1. भारतीय इतिहास में नियमित एवं स्थायी सेना रखनेवाला पहला ज्ञात शासक कौन था ?
उत्तर - बिम्बिसार
2. महाजनपद युग में मगध सबसे आक्रामक महाजनपद के रूप में उभरा। मगध के
साम्राज्य-विस्तार का पहला शिकार कौन-सा महाजनपद हुआ ?
उत्तर - अंग
3. कौन-सा वंश भारतीय इतिहास में पितृहंता वंश के रूप में जाना जाता है ?
उत्तर - हर्यक वंश
4. मगध पर शासन करने वाला गैर-क्षत्रिय वंश कौन-सा था ?
उत्तर - शिशुनाग वंश
5. महाजनपदों में से किस महाजनपद की राजधानी का नाम 'गिरिव्रज' था ?
उत्तर - मगध
6. मगध की राजधानी राजगृह से पाटलिपुत्र किस शासक के द्वारा स्थानान्तरित कर दी गई ?
उत्तर - अजातशत्रु
7. किस यूरोपीय विद्वान ने जस्टिन आदि यूनानी लेखकों द्वारा प्रयुक्त 'सेण्ड्रोकोट्टस' नाम की पहचान चंद्रगुप्त मौर्य के रूप में की ?
उत्तर - विलियम जोन्स ने
8. मेगस्थनीज चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में कितने वर्ष रहा था ?
उत्तर - छह वर्ष
9. बिन्दुसार के लिये यूनानी स्रोतों में कौन-सा नाम आया है ?
उत्तर - अमित्रोकेट्स
10. मगध-साम्राज्य का अंतिम विस्तार कलिंग-विजय के रूप में था। इसकी शुरुआत किस विजय से हुई थी ?
उत्तर - अंग विजय से
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें