभियान के समय कश्मीर पर किस वंश का शासन था ?
उत्तर - लोहार वंश
3. आठवीं शताब्दी के मध्य में दिल्ली नगर की नींव किस शासक ने रखी थी ?
उत्तर - तोमर शासक अनंगपाल ने
4. 1018 ई. में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय प्रतिहार राजा राज्यपाल ने राजधानी को कन्नौज से कहां स्थानांतरित किया ?
उत्तर - बारी
5. महमूद गजनवी के आक्रमण के समय चालुक्यों की वेंगी शाखा का शासक कौन था ?
उत्तर - शक्ति वर्मा प्रथम
6. महमूद गजनवी के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर - सुबुक्तगीन
7. महमूद गजनबी ने भारत में अपना अंतिम अभियान 1027 ईसवी में गुजरात के ......... के विरुद्ध किया ?
उत्तर - जाटों
8. बगदाद के खलीफा द्वारा मुस्लिम शासकों को इस्लाम के रक्षक के रूप में कौन सी उपाधि प्रदान की जाती थी ?
उत्तर - अमीन-उल-मिल्लत
9. महमूद गजनबी द्वारा सोमनाथ को लूटने का मुख्य कार्य .......... में किया गया ?
उत्तर - 1025 ईसवी
10. महमूद ने अपने आक्रमणों का कारण जेहाद को बताकर ............ की कट्टर धार्मिक भावनाओं को उद्वेलित किया ?
उत्तर - मुसलमानों
11. 1030 ईसवी में महमूद की मृत्यु के बाद उसके जिन दो पुत्रों के बीच उत्तराधिकार का संघर्ष हुआ, उनका नाम क्या था ?
उत्तर - मसूद और मुहम्मद
12. सुल्तान खुसरो किस साम्राज्य का अंतिम शासक था ?88
उत्तर - गजनी साम्राज्य
13. 1175 ईस्वी से 1206 ईस्वी तक भारत पर किस विदेशी शासक ने लगातार आक्रमण किया ?
उत्तर - शहाबुद्दीन मुहम्मद गौरी
14. आबू पर्वत के निकट 1178 ईस्वी में किस शासक ने मोहम्मद गौरी को पराजित किया ?
उत्तर - मूलराज
15. मुहम्मद गौरी के आक्रमण के समय अन्हिलवाड़ा का शासक कौन था ?
उत्तर - भीमदेव
16. तराइन थानेश्वर से कितनी दूरी पर स्थित है ?
उत्तर - 14 मील
17. किस युद्ध के बाद कोई भी भारतीय शक्ति मुसलमानों का प्रतिकार करने की स्थिति में नहीं रही ?
उत्तर - तराइन का द्वितीय युद्ध
18. पृथ्वीराज चौहान के विरुद्ध मुहम्मद गौरी की सहायता करने के कारण किस शासक को देशद्रोही की संज्ञा दी जाती है ?
उत्तर - कन्नौज का जयचंद
19. गौर लौटते समय 15 मार्च, 1206 ईस्वी को किन्होंने मुहम्मद गौरी की हत्या कर दी ?
उत्तर - शिया विद्रोही
20. मुहम्मद गौरी ने भारत में अपना अंतिम अभियान किसके विरुद्ध किया ?
उत्तर - खोखर
21. निम्नांकित में से कौन सा कथन सत्य है और कौन असत्य हैं ?
(A) कश्मीर की रानी दिद्दा का संबंध कर्कोट वंश से था।
उत्तर - सत्य
(B) 1003 में संग्रामराज ने लोहार वंश की स्थापना की।
उत्तर - सत्य
(C) महमूद के शासनकाल में गुजरात पर प्रतिहार वंश का शासन था।
उत्तर - असत्य
(D) मुहम्मद गौरी ने भारत पर पहला आक्रमण 1175 ईस्वी में मुल्तान के विरुद्ध किया।
उत्तर - सत्य
(E) अन्हिलवाड़ा के शासक भीमदेव ने मुहम्मद गौरी को पराजित करने के बाद भी देश से बाहर नहीं निकाला।
उत्तर - असत्य
22. किस के आक्रमणों के बाद भारत की बहुसंख्यक हिंदू जनता अल्पसंख्यक मुसलमानों के नियंत्रणाधीन रहने को बाध्य हो गई ?
उत्तर - मोहम्मद गौरी
23. महमूद गजनवी ने 1000 ईस्वी से 1027 ईसवी के बीच भारत पर कितनी बार आक्रमण किए ?
उत्तर - 17 बार
24. "महमूद गजनबी ने सीस्तान के राजा खलफ बिन अहमद को पराजित करने के बाद सुल्तान की उपाधि धारण की थी।" इस तथ्य की जानकारी हमें किस ग्रंथ से मिलती है ?
उत्तर - तारीख-ए-गुजीदा
25. अब्बासी खलीफाओं के शासन का अंत कब हुआ ?
उत्तर - नवीं शताब्दी
26. महमूद गजनवी के आक्रमण के समय उत्तर भारत की राजनीति की बागडोर ......... शासकों के हाथों में थी ?
उत्तर - राजपूत
https://amzn.to/2W5nVVN
https://amzn.to/3ENEzL6
https://amzn.to/3zzzXo7
https://amzn.to/3ADF5Jl
https://amzn.to/3nWr3yW
https://amzn.to/3u6CC7w
27. 1197-98 ई. में बिहार की, 1199 ईस्वी में बंगाल की और 1202 में कालिंजर की विजय मुहम्मद गौरी के किस गुलाम ने की थी ?
उत्तर - बिन बख्तियार
28. अबू-रैहान मुहम्मद किस इतिहास-प्रसिद्ध लेखक का वास्तविक नाम था ?
उत्तर - अलबरूनी
29. महमूद गजनवी की सेना का नेतृत्व करने वाला हिंदू सेनापति कौन था ?
उत्तर - तिलक
30. सीरिया, ईरान और ट्रांस-अॉक्यिआन किस साम्राज्य के अंग थे ?
उत्तर - सेलजुक साम्राज्य
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें