1. 1359 ईस्वी में जौनपुर की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर - फिरोज तुगलक
2. जौनपुर प्रांत में स्वतंत्र शासन की स्थापना किसने की ?
उत्तर - मलिक हुसैन सरवर शर्की
3. स्वतंत्र जौनपुर राज्य के शर्की वंश का अंतिम शासक कौन था ?
उत्तर - हुसैनशाह शर्की
4. मध्यकालीन किस नगर को 'शिराज-ए-हिंद' की उपाधि से नवाजा गया था ?
उत्तर - जौनपुर
5. मालवा राज्य की स्वतंत्रता की घोषणा किसने की थी ?
उत्तर - दिलावर खान गोरी
6. मालवा के स्वतंत्र राज्य का सर्वाधिक योग्य शासक कौन था ?
उत्तर - महमूद खिलजी
7. फखरुद्दीन ने 1340 इस्वी में मोहम्मद बिन तुगलक के शासन काल में किस स्वतंत्र राज्य की स्थापना की ?
उत्तर - बंगाल
8. बंगाल पर थोड़े समय के लिए शासन करने वाला ब्राह्मण शासक कौन था ?
उत्तर - राजा गणेश
9. किस शासक के संरक्षण में महाभारत का बंगला भाषा में अनुवाद किया गया ?
उत्तर - नुसरत शाह
10. विशासिम्हा किस राज्य से संबद्ध शासक था ?
उत्तर - कमाटा-कामरुप
11. कमाटा-कामरूप में राय पृथु वंश का अंतिम शासक कौन था ?
उत्तर - अरिमत्ता
12. गंगा के डेल्टा से लेकर गोदावरी के मुहाने तक किस राज्य का विस्तार था ?
उत्तर - उड़ीसा
13. स्वतंत्र उड़ीसा राज्य का गठन किस शासक ने किया था ?
उत्तर - अनंतवर्मन चोड गंग
14. अनंतवर्मन द्वारा निर्मित लिंगराज मंदिर कहां स्थित है ?
उत्तर - भुवनेश्वर (उड़ीसा)
15. कोणार्क के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का निर्माण किस शासक के संरक्षण में हुआ ?
उत्तर - नरसिंहम प्रथम
16. उड़ीसा के किस शासक ने बंगाल के नसीरुद्दीन को पराजित कर 'गौड़ेश्वर' की उपाधि धारण की ?
उत्तर - कपिलेंद्र
17. कपिलेंद्र ने उड़ीसा में किस शासक वंश की स्थापना की ?
उत्तर - सूर्यवंशी गजपति वंश
18. गोविंद विद्यासागर के नेतृत्व में उड़ीसा में किस शासक वंश की स्थापना की गई थी ?
उत्तर - भोई वंश
19. कश्मीर में नवीन हिंदू शाही राजवंश की स्थापना किसने की ?
उत्तर - सिंहदेव
20. 1320 ईस्वी में दलूचा के आक्रमण के समय कश्मीर का हिंदू शासक कौन था ?
उत्तर - सुहादेव
21. कश्मीर में प्रथम मुसलमान राजवंश की स्थापना शमसुद्दीन शाह के द्वारा की गई। उसके द्वारा स्थापित राजवंश का नाम क्या था ?
उत्तर - शाह मीर राजवंश
22. 1398 में उत्तरी भारत पर तैमूर के आक्रमण के समय कश्मीर का शासक कौन था ?
उत्तर - सिकंदर शाह
23. कश्मीर के मार्तंड मंदिर का विनाश किसने किया था ?
उत्तर - सिकंदर शाह
24. सिकंदर शाह को धार्मिक कट्टरता की नीति अपनाने तथा हिंदुओं के साथ निर्मम व्यवहार करने के कारण किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर - बुतशिकन
25. स्वतंत्र कश्मीर का महानतम सम्राट कौन था ?
उत्तर - जैनुल आबिदीन
26. जैनुल आबिदीन के संबंध में निम्न कथन की सत्यता और असत्यता की जांच करें :
(a)अली शाह को अपदस्थ कर वह शासक बना।
उत्तर - सत्य
(b) उसे 'कश्मीर का अकबर' की संज्ञा दी जाती है।
उत्तर - सत्य
(c) उसने 'महाभारत' तथा कल्हण की 'राजतरंगिणी' का फारसी भाषा में अनुवाद करवाया।
उत्तर - सत्य
(d) उसने 1420 ईस्वी में कश्मीर में चाक वंश की स्थापना की।
उत्तर - असत्य
(e) उसे पराजित कर बाबर के संबंधी मिर्जा हैदर ने कश्मीर की सत्ता प्राप्त कर ली।
उत्तर - असत्य
27. 14वीं-15वीं शताब्दी के सर्वाधिक शक्तिशाली क्षेत्रीय राज्य मेवाड़ पर मुख्य रूप से .......... तथा .......... ने शासन किया।
उत्तर- गुहिलों और सिसोदियों
28. मेवाड़ राज्य की प्राचीन राजधानी कहां थी ?
उत्तर - नागदा
29. अलाउद्दीन खिलजी ने किस वर्ष मेवाड़ की राजधानी चित्तौड़ पर अधिकार कर लिया ?
उत्तर - 1303 ई.
30. स्वतंत्र राजपूत राज्य मेवाड़ का सर्वाधिक प्रसिद्ध शासक कौन हुआ ?
उत्तर - राणा कुंभा
31. राणा कुंभा ने किन ग्रंथों पर भाष्य लिखकर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का परिचय दिया ?
उत्तर - 'गीत गोविंद' और 'चंडी शतक'
32. 1527 में खानवा के युद्ध में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर को मेवाड़ के किस प्रतापी शासक ने गंभीर चुनौती प्रदान की ?
उत्तर - राणा संग्राम सिंह
33. किस मुगल शासक के समय में मेवाड़ ने मुगलों की अधीनता स्वीकार की ?
उत्तर - जहांगीर
34. वर्तमान में जोधपुर के नाम से ज्ञात मारवाड़ पर शासन करने वाले राठौर किन के वंशज थे ?
उत्तर - राष्ट्रकूट
35. राव जोधा के पुत्र राव बीकाजी ने किस वर्ष बीकानेर नगर की स्थापना की ?
उत्तर - 1488 ई.
36. सूर् शासक शेरशाह के साथ मारवाड़ के किस शासक ने संघर्ष किया ?
उत्तर - मालदेव
37. 11वीं शताब्दी में कछवाहा सरदार दुल्लाह राय ने किस राज्य की स्थापना की थी ?
उत्तर - धुरंधर (आमेर)
38. मुगल शासक अकबर के समय आमेर ने मुगलों की अधीनता स्वीकार कर ली। 1561 ई. की इस घटना के समय आमेर का शासक कौन था ?
उत्तर - राजा भारमल
39. 1407 में स्वतंत्र गुजरात राज्य की स्थापना किसने की ?
उत्तर - जफर खान
40. गुजरात की हिंदू प्रजा पर जजिया लगाने वाला वहां का पहला और अंतिम शासक कौन था ?
उत्तर - अहमदशाह
41. पुर्तगाल के यात्री बारबोसा तथा इटली के यात्री वारथेमा ने गुजरात के किस शासक की कलात्मक उपलब्धियों की चर्चा की है ?
उत्तर - महमूद बेगड़ा
42. 1351 ई. से 1526 ईसवी के बीच सिंध पर ............ का शासन रहा।
उत्तर - सम्माहों
43. देवगिरी में स्वतंत्र यादव राज्य की स्थापना किसने की ?
उत्तर - भिल्लम
44. चोल द्वितीय और रूद्र प्रथम ने किस राज्य की स्थापना की ?
उत्तर - काकतीय राज्य
45. गणपति के बाद ............. वारंगल की शासिका बनी।
उत्तर - रुद्राम्बा
46. द्वार समुद्र के होयसल राज्य का वास्तविक संस्थापक कौन था ?
उत्तर - विष्णुवर्धन
47. निम्नांकित में से सत्य और असत्य कथनों की पहचान करें :
(a) जलालुद्दीन एहसान शाह के शासनकाल में इब्नबतूता ने माबर राज्य की यात्रा की ?
उत्तर - सत्य
(b) माबर राज्य में मीनाक्षी मंदिर और सोमेश्वर मंदिर कला एवं स्थापत्य के विशिष्ट नमूने हैं।
उत्तर - सत्य
(c) मलिक अहमद राजा फारुकी ने खानदेश को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में संगठित किया।
उत्तर - सत्य
(d) जफर खां ने 'अलाउद्दीन हसन बहमन शाह' की उपाधि धारण कर स्वतंत्र बहमनी साम्राज्य की स्थापना की।
उत्तर - सत्य
(e) बहमनी वंश का वास्तविक शासक नहीं होते हुए भी महमूद गवां बहमनी साम्राज्य के उत्कर्ष में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
उत्तर - सत्य
48. 1336 ई. में किन्होंने स्वतंत्र विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की ?
उत्तर - हरिहर एवं बुक्का
49. ईरानी राजदूत अब्दुर्रज्जाक ने 1443 ई. में किसके शासनकाल में विजयनगर की यात्रा की ?
उत्तर - देवराय द्वितीय
50. हजारास्वामी मंदिर का निर्माण विजयनगर साम्राज्य के किस शासक ने करवाया ?
उत्तर - कृष्णदेव राय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें