2. भारतीय संविधान की विशेषताएं
1. मूल संविधान में अनुच्छेदों और अनुसूचियों की संख्या कितनी थी ?
उत्तर - 395 अनुच्छेद एवं 9 अनुसूचियां
2. भारत का संविधान भारत को किस रूप में वर्णित करता है ?
उत्तर -राज्यों के संघ के रूप में
3. भारतीय संविधान के अनुसार 'राजनीतिक शक्ति' का आधार क्या है ?
उत्तर - भारत की जनता
4. 'पंथनिरपेक्ष' शब्द को किस संवैधानिक संशोधन द्वारा संविधान में सम्मिलित किया गया है ?
उत्तर - 42वें 1976
5. भारत का संविधान भारत के लिए किस प्रकार की सरकार की व्यवस्था करता है ?
उत्तर - संसदीय
6. भारतीय गणराज्य का संवैधानिक अध्यक्ष कौन होता है ?
उत्तर - राष्ट्रपति
7. संविधान में सम्मिलित नीति-निर्देशक तत्व विश्व के किस संविधान से प्रेरित है ?
उत्तर - आयरलैंड
8. केंद्र और राज्य सरकारों के बीच विवादों का हल किस के अधिकार क्षेत्र में है ?
उत्तर - उच्चतम न्यायालय
9. भारतीय संविधान का स्वरूप संघात्मक है अथवा एकात्मक ?
उत्तर - दोनों का समन्वय
10. संघीय संविधान के संशोधन प्रक्रिया नम्य होती है या अनम्य ?
उत्तर - दोनों का समन्वय
11. संघीय शासन प्रणाली संविधान में कहां से लिया गया है ?
उत्तर - कनाडा से
12. संविधान में आपातकालीन उपबंध कहां से उद्धृत है ?
उत्तर - जर्मनी से
13. भारतीय संविधान मुख्य रूप से किस से प्रभावित है ?
उत्तर - भारत सरकार अधिनियम, 1935
14. भारतीय गणतांत्रिक व्यवस्था का आधार क्या है ?
उत्तर - फ्रांसीसी संविधान
15. संविधान में सम्मिलित किए गए 'मूल कर्तव्यों' का प्रेरणा स्रोत क्या है ?
उत्तर - सोवियत संघ का संविधान
16. प्रस्तावना का अब तक कितनी बार संशोधन किया जा चुका है ?
उत्तर - एक बार
17. संशोधन की प्रक्रिया विश्व के किस संविधान से प्रभावित है ?
उत्तर - दक्षिण अफ्रीका
18. भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य को किस संविधान संशोधन के द्वारा सम्मिलित किया गया है ?
उत्तर - 42वें 1976
19. संसदात्मक लोकतांत्रिक प्रणाली कहां से प्रेरित है ?
उत्तर - ब्रिटेन से
20. भारतीय संविधान समाजवादी व्यवस्था पर जोर देती है अथवा पूंजीवादी ?
उत्तर - दोनों के मध्य की स्थिति पर
21. वयस्क मताधिकार के लिए आयु सीमा 21 वर्ष किस संवैधानिक संशोधन के द्वारा की गई है ?
उत्तर - 61वें, 1989
22. संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों की रक्षा कौन करता है ?
उत्तर - सर्वोच्च न्यायालय
23. सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?
उत्तर - राष्ट्रपति
24. संविधान द्वारा भारत में किस प्रकार की नागरिकता प्रदान की गई है ?
उत्तर - एकल
25. नीति निर्देशक तत्व को न्यायालय द्वारा प्रत्याभूत कराया जा सकता है अथवा नहीं ?
उत्तर - नहीं
26. भारतीय संविधान को किस वर्ष अंगीकृत किया गया है ?
उत्तर - 26 नवंबर, 1949 को
27. मिनी कॉन्स्टिट्यूशन किसे कहा जाता है ?
उत्तर - 42वें संविधान संशोधन को
28. संविधान में संशोधन की प्रक्रिया का उल्लेख किस अनुच्छेद में किया गया है ?
उत्तर - अनुच्छेद 368
29. संविधान का रक्षक किसे बनाया गया है ?
उत्तर - उच्चतम न्यायालय को
30. संविधान की आत्मा किसको कहा गया है ?
उत्तर - संवैधानिक उपचारों का अधिकार
31. कार्य संचालन में राष्ट्रपति की सहायता कौन करता है ?
उत्तर - मंत्रिपरिषद
32. 47वें संशोधन से पहले 'पंथनिरपेक्ष' शब्द का एकमात्र उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है ?
उत्तर - 25(2)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें