1. जेम्स प्रिंसेप नामक एक अंग्रेज अधिकारी ने सम्राट अशोक के अभिलेखों को कब पढ़ा था - उत्तर - 1837 ई. में 2. जेम्स प्रिंसेप किस लिपि को पढ़ पाए थे - उत्तर - ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि को 3. शब्द "पियदस्सी" का क्या अर्थ है - उत्तर - मनोहर मुखाकृति वाला 4. शब्द "पियदस्सी" किसके लिए प्रयोग किया गया है - उत्तर - सम्राट अशोक के लिए 5. बौद्ध तथा जैन ग्रंथों में महाजनपदों की सूची एक-समान नहीं है। फिर भी कुछ के नाम प्राय: समान हैं। ये महाजनपद हैं - उत्तर - मगध, वज्जि, कोशल, कुरु, पांचाल, गांधार और अवंति आदि। https://youtu.be/7D-tbnm_TGs 6. गणसंघ से क्या तात्पर्य होता है - उत्तर - जिसमें शासक वर्ग में कई लोगों का समूह कार्य करे। 7. धर्मशास्त्र नामक ग्रंथों के विषय क्या थे - उत्तर - शासक सहित अन्य के लिए नियमों का निर्धारण 8. मगध महाजनपद किस समय अस्तित्व में था - उत्तर - छठी से चौथी शताब्दी ई. पूर्व 9. मगध महाजनपद (आधुनिक बिहार) के अत्यधिक शक्तिशाली होने के क्या कारण थे - उत्तर - उपजाऊ भूमि, लोहे की प्रचुरता (झारखंड स्थित खदानें) जिससे हथियार और उपकरण बनाना संभव ह...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें