1. यूनानी लेखकों ने चंद्रगुप्त मौर्य के लिए किस नाम का प्रयोग किया है ?
उत्तर - सैन्ड्रोकोटस तथा एन्ड्रोकोटस
2. सर्वप्रथम किस इतिहासकार ने सैन्ड्रोकोटस तथा एन्ड्रोकोटस नामों का तादात्मय चंद्रगुप्त के साथ स्थापित किया था ?
उत्तर - सर विलियम जोन्स
3. किस इतिहासकार द्वारा मात्र अभिलेखों के आधार पर अशोक का इतिहास लिखने का श्लाध्य प्रयास किया गया है ?
उत्तर - डॉ. भण्डारकर द्वारा
4. बौद्ध तथा जैन ग्रंथ चंद्रगुप्त मौर्य को किस जाति का सिद्ध करते हैं ?
उत्तर - क्षत्रिय जाति का
5. किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त को 'वृषल' तथा 'कुलहीन' कहा गया है ?
उत्तर - मुद्राराक्षस में
6. किस अभिलेख से ज्ञात होता है कि राज्याभिषेक के बीस वर्ष बाद स्वयं अशोक ने लुम्बिनी में एक स्तम्भ बनवाया और लुम्बिनी ग्राम को कर में छूट देकर 1/8 भाग कर दिया था ?
उत्तर - रुम्मिनदेई स्तम्भ अभिलेख
7. निम्नलिखित में से मौर्यकाल में लिया जाने वाला कर 'सेतु' किस प्रकार का था ?
उत्तर - फल-फूल एवं सब्जियों पर लगाने वाला कर
8. चंद्रगुप्त ने अपने जीवन के अंतिम दिनों में किस धर्म को अपनाया था ?
उत्तर - जैन धर्म को
9. सर्वप्रथम किस इतिहासकार ने यह बताया था कि मयूर मौर्यों का वंशीय चिन्ह था ?
उत्तर - ग्रुनवेडेल ने
10. किसने चंद्रगुप्त की सेना को 'डाकुओं का गिरोह' (A band of robbers) कहा है ?
उत्तर - जस्टिन ने
11. किस इतिहासकार के विवरण से पता चलता है कि नन्दों के विरुद्ध सहायता-याचना के उद्देश्य से चंद्रगुप्त पंजाब में सिकंदर से मिला था ?
उत्तर - प्लुटार्क
12. चंद्रगुप्त के प्रारम्भिक जीवन की जानकारी के लिए हमें मुख्यतः किन स्रोतों पर ही निर्भर रहना पड़ता है ?
उत्तर - बौद्ध स्रोतों पर
13. चंद्रगुप्त मौर्य के किस राज्यपाल (राष्ट्रीय) ने जुनागढ़ (गिरनार) की सुदर्शन नामक झील का निर्माण करवाया था ?
उत्तर - पुष्यगुप्त ने
14. मौर्यों के काल में साम्राज्य की राजधानी थी ?
उत्तर - पाटलिपुत्र
15. चंद्रगुप्त मौर्य ने किस जैन साधु की शिष्यता ग्रहण की थी ?
उत्तर - भद्रबाहु की
16. हिन्दू राजशासन के ऊपर प्राचीनतम उपलब्ध रचना है -
उत्तर - अर्थशास्त्र
17. मौर्य काल में किस नगर को विश्व के नगरों की रानी की संज्ञा दी गयी थी ?
उत्तर - पाटलिपुत्र को
18. किस व्यक्ति को पुराणों में द्विजर्षम की संज्ञा प्रदान की गयी है ?
उत्तर - चाणक्य को
19. मेगस्थनीज ने किस महत्त्वपूर्ण ग्रंथ की रचना की थी ?
उत्तर - इण्डिका
20. कौन सा अधिकारी सीमांत पर बने दुर्गों की रक्षा करता था ?
उत्तर - अंतपाल
21. यूनानी स्रोतों में बिंदुसार को किस नाम से पुकारा गया है ?
उत्तर - अमित्रोकेट्स
22. चंद्रगुप्त का सबसे पहले किस अभिलेख में उल्लेख मिलता है ?
उत्तर - रूद्रदामन प्रथम का जूनागढ़ शिलालेख
23. कौटिल्य के अर्थशास्त्र में चोरक, दमनक, मरुवक्क, शिगु का उल्लेख प्राप्त होता है। ये थे -
उत्तर - मसाले
24. अपने अभिषेक के तेरहवें वर्ष बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अशोक ने पदाधिकारियों का एक नवीन वर्ग बनाया जिसे कहा गया :
उत्तर - धर्ममहामात्र (धम्ममहामात्त)
25. किन स्तम्भ-लेखों से ज्ञात होता है कि उसने व्युष्ट, रज्जुक, प्रादेशिक तथा युक्त नामक पदाधिकारियों को जनता के बीच जाकर धर्म के प्रचार एवं उपदेश करने का आदेश दिया ?
उत्तर - स्तंभ लेखन तीन एवं पांच से
26. अपनी प्रजा के नैतिक उत्थान के लिए अशोक ने जिन आचारों की संहिता प्रस्तुत की उसे उसके अभिलेखों में क्या कहा गया है ?
उत्तर - धम्म
27. 'दिव्यावदान' अशोक को बौद्ध धर्म में दीक्षित करने का श्रेय किस बौद्ध भिक्षु को प्रदान करता है ?
उत्तर - उपगुप्त को
28. किन तमिल ग्रंथों से पता चलता है कि चंद्रगुप्त ने तमिल प्रदेश पर आक्रमण किया था ?
उत्तर - अहनानुरु तथा पुरनानुरू से
29. मौर्य काल में राज्य की आय का प्रमुख स्रोत था :
उत्तर - भूमिकर
30. कौटिल्य के अर्थशास्त्र में गुप्तचरों को क्या कहा गया है ?
उत्तर - गूढपुरुष
31. मौर्य काल में 'दौवारिक' किसे कहा जाता था ?
उत्तर - राजप्रसाद के रक्षक को
32. किस स्तंभलेख में अशोक के सातों अभिलेख उत्कीर्ण हैं, जबकि शेष स्तम्भों पर केवल छह लेख ही उत्कीर्ण मिलते हैं ?
उत्तर - दिल्ली-टोपरा स्तंभलेख
33. बिंदुसार की मृत्यु के समय अशोक कहां का वायसराय था ?
उत्तर - उज्जैन
34. मौर्यकालीन 'कंटकशोधन' थे -
उत्तर - फौजदारी न्यायालय
35. मगध में 12 वर्ष लम्बे अकाल का किस साहित्यिक कृति में जिक्र मिलता है ?
उत्तर - परिशिष्टपर्वन
36. अशोक ने किस अभिलेख में 'बुद्ध, धम्म और संघ' में अपनी आस्था की घोषणा की थी ?
उत्तर - भब्रू शिलालेख में
37. किसने सर्वप्रथम अभिलेखों के 'पियदस्सि' और साहित्य के अशोक का समीकरण स्थापित किया था -
उत्तर - टर्नर महोदय ने
38. पाटलिपुत्र में धनानंद से मगध का सिंहासन छीनने से पहले चंद्रगुप्त किन प्रदेशों को जीत चुका था ?
उत्तर - सिंध और पंजाब
39. नियमित एवं स्थायी सेना रखने वाला भारतीय इतिहास में पहला ज्ञात शासक कौन था ?
उत्तर - बिम्बिसार
40. अशोक के शिलालेखों में उल्लिखित 'ताम्रपर्णी' किस देश के लिए प्रयुक्त हुआ है ?
उत्तर - श्रीलंका के लिए
41. किस ग्रंथ से हमें पता चलता है कि अशोक शिव का भक्त था ?
उत्तर - राजतरंगिणी
42. अर्थशास्त्र में शीर्षस्थ अधिकारी के रूप में किस शब्द का उल्लेख मिलता है ?
उत्तर - तीर्थ
43. मौर्य साम्राज्य में मुख्यमंत्री एवं पुरोहित की नियुक्ति के पूर्व इनके चरित्र को खूब जांचा-परखा जिसे कहा जाता था -
उत्तर - उपधा परीक्षण
44. दीपवंश एवं महावंश के अनुसार अशोक ने अपने राज्याभिषेक के चौथे वर्ष में किसके प्रवचन से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म को ग्रहण किया था ?
उत्तर - निग्रोध
45. चंद्रगुप्त के विषय में किसका कथन है कि “उसने छ: लाख की सेना लेकर सम्पूर्ण भारत को रौंद डाला और उस पर अपना अधिकार कर लिया" ?
उत्तर - प्लूटार्क का
46. अशोक ने विशाल मौर्य साम्राज्य को प्रशासन की सुविधा के लिए कितने प्रांतों में बांट रखा था ?
उत्तर - पांच
47. किस ग्रंथ से पता चलता है कि अशोक ने कश्मीर में वितास्ता नदी के किनारे "श्री नगर" नामक नगर की स्थापना की थी ?
उत्तर - राजतरंगिणी से
48. अशोक द्वारा प्रस्तुत किस सिद्धांत के अंतर्गत 'आत्मोत्कर्ष' के लिए आत्म-परीक्षा, आत्म निरीक्षण एवं मनन करना पड़ता था ?
उत्तर - निज्झंति सिद्धांत के
49. किन शिलालेखों से खरोष्ठी लिपि के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं ?
उत्तर - मानसेहरा एवं शहबाजगढी से
50. अशोक के अभिलेखों को पढ़ने में सर्वप्रथम 1837 ई. में किस विद्वान को सफलता प्राप्त हुई ?
उत्तर - जेम्स प्रिंसेप को
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें