सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्राचीन भारत का इतिहास : 7.महाकाव्यों, सूत्रों एवं स्मृतियों का युग

1. प्राचीन भारत में लिखे गए सबसे पहले महाकाव्य के लेखक कौन थे ?
उत्तर - वाल्मीकि

2. रामायण का रचनाकाल 600 ई.पू. में किसके द्वारा निर्धारित किया गया ?
उत्तर - फादर कामिल बुल्के द्वारा

3. 'चतुर्विंशति साहस्री संहिता' किस महाकाव्य को कहा जाता है ?
उत्तर - रामायण

4. पुरातात्त्विक एवं साहित्यिक दोनों साक्ष्यों से 'महाभारत' किस समय एक पवित्र धार्मिक ग्रंथ के रूप में स्थापित हो चुका था ?
उत्तर - 400 ईस्वी

5. महाभारत के आरंभिक स्वरूप 'जय' में कितने श्लोक थे ?
उत्तर - 8800

6. रामायण में कुल कितने काण्ड हैं ?
उत्तर - सात

7. महाभारत का विभाजन कितने पर्वों में हुआ है ?
उत्तर - अट्ठारह

8. पांच गणराज्यों--अंधक, कृष्ण, यादव, कुकुर तथा भोज का उल्लेख किस ग्रंथ में है ?
उत्तर - महाभारत में

9. रामायण में कितने प्रकार के राजकीय पदाधिकारियों का उल्लेख है ?
उत्तर - अट्ठारह

10. महाभारत के किस पात्र का विवाह मात्र अट्ठारह वर्ष की आयु में हो गया था ?
उत्तर - अभिमन्यु

11. पुरोहितों द्वारा सम्पादित किए जाने वाले विभिन्‍न प्रकार के संस्कारों का वर्णन किस सूत्रग्रंथ में हैं ?
उत्तर - श्रौतसूत्र में

12. सर्वाधिक 40 प्रकार के संस्कारों का वर्णन किस सूत्रकार ने किया है ?
उत्तर - गौतम

13. सूत्रकाल में स्त्रियों के पुनर्विवाह से उत्पन्न पुत्र को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - पौनभव

14. ब्रह्मचर्य का व्रत लेकर संपूर्ण जीवन में विद्याध्ययन का संकल्प लेने को क्या कहते थे ?
उत्तर - नैष्ठिक

15. तीन प्रकार के ऋणों-देवऋण, पितृऋण और ऋषिऋण से मुक्ति का कार्य किस आश्रम का मुख्य उद्देश्य होता था ?
उत्तर - गृहस्थाश्रम

16. पंच महायज्ञ तथा श्रौतयज्ञ किस काल के प्रमुख यज्ञकर्म थे ?
उत्तर - सूत्रकाल

17. कौन-सा एक स्मृति-ग्रंथ पद्यबद्ध नहीं है ?
उत्तर - विष्णुस्मृति

18. 15 प्रकार के दासों का उल्लेख किस स्मृति में हुआ है ?
उत्तर - नारदस्मृति में

19. स्त्रियों को अविवाहित अवस्था में पिता, विवाह के बाद पति और वृद्धावस्था में पुत्र के संरक्षण में रहने का निर्देश किस स्मृति में प्रदान किया गया ?
उत्तर - मनुस्मृति में

20. स्मृति काल में वाणिज्य मार्गों पर स्थित शुल्क चौकियों की निगरानी का दायित्व किस पर होता था ?
उत्तर - शौल्क शालिक

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NCERT HISTORY, Class-12, Chapter-3 बंधुत्व जाति तथा वर्ग, आरंभिक समाज, (लगभग 600 ई.पूर्व 600 ईसवी तक)

1.महाभारत नामक महाकाव्य में कितने श्लोक हैं - उत्तर - एक लाख से अधिक 2. महाभारत महाकाव्य की रचना कितने समय तक होती रही थी - उत्तर - 1000 वर्ष तक (500ई. पूर्व से 500 ई. तक) 3. बी.एस सुकथांकर के नेतृत्व में, महाभारत का संस्करण तैयार करने का काम कब प्रारंभ हुआ - उत्तर - 1919 में 4. इस परियोजना को पूरा करने में कितने वर्ष लगे - उत्तर - 47 वर्ष 5. इतिहासकारों को परिवार और बंधुता संबंधी विचारों के विश्लेषण से क्या जानकारी मिलती है - उत्तर -तत्कालीन लोगों की सोच का 6. छठी शताब्दी ई. पूर्व में समाज में किस प्रणाली का प्रचलन था - उत्तर - पितृ-वंशिकता का 7. अपने गोत्र से बाहर विवाह करने को क्या कहा जाता था - उत्तर - बहिर्विवाह 8. गोत्र समूह के मध्य विवाह को क्या कहते हैं - उत्तर - अंतर्विवाह 9. नए नगरों के उदय होने से सामाजिक जीवन में जटिलता बढ़ी। विचारों के आदान-प्रदान से आरंभिक विश्वासों और परंपराओं पर प्रश्नचिन्ह भी लगाए गए। इसके जवाब में ब्राह्मणों ने अपने द्वारा स्थापित परंपराओं को बचाने के लिए क्या किया - उत्तर -  विभिन्न धर्...

NCERT(Class 12, Chapter-1) भारतीय इतिहास के कुछ विषय-1, ईंटें, मनके तथा अस्थियां : हड़प्पा सभ्यता

1. हड़प्पा सभ्यता का काल निर्धारण कीजिए - उत्तर - 2600 से 1900 ईसवी पूर्व के बीच 2. हड़प्पा से पहले और बाद की सभ्यता को क्या नाम दिया गया है - उत्तर - आरंभिक हड़प्पा और परवर्ती हड़प्पा 3. हड़प्पा संस्कृति को क्या नाम दिया गया है- उत्तर - विकसित हड़प्पा संस्कृति 4. शब्द "चोलिस्तान" से क्या तात्पर्य है - उत्तर - थार रेगिस्तान से लगा हुआ पाकिस्तान का रेगिस्तानी क्षेत्र 5. विकसित हड़प्पा संस्कृति कहां पर पल्लवित हुई - उत्तर - जहां पहले से ही आरंभिक हड़प्पा संस्कृतियां विद्यमान थी। https://youtu.be/blhWM-WIZ7s 6. हड़प्पा सभ्यता की अर्थव्यवस्था का स्वरूप कैसा था -  उत्तर - जीवन निर्वाह के तरीकों पर आधारित अर्थव्यवस्था 7. हड़प्पा संस्कृति के लोगों के भोजन क्या थे - उत्तर - पेड़-पौधों से प्राप्त उत्पाद, जानवर तथा मछलियां https://youtu.be/S9p8DaOJVVQ 8. हड़प्पा स्थलों से किन प्रकार के अनाज मिले हैं - उत्तर - गेहूं, जौ, दाल, सफेद चना, तेल एवं गुजरात से कुछ बाजरे के दाने भी मिले हैं । 9. हड़प्पा स्थलों से किन पालतू जानवरों के स...

NCERT HISTORY Class-12(Chapter-2) राजा, किसान और नगर : आरंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएं

1. जेम्स प्रिंसेप नामक एक अंग्रेज अधिकारी ने सम्राट अशोक के अभिलेखों को कब पढ़ा था -  उत्तर - 1837 ई. में 2. जेम्स प्रिंसेप किस लिपि को पढ़ पाए थे - उत्तर - ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि को 3. शब्द "पियदस्सी" का क्या अर्थ है - उत्तर - मनोहर मुखाकृति वाला 4. शब्द "पियदस्सी" किसके लिए प्रयोग किया गया है - उत्तर - सम्राट अशोक के लिए 5. बौद्ध तथा जैन ग्रंथों में महाजनपदों की सूची एक-समान नहीं है। फिर भी कुछ के नाम प्राय: समान हैं। ये महाजनपद हैं  - उत्तर - मगध, वज्जि, कोशल, कुरु, पांचाल, गांधार और अवंति आदि। https://youtu.be/7D-tbnm_TGs 6. गणसंघ से क्या तात्पर्य होता है - उत्तर - जिसमें शासक वर्ग में कई लोगों का समूह कार्य करे। 7. धर्मशास्त्र नामक ग्रंथों के विषय क्या थे - उत्तर - शासक सहित अन्य के लिए नियमों का निर्धारण 8. मगध महाजनपद किस समय अस्तित्व में था - उत्तर - छठी से चौथी शताब्दी ई. पूर्व 9. मगध महाजनपद (आधुनिक बिहार) के अत्यधिक शक्तिशाली होने के क्या कारण थे - उत्तर - उपजाऊ भूमि,  लोहे की प्रचुरता (झारखंड स्थित खदानें) जिससे हथियार और उपकरण बनाना संभव ह...