1. पाणिनी ने अपने “अष्टाध्यायी" में कितने जनपदों का उल्लेख किया है ?
उत्तर - 22 जनपदों का
2. किस ग्रंथ के उल्लेख को महाजनपदों की संख्या निर्धारित करने के लिए प्रामाणिक माना जाता है ?
उत्तर - अंगुत्तरनिकाय
3. वैशाली किस महाजनपद की राजधानी थी ?
उत्तर - वज्जि
4. एक शांतिप्रिय राज्य के रूप में मेगस्थनीज ने किस जनपद का उल्लेख किया है ?
उत्तर - शूरसेन
5. राजपुर किस जनपद की राजधानी का नाम था ?
उत्तर - कम्बोज
6, रूहेलखण्ड तथा मध्य दोआब के क्षेत्र में कौन-सा महाजनपद स्थित था ?
उत्तर - पांचाल
7. कौन-सा एकमात्र जनपद दक्षिण भारत में स्थित था ?
उत्तर - अश्मक
8. रामग्राम किस गणराज्य की राजघानी थी ?
उत्तर - कोलिय
9. वैशाली की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर - विशाल ने
10. किस गणराज्य में शासन का कार्य 'संथागार' द्वारा होता था ?
उत्तर - शाक्य
11. अजातशत्रु के आक्रमण के समय लिच्छवियों ने कितने गणराज्यों की सम्मिलित सेना के साथ उसका प्रतिकार किया था ?
उत्तर - 36
12. सुंसुमार गिरि किस गणराज्य की राजधानी थी ?
उत्तर - भग्ग
13. बौद्धस्तूप का निर्माण किस गणराज्य के लोगों ने किया था ?
उत्तर - अलकप्प के बुली
14. इक्ष्वाकु वंश के शासकों का राज्य किस जनपद में था ?
उत्तर - अश्मक
15. 'कोशम' किस प्राचीन स्थल का आधुनिक नाम है ?
उत्तर - कौशांबी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें