1. मूल संविधान में कितने राज्यों का उल्लेख था ?
उत्तर - 27
2. नए राज्य अथवा किसी राज्य को विभाजित कर अलग राज्य बनाने की शक्ति प्रदान की गई है ?
उत्तर - संसद को
3. भाषा के आधार पर पहला कौन सा राज्य गठित किया गया ?
उत्तर - आंध्र प्रदेश
4. दादर और नागर हवेली भारत में शामिल करने से पूर्व किस के उपनिवेश थे ?
उत्तर - पुर्तगाल
5. राज्यों के गठन और पुनर्गठन से संबंधित प्रावधानों का संविधान के किस भाग में उल्लेख किया गया है ?
उत्तर - भाग 1
6. राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन कब किया गया ?
उत्तर - 1953 में
7. राज्य पुनर्गठन आयोग ने अपनी रिपोर्ट कब पेश की ?
उत्तर - 30 सितंबर, 1955
8. सिक्किम को किस संविधान संशोधन के द्वारा भारत संघ में शामिल किया गया ?
उत्तर - 36वें
9. 'राज्य पुनर्गठन आयोग' का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था ?
उत्तर - फजल अली
10. बाम्बे राज्य को विभाजित करके महाराष्ट्र और गुजरात कब बनाया गया ?
उत्तर - 1960 में
11. किस रिपोर्ट के आधार पर पंजाब और हरियाणा को राज्य के रूप में गठन किया गया ?
उत्तर - जे. सी. शाह रिपोर्ट
12. मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश को किस अधिनियम के आधार पर भारतीय संघ में शामिल किया गया ?
उत्तर - पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971
13. गोवा को किस अधिनियम के आधार पर भारतीय संघ में शामिल किया गया ?
उत्तर - पुनर्गठन अधिनियम, 1987
14. नए राज्य बनाने संबंधी बिल को पेश करने के लिए किस की अनुशंसा आवश्यक होती है ?
उत्तर - राष्ट्रपति
15. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था संघात्मक है या एकात्मक ?
उत्तर - संघात्मक
16. संघ सूची में कितने विषय सम्मिलित हैं ?
उत्तर - 97
17. 42वें संविधान संशोधन द्वारा राज्य सूची से कितने विषयों को निकालकर समवर्ती सूची में रखा गया है ?
उत्तर - चार
18. मूल समवर्ती सूची में कितने विषय थे ?
उत्तर - 47
19. किस सूची के विषय केंद्र तथा राज्य दोनों के ही क्षेत्राधिकार में आते हैं ?
उत्तर - समवर्ती सूची
20. किसी राज्य के क्षेत्र में वृद्धि करने का अधिकार संसद को किस अनुच्छेद के अनुसार प्राप्त है ?
उत्तर - अनुच्छेद-3
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें